icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow18 Mar 2026, 08:17 am

हलका शुतराना में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशों पर स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के घर के बाहर रोष

Patran, Punjab:कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 48 हजार रुपये देने का वादा कर उन्हें गुमराह किया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस नेता दरवारा सिंह बणवाला के कार्यालय से हुई, जहां से रैली के रूप में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने हक की मांग को लेकर आवाज उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन्हें पूरा करने से पीछे हट रही है, जिससे आम जनता, खासकर महिलाओं में निराशा है। इस मौके पर दरवारा सिंह बणवाला की अगुवाई में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow17 Mar 2026, 02:05 pm

नवरात्रों पर श्री मद देवी भागवत कथा का आयोजन, शहर में निकाली कलश यात्रा,

Patran, Punjab:नवरात्रि पर्व को लेकर लाख वाली बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर अग्रवाल धर्मशाला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री मदभागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज प्राचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा एवं निशान यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री दुर्गा मंदिर पहुंची। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर समिति और नगर निवासियों में भारी उत्साह है। प्रधान राजकुमार ने बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक होने वाले मद देवी भागवत पुराण कथा को ‌लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। कथा का वाचन आचार्य श्री प्रशोत्तम दास शास्त्री (भुटाल वाले) द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। 19 मार्च, को शाम 7:30 बजे संत नारायण पुरी जी महाराज (कलवाणू वाले) की और से ज्योति प्रचंड करेंगे
0
0
Report
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow8 Mar 2026, 04:36 pm

महिला दिवस पर आशा वर्कर्स व फैसिलिटेटर यूनियन का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Patran, Punjab:पातड़ां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब (सीटू) की ओर से अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यूनियन कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। यूनियन की मीटिंग को संबोधित करते हुए सूबा मीत प्रधान हरिंदर कौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आशा वर्कर अपनी मांगों को दोहराने के साथ-साथ सरकार के प्रति रोष भी जता रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले जो वादे किए गए थे, उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे आशा वर्करों और फैसिलिटेटरों में भारी रोष पाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow8 Mar 2026, 04:29 pm

महिलाओं को 1000 रुपए देने के ऐलान पर जताई खुशी, पातड़ां में बजट का सीधा प्रसारण देखा

Patran, Punjab:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने के ऐलान को लेकर हल्का शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की अगुवाई में विधानसभा में पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण करवाया गया। इस प्रसारण को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बजट में पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं को 1000 रुपए देने की गारंटी का ऐलान किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। महिलाओं ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल से इस योजना का इंतजार किया जा रहा था और अब यह ऐलान होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। महिलाओं ने कहा कि इससे पहले भी पंजाब सरकार द्वारा 600 यूनिट
0
0
Report
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow5 Mar 2026, 10:23 am

अपना कारोबार, अपनी पहचान” मुहिम के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

Patran, Punjab:हल्का शुतराना के विभिन्न गांवों और शहरों से जुड़े सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से काम कर रही महिलाओं को “अपना कारोबार, अपनी पहचान” मुहिम के तहत सम्मानित करने के लिए एक विशेष समागम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हल्का शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर विशेष तौर पर पहुंचे और महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में छोटे-छोटे कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि पंजाब में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप एक मजबूत माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, घरेलू उत्पाद तैयार करने सहित कई छोटे व्यवसायों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Back to top