नागराज कॉलोनी में निकला नाग सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Abappura, Madhya Pradesh:नागराज कॉलोनी के पूरन (विनय) बंदेवार के निवास स्थान पर लगभग 5 फिट का लम्बा कोबरा नाग निकला जिसे परिवार के सदस्यों ने देखा एवं जुन्नारदेव के सर्पमित्र अकील सिद्दीकी को सूचना दी गई तब सर्पमित्र अकील सिद्दीकी ने पहुंचकर इस सांप का रेसक्यूँ कर पकड़ा एवं उसे ले जाकर जंगल में छोड़ा।वन विभाग द्वारा किसानों के खेतों में चलाई जा रही जेसीबी! मशीन के सामने लेटी महिला
Junnardeo, Madhya Pradesh:तामिया के झिरपा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अनहोनी बीट में वन विभाग के द्वारा मुनारे का निर्माण किया जा रहा है इस दौरान वन विभाग के द्वारा किसानों के खेत में जेसीबी चलाई जा रही है किसान ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं जिसको लेकर किसान विरोधी भी कर रहे हैं , वहीं एक किसान महिला मशीन के सामने सो गई,, वही वन विभाग का कहना है कि जंगल की भूमि में अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी इसको लेकर वन विभाग द्वारा मुनारा बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें किसानों ने विरोध किया वहीं किसानों का कहना है कि हम राजस्व विभाग से बाकायदा रशीद एवं जुर्माना भी हमारे द्वारा दिया गया है.इंस्टाग्राम पर लड़कियों के खिलाफ आपत्तिजनक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई पोस्ट थाने में शिकायत
Junnardeo, Madhya Pradesh:लामिया के निवासी नाबालिग बच्ची के साथ लामिया के साहू समाज के दो लड़कों द्वारा घटित घटना के संदर्भ में 'हैलो छिंदवाड़ा' नामक इंस्टाग्राम पेज पर उक्त घटना की संक्षिप्त सूचना प्रकाशित की गई थी। इसमें एक व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, जिसकी इंस्टाग्राम आई.डी. है, जिसने पैसे की मांग के बाद कथित तौर पर बलात्कार की धारणा प्रस्तुत की। इस प्रकार की आपत्तिजनक जानकारी के देखने, पढ़ने और सुनने से लामिया के निवासियों एवं अन्य लोगों के मान-सम्मान को ठेस पहुँची है।
घरों में घुसा पानी वार्ड वासियों की उड़ी नींदे एसडीएम ने पहुंच कर दिया निर्देश..
Junnardeo, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 अंबेडकर चौक से लेकर बांध तक के नई निर्माण कार्य किया जा रहा है ऐसे में देर रात हुई झमाझम बारिश के चलते पानी की निकासी उचित नहीं होने के कारण कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि बिना खोदे ही निर्माण की जा रही है जिसके चलते पानी लोगों के घरों में घुस रहा है वार्ड वासियों द्वारा एसडीएम से शिकायत की गई थी जिस पर आज अधिकारियों के साथ पहुंचकर सभी वार्ड वासियों की समस्या एक-एक करके सुनी और निरीक्षण किया इस दौरान वार्ड पार्षद अरुण जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू तहसीलदार राजेंद्र टेकम सहित वार्ड वासियों की मौजूदगी रही। उचित निर्माण के एसडीएम द्वारा निर्देश दिए गए ।MP News- जुन्नारदेव में सर्पदंश के मामले बढ़े
Junnardeo, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव में मौसम की ठंडक और गर्मी के प्रभावों के कारण सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है। इस दौरान, सांप के काटने से कुछ मौतों की घटनाएं भी सामने आई हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सोनम यादव ने जानकारी साझा करते हुए यह बताया कि अस्पताल में स्थानीय स्तर पर सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके समाधान हेतु स्थानिक स्तर पर इंजेक्शन और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध हैं। हालांकि, गंभीर अवस्था में मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है, ताकि उन्हें उचित चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।
