icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायगढ़ के पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान

Darogapara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के समय आत्मानंद स्कूल की शुरुआत की गई थी जिसका नाम बदल दिया गया है रायगढ़ में पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के नाम से अब जाना जाता है लेकिन रायगढ़ के पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान हैं एक ओर जहां लगभग 500 छात्र स्कूल में अध्यनरत हैं तो वही इन बच्चों के लिए केवल चार शिक्षक उपलब्ध हैं ऐसे शिक्षक सीमित संसाधनों में छात्रों को पढ़ने को मजबूर हैं, छात्र अधिक होने की वजह से छात्रों को जमीन पर बिठाकर पढ़ाना पड़ रहा है दो शिफ्ट में स्कूल को संचालित करना पड़ रहा है,तो वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलकर पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रख दिया गया है लेकिन गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरअसल रायगढ़ में आत्मानंद स्कूल का नाम बदलकर पीएम श्री नटवर तो कर दिया गया है, लेकिन शिक्षकों की कमी की समस्या अब भी बरकरार है। शहर का पीएम श्री नटवर प्राइमरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। एलकेजी से लेकर 5वीं तक करीब 500 विद्यार्थियों के लिए केवल 4 शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि स्कूल में 11 शिक्षकों की स्वीकृत है। सबसे ज्यादा परेशानी एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं में है, जहां विशेष शिक्षक नहीं होने से बच्चों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं स्कूल में सीटें बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों की संख्या तो बढ़ गई, लेकिन शिक्षक नहीं बढ़ाए गए। इसके चलते कई कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित हो रही है और जगह की कमी के कारण कुछ बच्चों को डेस्क के बजाय जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। स्कूल में अत्यधिक छात्र होने की वजह से दो शिफ्ट में छात्रों को स्कूल बुलाया जाता है सुबह के समय एलजी से लेकर दूसरी क्लास तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है जिसके बाद तीसरी से लेकर पांचवी तक के बच्चों को दोपहर के समय पढ़ाया जाता है अत्यधिक छात्र होने की वजह से एक क्लास में 100 बच्चे हैं जिन्हें दो सेक्शन में बांटा गया है लेकिन चार शिक्षक होने की वजह से उन्हें एक ही क्लास में पढ़ाया जा रहा है मतलब की दो सेक्शन को एक ही क्लास में बिठाया जाता है जिसके कारण मजबूरी में छात्रों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है एक डेस्क में तीन बच्चे बैठ रहे हैं। तो वहीं पीएम श्री नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य के द्वारा शिक्षकों की व्यवस्था के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर व्यवस्था करने की बात कही है। जल्दी शिक्षकों की कमी दूर होने की बात कह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, मुआवजा और हाईटेंशन तार हटाने की मांग

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: राजाखेड़ा उपखंड कार्यालय पर सर्व समाज के लोग एकत्र हुए। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि करंट लगने से कृष्णा की मौत हुई। मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि विभाग से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और न्याय की मांग की। ज्ञापन में अधिकारियों आनंद तिवारी और विशाल जायसवाल पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा और क्षेत्र में झूलते हाईटेंशन तार व जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि आगे ऐसी घटना न हो। सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आगे आंदोलन की बात कही गई。
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में नशे की दूरी ज़रूरी 2.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम

Vidisha, Madhya Pradesh:जिला खेल परिसर में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदिशा। जिला खेल परिसर में आज पुलिस पेंशनर परिवार द्वारा पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज का संदेश देना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है। कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर परिवार के सदस्य, खिलाड़ी, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे。
0
0
Report

ICDS director reviews complaint disposal on Rajasthan Contact Portal

Jaipur, Rajasthan:आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवाएं) विभाग के निदेशक वासुदेव मालावत ने राजस्थान संपर्क (181) कॉल सेंटर का निरीक्षण कर विभागीय शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बात कर समाधान की गुणवत्ता का फीडबैक लिया और अधिकारियों को समयबद्ध, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मालावत ने कहा कि विभाग को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के बाद 73.54 प्रतिशत नागरिक संतुष्टि प्राप्त हुई है, जो जन-केंद्रित शिकायत निवारण व्यवस्था का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान कर नागरिकों का विश्वास और मजबूत किया जाए। समीक्षा बैठक में बताया गया कि विभाग से जुड़ी 41,222 शिकायतों में से 39,420 (95.63 प्रतिशत) का निस्तारण किया जा चुका है। शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि 16 दिन है, जबकि 1,802 मामले लंबित हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें 30 दिन के भीतर की हैं और 180 दिन से अधिक पुराना कोई भी मामला लंबित नहीं है। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने जोधपुर के एक परिवादी से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि नहीं मिलने, भीलवाड़ा के शिकायतकर्ताओं से आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति तथा अलवर की एक महिला से पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत पर बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पूरक पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं, केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ी शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
0
0
Report
Advertisement

