Back
छठ पूजा: कारीगरों के हाथों से सजे घाट और आस्था की महक
BKBRAJESH KUMAR
Oct 23, 2025 12:20:37
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी
स्लग - गरीब पुश्तैनी कार्य करनेवाले लोगों के हाथों से निर्मित सामग्रियों का बनाया सामान छठी मईया को होता है अर्पित।
छठ पूजा में कुम्हार द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये, हांडी सुराही चूल्हा का उपयोग होता है। छठ जैसे पर्व के कारण कुमार पारंपरिक कला को जीवित रखे हुए हैं। जिनके हाथों से बना हर दीया आस्था का दीप बनकर घाटों को रोशन करता है। सूर्य उपासना के इस पर्व में किसान द्वारा उगाया गया ईख, गेंदा फूल, अदरक, हल्दी , बादाम, मूली, आंँवला आदि अर्पित होता है।
वहीं तूरी स्वाँसी जाति द्वारा बांस से बनाए सूप, दऊरा डाला, और टोकरी आवश्यक होता है। स्थानीय बांस कारीगर परंपरा और श्रद्धा को साथ लेकर चल रहे हैं। अर्घ्य के समय इन्हीं सूपों से सूर्य देव को अर्पण किया जाता है।
लोक आस्था की इस पर्व में लकड़हारे का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। छठ पूजा में आम की लकड़ी का विशेष महत्व है। और यह आम की लकड़ी लकड़हारा द्वारा व्यवस्था किया जाता है। छठ पूजा के लिए लकड़हारा आम की लकड़ी बिक्री करते हैं। जिसकी खरीदारी करके आम की लकड़ी से ही प्रसाद व भोजन बनाया जाता है।
मजदूर द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई, सीढ़ियाँ, घाट की दीवारें और सजावट होती है जिसमें राजमिस्त्री व मजदूरों की बड़ी भूमिका रहती है। इनके श्रम से घाट न केवल सुंदर दिखते हैं बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित भी बनते हैं।
छठ महापर्व लोकश्रम और संस्कृति का उत्सव
छठ पर्व केवल पूजा का नहीं, बल्कि लोक श्रम परंपरा और सामूहिकता का उत्सव है। कुम्हार से लेकर बांस कारीगर तक — हर हाथ इस पर्व को जीवंत बनाता है। इन कारीगरों की मेहनत से ही आस्था का यह पर्व रोशनी और श्रद्धा से जगमगा उठता है।
उपासक बेबी देवी ने बताई कि लोक आस्था का यह छठ पर्व पर कुमार के घर से डीबीया और दीया का उपयोग होता है सूप दउरा का उपयोग होता है लकड़हारा के लकड़ी और किस का फूल का उपयोग होता है यह केवल पूजा का पर्व मात्र नहीं बल्कि साथ-साथ सामंजस्यता का भी पर्व है।
लगन देवी ने बताई कि हम लोग डिबिया, मिट्टी का दीया चूल्हा आदि विकृत करते हैं ताकि छठ पर्व में इसका उपयोग होता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
2
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowOct 23, 2025 16:01:540
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VPVinay Pant
FollowOct 23, 2025 16:00:420
Report
SYSUNIL YADAV
FollowOct 23, 2025 16:00:24Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर बाइक छुने से पानी की पाइप फटने पर मारपीट और फायरिंग! फायरिंग के दौरान गोली लगने से भाई राघवेंद्र और बहन प्रियंका घायल, घायलों अस्पताल में कराया गया भर्ती, फायरिंग करने वाले दो दबंग अरेस्ट, तमंचा बरामद, कुंडा कोतवाली के गयाशपुर गांव की घटना
0
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 23, 2025 16:00:130
Report
0
Report
1
Report