icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow1 Jan 2026, 04:28 pm

2027 में होगा सपा का सूपड़ा साफ, भाजपा की लगेगी हैट्रिक: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Rajpur, Uttar Pradesh:सिकंदरा कानपुर देहात। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को परिवार डवलपमेंट एजेंसी पार्टी बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सैफई के लिए प्रस्थान कर जायेगी। और प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद चार राज्यों में भाजपा का कमल खिल चुका है। पश्चिम बंगाल में कमल खिलने जा रहा है। काग्रेस पार्टी को तुष्टिकरण करने वाली पार्टी बताते हुए भाजपा को गरीबवाद और विकासवाद की पार्टी बताया। विकसित भारत और विकसित प्रदेश बनाने के लिए उन्होंने लोगों से एसआईआर में हिस्सा लेकर मतदाता सूची में नाम जुडवाकर 2027 में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। 27 में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा हैट्रिक लगाएगी
0
0
Report
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow1 Jan 2026, 03:44 pm

आशाओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सौंपा ज्ञापन

Rajpur, Uttar Pradesh:सिकंदरा। राजपुर नगर पंचायत खासबरा के समीप कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश सचिव अंजू कटियार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव मौर्या को बकाया आधार प्रोत्साहन राशि, उचित मानदेय, स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान, निशुल्क दस लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की। ड्यूटी के दौरान यदि किसी आशा कार्यकर्ता की मृत्यु होती है तो उसके परिवार को 50 लाख रुपये की बीमा राशि देने की भी मांग को लेकर 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। डिप्टी सीएम ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Pinewz
209125
Mohd TasleemMohd TasleemFollow24 Dec 2025, 05:41 pm

सिकंदरा पुलिस शातिर चोर को नगदी समेत किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sikandra, Uttar Pradesh:सिकंदरा कानपुर देहात। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वादी संजय कुमार पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम रसधान थाना सिकन्दरा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सिकन्दरा पुलिस ने धर्म सिंह उर्फ धर्मवीर कंजड़ पुत्र श्रीकृष्ण निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा व थाना सिकन्दरा पंजीकृत किया गया। उपरोक्त मुकदमा में थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त धर्म सिंह उर्फ धर्मवीर कंजड़ पुत्र श्रीकृष्ण उपरोक्त को चोरी किये गये 50 हजार रुपये व 1 मोटर साइकिल अपाचे के साथ बिरहाना चौराहा कस्बा सिकन्दरा ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायलाय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि कानपुर नगर व देहात में अभियुक्त के 8 मुकदमे दर्ज हैं
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
209121
Mohd TasleemMohd TasleemFollow9 Mar 2025, 04:01 pm

Kanpur dehat - होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव का हुआ स्वागत

Sarwan Khera, Uttar Pradesh:

कानपुर देहात, सिकंदरा के विमला राॅयल गार्डन में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ एक राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने किया. कार्यक्रम में आए ग्राम प्रधान महिलाओं, व एक उम्मीद की टीम द्वारा फूल माला पहनाकर ढोल बाजे के साथ पुष्प वर्षा करके स्वागत किया. दीक्षा यादव ने जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उल्लास और आनंद के इस त्यौहार में हम पारस्परिक मतभेदों को भूलकर प्रेम और भाईचारा के रंगों में रंग कर त्योहार को खुशी और उमंग के साथ आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। 

0
0
Report
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow7 Mar 2025, 11:20 am

Kanpur Dehat- अपना दल की मासिक बैठक में किसानों व गरीबों के लाभ की हुई चर्चा

Rajpur, Uttar Pradesh:

 अपना दल एस के के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक में किसानों व गरीबों को ध्यान में रखकर चर्चा की और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों को आवास, व किसानों की समस्यायों पर चर्चा की। शुक्रवार को अपना दल एस के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा पटेल ने के नेतृत्व में सिकंदरा में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान किसानों की समस्यायों पर चर्चा हुई तथा जो गरीबों को आवास योजना से वंचित रह गए हैं उन्हें आवास दिलाने के लिए हर संभव पदाधिकारियों ने मदद की बात की। इस दौरान रामकृष्ण, रामफल, अरविंद , अनुराग, शैलजा, सतीश, मौजूद रहे।

0
0
Report
Advertisement
Back to top