icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822125
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow8 Aug 2024, 03:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दंतेवाड़ा में चुनाव मुद्दों पर कांग्रेस-भाजपा के बीच मतदाताओं की सूची पर घमासान

Dantewada, Chhattisgarh:ऐंकर दंतेवाड़ा में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आवाराभाटा दुर्गा चौक से टेकनार चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। टेकनार चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रीविजन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। चितालंका स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग और मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों पर अपनी बात रखी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर भ्रम और आशंकाएं फैलाने के बजाय तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रिया के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के पंजीयन, नाम की जांच और आवश्यक सुधार के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भाजपा ने राजनीतिक दलों से अपने सवाल और मतभेद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत रखने की अपील की। साथ ही मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखने तथा हर पात्र नागरिक का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी को जरूरी बताया। कांग्रेस पार्टी की रैली का विजुअल । बाइट - शकील रिज़वी ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस । बाइट - पायल गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा ( भाजपा)
0
0
Report

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: ब्रेज़ा कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, एक की मौत, एक घायल

Thane, Maharashtra:समृद्धी महामार्गावर भीषण अपघाताची घटना घडली आहे. शहापूर तालुक्यातील खुटघर टोल नाक्याजवळ ब्रेझा कारने ट्रकला मागून जोरदार धडक दिली. या अपघातात एकाचा मृत्यू झाला असून एक जण गंभीर जखमी आहे. VO: मुंबई -नागपूर समृद्धी महामार्गावर खुटघर टोल नाक्यावर हा अपघात झाला. भरधाव ब्रेझा कारने समोरील लोखंडी सळई घेऊन जाणाऱ्या ट्रकला मागून धडक दिली. धडक इतकी जोरदार होती की कारचा अक्षरशः चुराडा झाला. या अपघातात एकाचा जागीच मृत्यू झाला तर एक jण गंभीर जखमी झाला. जखमींना शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले होते, मात्र प्रकृती चिंताजनक असल्याने मुंबईतील खाजगी रुग्णालयात हलवण्यात आले आहे. महामार्ग पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेऊन वाहतूक सुरळीत केली आहे.
0
0
Report

श्रीगंगानगर में जेन जी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन, युवाओं के लिए नई डाक सेवाएं

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के युवाओं को मिली बड़ी सौगात टांटिया यूनिवर्सिटी में जेन जी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन राजस्थान पश्चिम परिक्षेत्र के निदेशक कर्नल सतीश सोलंकी ने किया उद्घाटन जयपुर और जोधपुर के बाद श्रीगंगानगर में खुला जेन जी डाकघर श्रीगंगानगर। युवाओं और छात्रों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में जेन जी पोस्ट ऑफिस का औपचारिक उद्घाटन किया गया। राजस्थान पश्चिम परिक्षेत्र के निदेशक कर्नल सतीश सोलंकी ने इसका उद्घाटन किया। यह जेन जी डाकघर जयपुर और जोधपुर के बाद श्रीगंगानगर में खुला है। इस आधुनिक डाकघर का उद्देश्य युवा पीढ़ी को डाक सेवाओं से जोड़ना और पारंपरिक सेवाओं को डिजिटल सुविधाओं के साथ जोड़ना है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए टांटिया ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया ने डाक सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “डाक सेवा आज भी जीवन का अभिन्न अंग है। आज मोबाइल का युग है। एक सेकंड के मैसेज ने शायद हमें चिट्ठी लिखने की आदत भुला दी है। मैसेज आता है- हाय! हम जवाब देते हैं- हैलो! और बात खत्म। लेकिन कभी एक चिट्ठी आती थी तो उसे खोलने से पहले ही दिल में उत्सुकता होती थी। लिफाफा हाथ में लेते ही लगता था- किसी अपने ने याद किया है। कागज के उन पन्नों में केवल शब्द नहीं होते थे। उसमें किसी मां की चिंता होती थी, पिता का आशीर्वाद होता था, भाई-बहन का प्यार होता था, किसी दोस्त की शरारत होती थी, किसी दूर बैठे अपने की याद होती थी। और सच कहूं तो- वे भावनाएं मोबाइल के मैसेज में कहां हैं!” डॉ. टांटिया ने कहा कि जेन जी पोस्ट ऑफिस युवाओं को न केवल डाक सेवाओं से जोड़ेगा, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम भी पेश करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, डाक विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जेन जी पोस्ट ऑफिस युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें डिजिटल सेवाएं, तेज पारसल बुकिंग, बचत योजनाएं और युवा अनुकूल वातावरण शामिल होने की उम्मीद है। यह पहल भारतीय डाक विभाग की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर के विश्वविद्यालय परिसरों में युवा-केंद्रित डाकघर खोले जा रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी पारंपरिक सेवाओं को नए अंदाज में अपना सके।
0
0
Report
Advertisement

