Back
तमाड़ में मां दिऊड़ी के चरणों से शुरू हुआ 2026, भक्ति की धारा
BKBRAJESH KUMAR
Jan 01, 2026 14:51:32
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार。
क्षेत्र - खूँटी。
स्लग - रात 2 बजे खुले कपाट, राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंची कतार माँ दिऊड़ी के दर्शन से नए साल की शुरुआत。
एंकर—नए साल के जश्न की शुरुआत आमतौर पर पिकनिक, घूमने-फिरने और मौज-मस्ती से होती है लेकिन झारखंड के रांची में नए साल 2026 की शुरुआत भक्ति, आस्था और अनुशासन के साथ हुई。
राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर तमाड़ में स्थित प्राचीनकालीन मां दिऊड़ी देवी मंदिर में नववर्ष के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि मंदिर प्रशासन को स्पर्श दर्शन बंद करना पड़ा और श्रद्धालुओं ने मुख्य द्वार पर ही पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया。
नए साल की पहली सुबह पहला संकल्प और पहला प्रणाम मां दिऊड़ी के चरणों में।
जहां एक ओर लोग पहाड़ों, नदियों और झारखंड की वादियों में पिकनिक मनाने निकलते हैं, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यह तय किया कि नए वर्ष की शुरुआत पहले पूजा से होगी, पिकनिक बाद में भी हो सकती है。
श्रद्धालुओं का कहना है कि मां के चरणों में माथा टेककर उन्होंने नए वर्ष में सुख, शांति और सकारात्मक जीवन की कामना की है。
भीड़ का आलम यह रहा कि रात 12 बजे से ही श्रद्धालु कतार में लगने लगे। कतार मंदिर परिसर से बाहर निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड तक पहुंच गई। घंटों इंतजार के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी。
नववर्ष के अवसर पर मंदिर के कपाट आम दिनों से पहले खोल दिए गए। आमतौर पर जहां मंदिर सुबह 4 बजे खुलता है। वहीं आज रात 2 बजे ही कपाट खोल दिए गए, ताकि श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकें।
मां दिऊड़ी मंदिर की पहचान है यहां स्थापित मां दुर्गा की 16 भुजाओं वाली अद्भुत प्रतिमा। करीब साढ़े तीन फुट ऊंची यह प्रतिमा
इसे देश के अन्य मंदिरों से अलग पहचान देती है।
मान्यता है कि यह मंदिर करीब 700 वर्ष प्राचीन है और इसका निर्माण 10वीं से 12वीं शताब्दी के बीच का माना जाता है。
यही वजह है कि झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। देश के बड़े नेता-मंत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मां दिऊड़ी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं。
नववर्ष के मौके पर मंदिर परिसर में भजन, आरती और खीर भोग का आयोजन किया गया। रात 12 बजे से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बनी रही。
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। मंदिर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई ताकि दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके。
श्रद्धालudios की एक ही आवाज सुनाई दी। पहले परमात्मा, फिर आत्मा। नए साल के पहले दिन मां के चरणों में आशीर्वाद लेना ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है。
नया साल 2026 रांची के तमाड़ की धरती पर मौज-मस्ती से ज्यादा भक्ति, आस्था और सनातन संस्कारों के नाम रहा,
जहाँ नए साल की शुरुआत मां दिऊड़ी के चरणों से हुई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowJan 01, 2026 16:30:42Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में बढ़ती थंड और कोहरे को देखते जिला विद्यालय निरीक्षक ने फिर से स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी है। अब 12वी तक के सभी स्कूल 4 जनवरी तक बंद रहेंगे
0
Report
NZNaveen Zee
FollowJan 01, 2026 16:30:360
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowJan 01, 2026 16:16:590
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 01, 2026 16:16:500
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 01, 2026 16:16:390
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 01, 2026 16:15:570
Report
VSVaibhav Sharma
FollowJan 01, 2026 16:15:240
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowJan 01, 2026 16:15:140
Report
0
Report