मंडला के टाटरी बालक छात्रावास में शराबखोरी, हंगामा और डराने-धमकाने के आरोप

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला के टाटरी बालक छात्रावास से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहाँ छात्रावास अधीक्षक और उसके बेटे पर देर रात तक शराबखोरी कर छात्रावास में हंगामा करने के गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है कि दोनों ने स्टाफ और बच्चों के साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकाया. मामला टाटरी बालक छात्रावास का है. आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक पन्नूलाल वट्टी और उसका 22 वर्षीय बेटा अखिल वट्टी देर रात तक छात्रावास परिसर में शराबखोरी करते रहे. आरोप है कि शराब के नशे में दोनों ने कर्मचारियों और बच्चों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. इतना ही नहीं, रात डेढ़ से दो बजे तक छात्रावास में हंगामा और उपद्रव चलता रहा. छात्रावास परिसर में शराब की बोतलें और मुर्गे की सब्जी इधर-उधर पड़ी होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि पहले भी कई बार इस तरह के विवाद और उपद्रव के आरोप लग चुके हैं. परेशान बच्चों ने वीडियो बनाकर मामले को सामने लाने का फैसला किया. जहां बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन की जिम्मेदारी छात्रावास अधीक्षक की है, वहीं शराबखोरी, गाली-गलौज और बच्चों को धमकाने के आरोप पर जिम्मेदार विभाग किन कदमों को उठाता है, यह सवाल है. जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

डीएम ने अनाथ बालक को प्रदान किया 10 लाख की सहायता

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow9m ago
Gonda, Uttar Pradesh:डीएम ने अनाथ बालक को प्रदान किया 10 लाख की सहायता* गोण्डा।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को जनपद में कोविड के कारण अनाथ हुए एक बालक को रू. 10 लाख की सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजनान्तर्गत कोविड के कारण माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि फिक्स डिपाजिट कराया गया है। इस वर्ष करनैलगंज विकास खण्ड क्षेत्र के एक बच्चे के 23 वर्ष पूर्ण होने उये धनराशि रू. 10.00 लाख का चेक प्रदान किया गया है। इस प्रयास ने आत्मनिर्भर बनने और समाज में एक सार्थक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है, आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि इस सहायता का सदुपयोग कर, एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनूँगा। इसी तरह जिलाधिकारी ने उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत 04 बच्चों को स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया।
0
0
Report
Advertisement

990 सरकारी स्कूलों में 3–8 वर्ष के बच्चों के लिए जादुई पिटारा लागू

Chhindwara, Madhya Pradesh:जिले के 990 सरकारी स्कूलों में नया प्रयोग, तीन से आठ वर्ष तक के बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाने जादुई पिटारे का फार्मूला पढ़ाई को बोझ की तरह नहीं बल्कि रोचक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने जादुई पिटारा लाया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक कक्षाओं की शिक्षा को अधिक रोचक और गतिविधि आधारित बनाने की प्रक्रिया में जादुई पिटारा लाया गया है. तीन से आठ वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए यह पिटारा लाया गया है जिसमें 57 प्रकार की सामग्री है जिसके जरिए खेल, कहानी, गीत और गतिविधियों के जरिए जोड़ना-घटाना, पढ़ना-लिखना सिखाया जा रहा है. इसके लिए जिले सभी 99 जनशिक्षा केन्द्र के ऐसे दस स्कूल जहां की दर्ज संख्या ज्यादा है उनमें जादुई पिटारा के जरिए पढ़ाई कराई जा रही एनसीईआरटी द्वारा तैयार किए गए जादुई पिटारा का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में भाषा, गणित, रचनात्मकता, तार्किक सोच और सामाजिक कौशल का विकास करना है.इस किट में कहानी की पुस्तकें, वर्णमाला एवं संख्या कार्ड, फ्लैश कार्ड, पहेलियां, पजल, पोस्टर, खिलौने, गतिविधि पुस्तिकाएं और शिक्षकों के लिए हैंडबुक जैसी सामग्री शामिल की गई है.
0
0
Report

रतलाम में मानसून की दस्तक से हरियाली छा गई

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में मानसून की दस्तक के साथ प्रकृति ने जैसे फिर से हरियाली की चादर ओढ़ ली है। जिले के पहाड़ी और प्राकृतिक क्षेत्र इन दिनों अपनी पूरी खूबसूरती के साथ लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इन्हीं मनमोहक स्थलों में शामिल है प्राचीन धार्मिक स्थल कल्याण केदारेश्वर महादेव, जहां आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है。 ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच सीढ़ियों से होकर गुफानुमा स्थान तक पहुंचने का रोमांच, पहाड़ी से गिरता झरना और चारों ओर फैली हरियाली यहां आने वाले हर व्यक्ति का मन मोह लेती है। ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रकृति ने इस स्थान को विशेष रूप से सजाया हो। सावन के दौरान यह क्षेत्र धार्मिक महत्व के साथ-साथ लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी बन जाता है, जहां परिवार और बच्चे प्रकृति के बीच यादगार पल बिताते नजर आते हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top