Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hoshangabad461990

MP में हर घर तिरंगा अभियान में बनखेड़ी के 3 हजार स्कूली छात्र हुए शामिल

Aug 14, 2024 06:24:32
Khamariya, Madhya Pradesh

बनखेड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद खेल एवं युवा कल्याण विभाग और पुलिस के संयुक्त प्रयास से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन कॉन्वेंट स्कूल पर हुआ जहां 3 हजार स्कूली छात्रों और नागरिकों ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के लिए मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाते हुए छात्रों ने भारत माता की झांकी निकाली।

1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Nov 24, 2025 05:18:51
Siwan, Bihar:सीवान में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। जिसमें एक दोस्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर नहर रोड की है। इस हादसे में मदारपुर निवासी स्व. मनकेश्वर महतो के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि विक्की के पिता मनकेश्वर महतो की मौत दस साल पहले हो चुकी थी। विक्की मां के साथ बसंतपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर में रहता था। वह मदारपुर किसी काम से गया था और रात में साथी आकाश के साथ खवासपुर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 24, 2025 05:18:38
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 24, 2025 05:18:07
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो: शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) शाहजहांपुर कस्बे में दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चल रहे सड़क निर्माण कार्य और जाम के बीच तेज रफ्तार ट्रोला ने अचानक आगे खड़ी हुंडई वरना कार को जोरदार टक्कर मार दी। आगे से पीछे तक कुल चार वाहन इस भिड़ंत में शामिल हो गए। टक्कर के बाद वरना कार आगे खड़ी मारुति बलेनो में जा घुसी, जबकि बलेनो भी आगे खड़ी तूड़ी से भरी गाड़ी से टकरा गई। जोरदार टक्कर में वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बलेनो में सवार परिवार घायल सोभित सिंह नेगी पुत्र बलबीर सिंह, मूल निवासी पंजाब, जो नीमराना में जॉब करते हैं, अपने पिता को लेने रेवाड़ी जा रहे थे। कार में उनकी माता, पत्नी और बच्चे भी सवार थे। टक्कर के प्रभाव से एयरबैग खुल गए, लेकिन सोभित की माता के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं। मौके से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया। वरना कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक को चोट वहीं वरना कार चला रहे गणेश कुमार पुत्र रामललन सिंह, निवासी बिहार, खाटूश्यामजी से गुरुग्राम लौट रहे थे। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी चोटें आईं। टक्कर मारने वाला ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। हाईवे पर घंटों जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति हादसे के बाद NH-48 पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल दयानन्द, देवेंद्र कुमार और रामबीर ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। समय रहते बचाव कार्य होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था पर लोगों ने नाराजगी भी जताई।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Nov 24, 2025 05:17:35
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न प्रखंडों से कुड़मी समाज के नेता और ग्राम के लोग मौजूद थे। जहां पहले मैदान में पूजा पाठ की गई। उसके बाद सभा की शुरुआत की गई। इस सभा में झारखंड आंदोलनकारी नेता हरमोहन महतो शैलेंद्र महतो समेत तमाम कुड़मी नेता उपस्थित है। वही कुड़मी नेता हरमोहन महतो ने कहा झारखंड के निर्माण में हमारे कई कुड़मी नेताओं ने कुर्बानी दी है। कुछ दिनों से लिस्टेड आदिवासी नेता स निर्मल महतो और सुनील महतो पर अपमान करने का प्रयास कर रहे हैं। झारखंड राज्य के निर्माण में निर्मल महतो कुर्बानी के बाद झारखंड राज्य में देश के एक राज्य झारखण्ड में हिंदुस्तान की सरकार पहले झारखंड संबंधी वार्ता किया है।तो आज जो है जो लिस्टेड आदिवासी नेता खास कर के जोशना केरकेटा और निशा भगत कुड़मी नेताओं के बारे में बयान दे रही है। और इन लोगों के द्वारा ही ईसाई समुदाय में शामिल होकर राज्य की जितनी सुख सुविधा लिया है। कुड़मी झारखंड में हक अधिकार के संवैधानिक लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस तरह बिहार में देश के माननीय प्रधानमंत्री में गमछा हिलाकर बिहार में सत्ता हासिल की है इस तरह हम लोग झारखंड में कुड़मी समाज के लोग गमछा हिलाकर कुड़मी संवैधानिक अधिकार लेकर रहेंगे।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Nov 24, 2025 05:17:17