डूण्डासिवनी में पुलिस-व वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट

Seoni, Madhya Pradesh:डूण्डासिवनी पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई जंगल में छिपाकर रखा 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। डूण्डासिवनी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सेलुआ और बेलगांव के जंगलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेलुआ और बेलगांव के जंगलों के बीच नाले के किनारे झाड़ियों में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने के लिए लहान और अन्य सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही डूण्डासिवनी पुलिस ने वन विभाग से संपर्क कर संयुक्त टीम बनाई और बताए गए स्थान पर दबिश दी。 तलाशी के दौरान जंगल में झाड़ियों के बीच ड्रम और डिब्बों में छिपाकर रखा करीब 4 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। इसके साथ ही हाथभट्टी महुआ शराब बनाने की भट्टी, मटके, गंजे और अन्य सामग्री भी मिली。 संयुक्त टीम ने मौके पर ही करीब 4 क्विंटल महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री को विधिवत नष्ट कर दिया। वहीं, अवैध शराब बनाने वाले लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है。 पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई
0
0
Report

सीकर में एसीबी ने निरीक्षक मोहित शर्मा को 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग के निरीक्षक मोहित शर्मा को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जयपुर नगर तृतीय शाखा के निरीक्षक मोहित शर्मा के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की। परिवादी द्वारा निरीक्षण के दौरान निकाली गई कमियों को पूरा करने और भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने की एवज में 20 से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी; सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ। ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय के नेतृत्व में ट्रेप कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
0
0
Report
Advertisement

तारानगर में हादसे में पिता-पुत्र की मौत, कार तेज रफ्तार से टकराई

Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर चूरू तारानगर कस्बे में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा साहवा सड़क पर शहीद भगत सिंह चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान एमपी निवासी गजेंद्र सिंह और उनके पिता रमेश के रूप में हुई है। दोनों तारानगर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी कर बाजार से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से दोनों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। सूचना पर थाना के एएसआई विजय सिंह और कांस्टेबल सोमवीर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
0
0
Report

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की दिशा में झांसी में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह

Adil AhmadAdil AhmadFollow8m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त सहयोग से जनपद झांसी में राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीआई नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।कार्यशाला का उद्देश्य जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की नवीनतम रणनीतियों, जिला स्तरीय कार्ययोजना, HIV रोकथाम, जांच, उपचार एवं निगरानी संबंधी विषयों पर अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उनकी क्षमता को सुदृढ़ करना था।कार्यक्रम में डॉ. मनीष शर्मा (मास्टर ट्रेनर), श्री अमित जोशी (कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट, PHFI), श्री नीरज श्रीवास्तव (कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर, PHFI) तथा सुश्री रितु पांडे (CPM, दिशा टीम) द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान 95-95-95 लक्ष्यों, HIV/AIDS की वर्तमान स्थिति, जिला स्तरीय महामारी विज्ञान, HIV एवं STI स्क्रीनिंग, परामर्श एवं परीक्षण सेवाएं, ART, HIV-TB सह-संक्रमण, वायरल लोड मॉनिटरिंग, U=U अवधारणा, EVTHS, Targeted Interventions, OST तथा समुदाय आधारित HIV रोकथाम सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही HIV & AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं HIV से जुड़े भेदभाव को समाप्त करने संबंधी अधिकार-आधारित दृष्टिकोण पर भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। केस स्टडी, समूह चर्चा, प्रस्तुतीकरण एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जिला स्तर पर HIV सेवाओं के बेहतर प्रबंधन, समन्वय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी कन्वर्जेन्स की समझ विकसित कराई गई।इस अवसर पर डॉ. एन.के. जैन, डॉ. अंशुमान तिवारी, डॉ. रमाकांत (आर.के.) स्वर्णकार, डॉ. नितिन कंसौरिया, डॉ. वैभव पुरोहित, डॉ. माता प्रसाद, डॉ. रवीन्द्र सहित जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक एवं पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट प्राप्त किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, रेफरल, फॉलो-अप एवं सेवा एकीकरण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

