icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
221304
Kapil Dev PsndeyKapil Dev PsndeyFollow14 Jan 2026, 03:24 pm

भदोही डीघ विकास खण्ड के ग्राम भावापुर स्थित पंचायत भवन पर अनिमियतता पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sadawpur, Uttar Pradesh:भदोही जनपद के डीघ विकास खण्ड के ग्राम भावापुर स्थित पंचायत भवन पर ग्रामीण श्यामधर मिश्र व शिव प्रकाश तिवारी के अगुवाई में विकास कार्य की जांच कराने के लिए धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान तहसील ज्ञानपुर के विकास खण्ड डीघ अंतर्गत ग्राम सभा भावापुर जौजपुर में ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक पर मनरेगा योजना सहित कई सरकारी योजनाओं में व्यापक अनियमितता और धन गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में एक ग्रामीण द्वारा जिलाधिकारी भदोही को शपथ-पत्र सौंपकर निष्पक्ष एवं उ'चस्तरीय जांच की मांग की गई है। शपथ-पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक आपस में पिता-पुत्र हैं और दोनों ने मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह मामला सरकार और राजस्व हित से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी गहन जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच के दौरान ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों, मनरेगा मजदूरों तथा संबंधित समितियों के बयान की वीडियोग्राफी कराई जाए। साथ ही यह भी जांच हो कि वर्तमान कार्यकाल में मनरेगा के तहत कुल कितनी धनराशि खर्च की गई, मजदूरों को वर्षवार किस कार्य के लिए कितनी मजदूरी दी गई और जिन कार्यों का भुगतान दिखाया गया है, वे वास्तव में मौके पर कराए गए हैं या नहीं। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आरोप है कि वर्ष 2010-11 से अब तक की आवास सूची का मिलान किए बिना अपने पिता और पुत्रियों के नाम हटाकर अन्य लोगों को आवास आवंटित किए गए। यह भी जांच की मांग की गई है कि सूची में शामिल सभी पात्र लाभार्थियों को वास्तव में आवास मिला या नहीं तथा कहीं अपात्रों को तो लाभ नहीं दिया गया। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब संख्या 287 के चयन पर भी आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पहले से ही लगभग 8 फीट गहरा था, इसके बावजूद भारी खर्च दशार्या गया है। तालाब के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों की तुलना करने पर गबन की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा आरोप है कि जिला पंचायत की वह सड़क, जो 7-8 वर्ष पूर्व बन चुकी थी, उसके मरम्मत का अधिकार ग्राम प्रधान को नहीं था, फिर भी मरम्मत के नाम पर धन की निकासी की गई। प्रदर्शन करने वालो में मनोज मिश्र, राधेश्याम गुप्ता, जोखन गुप्ता, अमित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, विनोद तिवारी, सुशील विश्वकर्मा, हिन्छलाल, सभाजीत, सुलेमा देवी, सितारा आदि रही। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी है इसकी जांच ऊच्चाधिकारी कर रहे है।
0
0
Report
Pinewz
221304
Kapil Dev PsndeyKapil Dev PsndeyFollow14 Jan 2026, 12:45 pm

भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में चावल लदे ट्रक में भीषण आग लग गई।

Sadawpur, Uttar Pradesh:खबर भदोही जिले से है जहां चावल लदे ट्रक में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया जिससे ट्रक और 10 टन चावल बुरी तरह जल गया मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी में मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया है। वीओ 1 - मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास का है बताया जाता है कि मिर्जापुर से चावल लेकर ट्रक रायबरेली जा रहा था। ट्रक के केबिन में नीचे से धुआं निकलता ट्रक चालक को दिखाई दिया ट्रक रोक कर जब वह नीचे उतरा उसके बाद देखते ही देखते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई । आग लगने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप पहुंच गया स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे जिन्होंने आग पर काबू पाया है वही इस घटना के बाद मिर्जापुर गोपीगंज मार्ग पर कुछ देर तक यातायात भी बाधित रहा ट्रक में आग किस वजह से लगी अभी तक यह पता नहीं चल सका है।
0
0
Report
Pinewz
221304
Kapil Dev PsndeyKapil Dev PsndeyFollow22 Dec 2025, 01:00 am

भदोही के अभोली ब्लॉक में मुनेश्वर गुप्ता के नेतृत्व मे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन संप्पन्न।

Sadawpur, Uttar Pradesh:भदोही के अभोली ब्लॉक में मुनेश्वर गुप्ता के नेतृत्व मे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन संप्पन्न। हिंदू सम्मेलन में आज भगवा का ही बोलबाला रहा पूरे क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन को लेकर चर्चा रही वही एकता को बनाए रखने के लिए वक्ताओं ने अपनी बात रखी मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे आज हिंदू बंटता जा रहा है जिससे हिंदू खुद अब खतरे में आ गया है वही सुरेंद्रनाथ पांडेय व नरेंद्र तिवारी ने भी हिंदू के पक्ष में अपनी बात रखी। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी ने वंदे मातरम गाया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
221304
Kapil Dev PsndeyKapil Dev PsndeyFollow17 Dec 2025, 03:21 pm
0
0
Report
Advertisement
Back to top