icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में पूर्व विधायक पर जमीन कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद जांच की मांग

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर जमीन कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक पीड़ित परिवार ने जदयू के पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक का बताया जा रहा है. पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूर्व विधायक ने एक कीमती जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और कथित रूप से गलत तरीके से रजिस्ट्री कराकर वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. पीड़ित सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन पूर्व विधायक को लीज पर दी थी, जहां पहले से एक शोरूम संचालित है, पर अब शोरूम के बगल की वर्कशॉप वाली जमीन पर भी जबरन कब्जा किया जा रहा है. हम भूमि लीज पर दिया थे, लेकिन अब जबरन कब्जा कर लिया गया है. विरोध करने पर धमकी दी जा रही है. प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि रसूख के कारण प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा रहा है. नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है, साथ ही डीएम, एसपी और एसडीएम को भी लिखित शिकायत सौंपी गई है. पूर्व विधायक से बातचीत करने पर उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, पर ऑफ द रिकॉर्ड उन्होंने जमीन कब्जे के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे आपसी विवाद बताया है. प्रभारी अंचल अधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. शिकायत दी गई है, उस पर रिपोर्ट भेज दी गई है; कागजात की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामला प्रशासन के पास पहुंच चुका है, अब जांच से सच्चाई सामने आ पाएगी और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, यह देखा जाएगा.
0
0
Report

शामली: CEIR से 128 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए

Shamli, Uttar Pradesh:शामली की सर्विलांस टीम ने जनपद के अलग-अलग जगहों से खोए हुए करीब 128 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बरामद फोनों को पुलिस ने उनके मालिकों को सौंप दिया है। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा हुए 128 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों से आए थे। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने नागरिकों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल गुम हो जाए तो नजदीकी थाने या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। शिकायत दर्ज करने पर रिक्वेस्ट नंबर मिलता है और भविष्य में मोबाइल के इस्तेमाल पर सूचना मिलती है। लगभग एक महीने में गुम हुए फोनों को आज सर्विलांस सेल ने बरामद किया है।
0
0
Report
Advertisement

जदयू मंत्रिमंडल विस्तार की पुष्टि, मोदी-नीतीश के साथ NDA में बड़ा विस्तार संभावित

Patna, Bihar:जदयू की राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा की मंत्री परिषद का विस्तार होना था पहले चरण में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ तो यह स्पष्ट था कि विस्तार होगा 7 भाई को होगी और एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं को साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जी के शामिल होने की संभावना है RJD क्या बोलेगी यह लोग बेगाने शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली बात करते हैं जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया और नीतीश कुमार जी ने स्वयं इच्छा जाहिर की थी राज्यसभा में जाना चाहते हैं और जो नई सरकार बनेगी उसमें इनका मार्गदर्शन रहेगा और उस समय भी विपक्ष ने जहर उगलने का काम किया और आप भी कर रहे हैं जनता ने विपक्ष को सबक सिखा दिया है मंत्री परिषद मुख्यमंत्री का अधिकार है कि कैसा बनेगा लेकिन क्षेत्र और सामाजिक समीकरण को देखते हुए हैं मंत्रिमंडל का विस्तार होगा राजीव रंजन से बात की
0
0
Report

सोनभद्र में शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, आभूषण-नगदी समेत माल बरामद

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से महिलाओं के आभूषण, नगद और पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी चोरी के माल का बंटवारा करने के लिए एक जगह इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। दरअसल, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बहुआर गांव के पास तालाब किनारे छापेमारी की, जहां तीनों आरोपी चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने मौके से प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा, आनन्द शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह और योगेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो पायल, नौ बिछिया, नगद धनराशि और अन्य सामान बरामद हुआ है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे गए पीतल के बर्तन भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या: संदीपनघाट में मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला अब हत्या में बदल गया है, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गर्दन और पेट में गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। मामला संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गाँव का है। यहाँ सोमवार सुबह 45 वर्षीय मनोज कुमार हेला, जो गाँव के पूर्व प्रधान थे, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, बदमाशों ने मनोज कुमार हेला की गर्दन और पेट में गोली मारी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के SRN अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण घटना को लेकर आक्रोशित हैं। वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। हालांकि संदीपनघाट पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

IMD ने चमोली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, ओलावृष्टि की संभावना

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 03, 04 और 05 मई 2026 के लिए जनपद चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जिले में ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। देर रात से ही मौसम खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राहत एवं बचाव दलों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर से रवाना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, इनोवेशन महाकुंभ में शामिल होंगे

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर रवाना. इनोवेशन महाकुंभ में होंगे शामिल. रवानगी से पहले प्रधानमंत्री की ओर से कांग्रेस को अर्बन नक्सलियों का गिरोह बताने वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- प्रधानमंत्री अगर अर्बन नक्सलियों के बारे में बोल रहे हैं तो सोच समझ कर बोल रहे हैं पश्चिम बंगाल हार के बाद ममता बनर्जी के आक्रामक रुख और आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति है, उन्हें हार स्वीकार करना चाहिए बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
0
0
Report

बगरू के HJU मुख्य द्वार की एल्यूमिनियम शीट उड़ने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) HJU के भवन निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, मुख्य द्वार के निर्माण की गुणवत्ता ने खोली पोल, आंधी में उखड़ गई मुख्य द्वार एल्यूमिनियम शीट, गनीमत रही कि अवकाश के दिन घटना हुई, कार्य दिवस में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, स्टाफ और ग्रामीणों की सुरक्षा राम भरोसे, राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम लिमिटेड ने करोड़ों रुपए की लागत से करवाया था विश्वविद्यालय भवन निर्माण जिसे करीब एक वर्ष पूर्व ही इसे विश्वविद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किया गया, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का मामला
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

भिवंडी में अवैध गुटखा विरोधी आंदोलन, NCP ने पुलिसकर्मियों की बदली और कार्रवाई की मांग

Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात अवैध गुटखा विक्री आणि गुटखा माफियाविरोधात राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (अजित पवार गट) यांनी जोरदार आंदोलन केले. या वेळी त्यांनी प्रशासन आणि पोलीस विभागावर गंभीर प्रश्न उपस्थित करत तातडीने कारवाईची मागणी केली. शहरात अनेक वर्षांपासून अवैध गुटखा विक्री सुरू असून त्यामुळे तरुण पिढीच्या आरोग्यावर वाईट परिणाम होत आहे. त्यांनी आरोप केला की काही पोलीस कर्मचारी दीर्घकाळ एकाच ठिकाणी कार्यरत आहेत, ज्यामुळे गुटखा माफियांना प्रोत्साहन मिळत आहे. त्यामुळे अशा पोलीस कर्मचाऱ्यांची तात्काळ बदली करण्यात यावी, अशी मागणी त्यांनी केली. तसेच प्रशासनाने अवैध गुटखा व्यवसायावर कठोर कारवाई करून हा धंदा पूर्णपणे बंद करावा, असेही त्यांनी स्पष्ट केले. या आंदोलनात मोठ्या संख्येने कार्यकर्ते सहभागी झाले होते आणि सर्वांनी एकमुखाने गुटखा माफियाविरोधात कडक कारवाईची मागणी केली.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top