Back
नर्मदापुरम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AGAbhishek Gour
Jan 01, 2026 16:15:57
Narmadapuram, Madhya Pradesh
नर्मदापुरम में एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां मोबाइल पर बात बंद होने से नाराज़ एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव नर्मदा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी आकाश सोलंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, 29 दिसंबर को कोतवाली थाना नर्मदापुरम में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप था कि कोई जान-पहचान का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस को अहम सुराग मिले। संदेह के आधार पर आकाश सोलंकी नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस का शक गहराया। इसके बाद एसडीईआरएफ की मदद से नर्मदा नदी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दो दिन की मशक्कत के बाद ग्राम रंढाल के पास नाबालिग छात्रा का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं और पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह छात्रा से मोबाइल पर बातचीत बंद होने पर नाराज़ था और इसी नाराज़गी में उसने यह साजिश रची। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 18:16:590
Report
TCTanya chugh
FollowJan 01, 2026 18:15:230
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 18:02:050
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 01, 2026 18:01:370
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 01, 2026 18:01:250
Report
1
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 01, 2026 18:01:090
Report
1
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 17:48:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 17:48:110
Report
NRNarayan Roy
FollowJan 01, 2026 17:48:01Siliguri, West Bengal:বছরের প্রথম সকালে সান্দাকফু থেকে ফালুট যাওয়ার পথে থাকুম ভ্যালি থেকে কাঞ্চনজঙ্ঘার সূর্যোদয়ের মনোরম দৃশ্য। মনমুকধ্য করা এই বিরল দৃশ্য দেখতে ভিড় জমেছে পর্যটকের।
0
Report