Saharsa, Bihar:सहरसा के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बीते देर शाम बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने आलू-प्याज के व्यवसायी को उनकी ही दुकान पर गोली मारकर लूट की घटना अंजाम दिया. घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद भीड़ व्यवसायी के दुकान पर जुट गई. घायल व्यवसायी को पहले सोनवर्षा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई. घटना के संबंध में बताया गया कि सोनवर्षाराज मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध आलू व्यवसायी उपेंद्र साह का पुत्र गौतम कुमार अपने दुकान पर बैठा हुआ था, तभी एक बाइक पर सवार अज्ञात हथियारबंद बदमाश आए और फिर बदमाशों ने पहले दुकानदार के ऊपर मिर्ची का पाउडर छिड़कर लूटपाट करने लगा. इस दौरान विरोध जताने पर बदमाशों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें गोली लगने से आलू व्यवसायी गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गया. इधर घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 24, 2025 05:16:55
Pratapgarh, Rajasthan:भंवरमाता रोड पर दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने चलाया रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन; सुरक्षित जंगल में छोड़ा छोटीसाडड़ी भंवरमाता मंदिर के समीप रात को अचानक सड़क पर एक विशालकाय अजगर दिखने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। अंधेरे में सड़क किनारे लहलहाती आकृति को देखकर लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और एक सावधानीपूर्ण लेकिन चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत हुई। अजगर इतना भारी और लंबा था कि उसे सामान्य तरीके से उठाना संभव नहीं था। टीम ने पहले स्थिति का आकलन किया और धीरे-धीरे दीवार के सहारे सांप को नियंत्रित करने की रणनीति अपनाई, ताकि ना अजगर को चोट पहुंचे और ना ही टीम को जोखिम हो। करीब कई मिनटों की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सफलतापूर्वक अजगर को पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान अजगर अचानक पानी की ओर बढ़ गया, जिसे देखते हुए टीम ने तुरंत दिशा-निर्देशन करते हुए उसे सुरक्षित मार्ग पर रोका और संभाला। अंततः पूरे रिस्क के बीच टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Nov 24, 2025 05:16:34
Guwahati, Assam:CM HIMANTA दावा किया कि 'मियां' समुदाय एकजुट होकर वोट करता है, जिससे वे 'राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं'. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 'हमारे लोगों' के वोट बिखरे हुए हैं. सरमा ने जोर देकर कहा कि अवैध रूप से बसने वालों पर दबाव बनाए रखना होगा, जिससे वे निचले असम के जिलों से 'आगे न बढ़ सकें'. मुख्यमंत्रिी कार्यक्रमों के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने अपने लोगों से किसी भी पार्टी या शख्स के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील भी की. सरमा ने कहा कि 'मियां' एक झटके में एक साथ वोट करते हैं, इसीलिए वे राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं. मियां' मूल रूप से असम में बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द है, जिन्हें गैर-बंगाली भाषी लोग आमतौर पर बांग्लादेशी अप्रवासी मानते हैं. हाल के वर्षों में इस समुदाय के कार्यकर्ताओं ने चुनौती के रूप में इस शब्द को अपनाना शुरू कर दिया है.
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Nov 24, 2025 05:16:00
Rajpur Sonarpur, West Bengal:সোনারপুর দক্ষিণে ৫০ হাজার লিডের লক্ষ্য ঘোষণা, কর্মীসভায় তৎপরতা বার্তা জাহাঙ্গীর খানের আসন্ন বিধানসভা নির্বাচনে সোনারপুর দক্ষিণ বিধানসভা কেন্দ্রে ৫০ হাজার ভোটের লিডের লক্ষ্যমাত্রা বেঁধে দিলেন দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার বিশেষ পর্যবেক্ষক জাহাঙ্গীর খান। SIR কাজের অগ্রগতি খতিয়ে দেখতে একটি কন্ট্রোলরুম খোলার বার্তাও দেন তিনি। রবিবার রাজপুর রবীন্দ্রভবনে সোনারপুর দক্ষিণ বিধানসভা কেন্দ্রের পক্ষ থেকে আয়োজিত এক কর্মীসভায় প্রধান বক্তা হিসেবে উপস্থিত ছিলেন জাহাঙ্গীর খান। সভায় তিনি কর্মীদের সংগঠিতভাবে কাজ করার আহ্বান জানান। এদিন সভায় বিধায়ক লাভলী মৈত্র বলেন, “আসন্ন বিধানসভা নির্বাচনে সবাইকে একসঙ্গে লড়তে হবে। প্রতিটি কর্মীকে সজাগ থাকতে হবে।” তিনি আরও জানান, এবারের নির্বাচনে সোনারপুর দক্ষিণ থেকে আগের মতোই শক্তিশালী লিড হবে বলে দলের আশা। উল্লেখ্য, ২০২১ সালের বিধানসভা নির্বাচনে এই কেন্দ্রে লিড যা লিড ছিল ২৪এর লোকসভা ভোটে তা কমে ১০ হাজারে নেমে আসে। এবার সেই ব্যবধান বহুগুণ বাড়ানোর লক্ষ্যেই দল ও নেতৃত্বের সক্রিয়তা নজর কাড়ছে। বিয়টে লাভলী মৈত্র জাহাঙ্গীর খান
0
comment0
Report
Nov 24, 2025 05:10:13
70
comment0
Report
Nov 24, 2025 05:06:01
66
comment0
Report
Advertisement
Back to top