सिमडेगा के कोलेबिरा घाटी में ट्रेलर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर के बाद एनएच 143 पर रोड हुआ जाम
सिमडेगा के कोलेबिरा घाटी में ट्रक और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर होने के बाद एनएच 143 सिमडेगा-रांची मुख्य पथ पूरी तरह से जाम हो गया। ट्रेलर और ट्रक के बीच में हुई टक्कर में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर चालक और चालक व उपचालक को चोट आई है। वहीं ट्रक खड्डे में जा गिरा। ट्रक का चालक बाल बाल बच गया। घटना के बाद घटनास्थल के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने के प्रयास में जुट गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
के के चौधरी, विनायक इंटरनेशनल स्कूल की ओर से समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियो और जनपदवासियों को रंगों का त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं
