Back
रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर नववर्ष पर हंगामा: सीट नहीं मिली तो ट्रेन की खिड़कियां तोड़ीं
NZNaveen Zee
Jan 01, 2026 16:30:36
Rewari, Haryana
रेवाड़ी में रेल यात्रियों ने नववर्ष पर जमकर काटा बवाल, वीडियो वायरल. खाटूश्याम जाने के लिए सीट नहीं मिली तो ट्रेन के शीशे तोड़े. पुलिस ने एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया. पुलिस जवानों के सामने भी ट्रेनों में जमकर नुकसान पहुंचाया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किए जा रहे पहचान के प्रयास. जानकारी के अनुसार नववर्ष के उपलक्ष्य पर बुधवार रात करीब साढे दस बजे रिंगस जाने के लिए रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों की संख्या अधिक पहुंच गई. ट्रेन में पहले से बैठे यात्रियों ने ट्रेन के डिब्बे अंदर से बंद कर दिए, जिससे सैकडों यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे थे. इसके बाद बाहर खड़े यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. प्लेटफार्म के दोनों तरफ यात्रियों ने ट्रेन की खिड़ियों व शीसों को तोड़ना शुरू कर दिया. इस दौरान कई यात्रियों को चोट भी लगी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस कर्मचारियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों का हंगामा बढ़ता गया. उत्पात मचा रहे यात्रियों ने पुलिस जवानों के सामने भी ट्रेनों में जमकर नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने ट्रेन के अंदर से बंद डिब्बों को खुलवाकर यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाया. इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ. करीब आधा घंटा बाद ट्रेन को रवाना किया गया. जीआरपी थाना के काय्रवाह्रक प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है. अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 18:16:590
Report
TCTanya chugh
FollowJan 01, 2026 18:15:230
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 18:02:050
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 01, 2026 18:01:370
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 01, 2026 18:01:250
Report
1
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 01, 2026 18:01:090
Report
1
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 17:48:280
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 01, 2026 17:48:110
Report
NRNarayan Roy
FollowJan 01, 2026 17:48:01Siliguri, West Bengal:বছরের প্রথম সকালে সান্দাকফু থেকে ফালুট যাওয়ার পথে থাকুম ভ্যালি থেকে কাঞ্চনজঙ্ঘার সূর্যোদয়ের মনোরম দৃশ্য। মনমুকধ্য করা এই বিরল দৃশ্য দেখতে ভিড় জমেছে পর্যটকের।
0
Report