Back
बैतूल पुलिस की बलवा ड्रिल: दंगाइयों जैसी स्थितियों में भीड़ नियंत्रण की रिहर्सल
RKRupesh Kumar
Feb 07, 2026 13:36:35
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक पथराव, आंसू गैस के गोले और भागते दौड़ते पुलिसकर्मी नजर आए. मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए सहम गए कि आखिर ये सब हो क्या रहा है लेकिन ये कोई दंगा नहीं, बल्कि बैतूल पुलिस की बलवा ड्रिल थी. जिले में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा, बलवा और भीड़ नियंत्रण की चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने आज फुल-स्केल रीहर्सल की. बैतूल पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा अभ्यास किया. पुलिस परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल के दौरान दंगे जैसी स्थिति को हूबहू तैयार किया गया. ड्रिल में पुलिस पर पथराव की स्थिति बनाई गई, जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रणनीतिक तरीके से भीड़ को तितर-बितर किया. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य था कि भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति, न्यूनतम बल का प्रयोग सांप्रदायिक हिंसा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने अनुशासन, तालमेल और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का प्रदर्शन किया. एसपी और एडिशनल एसपी मौके पर मौजूद रहे और जवानों को बलवा नियंत्रण से जुड़े अहम टिप्स भी दिए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की ड्रिल से जवान वास्तविक हालात में बेहतर और तेज़ फैसले ले सकेंगे, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 15:18:350
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 07, 2026 15:18:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 15:16:420
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 15:15:560
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 07, 2026 15:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report