इटावा में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में तेज रफ्तार पिकअप का कहर देखने को मिला जहां पर बाइक सवार दो युवकों को रौंदा हादसे में दोनों युवकों की हुई दर्दनाक मौत पुलिस मामले की जांच में जुटी है । इटावा जनपद के थाना सैफई इलाके के अंतर्गत एक तेज रफ्तार पिकअप का कहर देखने को मिला है जहां पर तेज रफ्तार पिकअप ने थाने से चंद मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों को रौंध दिया इस घटना में सैफई क्षेत्र के मुचेहरा गांव के रहने वाले दिलीप और उस्मान की दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शबों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
0
0
Report
0
0
Report

गुमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन समाहरणालय तक, एसआईआर की स्वतंत्र जाँच की मांग

Gumla, Jharkhand:गुमला. विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर गुमला में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी तिग्गा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और समाहरणालय पहुंचकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ जांच तथा एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग की गई. कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की आईटी व्यवस्था, डेटा प्रबंधन और मतदाता संबंधी आंकड़ों के केंद्रीकरण की भी स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई. पार्टी नेताओं का कहना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम उचित सत्यापन और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाया जाना चाहिए. जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी तिग्गा ने आरोप लगाया कि एसआईआर को लेकर मतदाताओं के बीच कई सवाल और आशंकाएं हैं. उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की स्वतंत्र जांच की मांग की. वहीं, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी शमशेर आलम ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता जरूरी है. उन्होंने एसआईआर से जुड़े मामलों की स्वतंत्र जांच और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले भी जलाए. निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर एसआईआर-2026 से संबंधित मतदाता सूची देखने, नोटिस के जवाब में दस्तावेज जमा करने और मतदाता पंजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
0
0
Report
Advertisement

बगहा के गंडक किनारे बाढ़ से दियारा डूबा, SDRF रेस्क्यू जारी

Bagaha, Bihar:बिहार बगहा से बड़ी खबर है। गंडक नदी के बाढ़ के पानी में दियारा का इलाका डूब गया है, दर्जनों घर और सैकड़ों परिवार बांधों पर शरण लिए हुए हैं। प्रशासनिक मदद के इंतजार में लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर पीड़ितों में सूखा राशन और नगदी वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की सूचना से मौके पर गतिविधियाँ तेज हो गईं। नेपाल में वर्षा के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे मधुबनी प्रखंड के सिसई और चिउरही पंचायतों में लगभग 1100 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। नदी में पानी घुसने से कई घर तहस-नहस हो चुके हैं और लोग ऊँचे स्थानों, मुख्य मार्गों और तटबंधों पर शरण लिए हुए हैं। सिचाई विभाग के एक मजदूर महेश नामक व्यक्ति नदी के पास से लापता हो गए हैं, जिससे नदी किनारे चीत्कार और कोहराम मचा है। सोमवार दोपहर से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं और SDRF टीम के साथ राहत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा भी मौके पर पहुँचे और अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सूचना देकर घटनास्थल पर संबद्ध टीमों को पहुँचने के निर्देश दिए गए। धनहा थाना पुलिस और स्थानीय सरपंच भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। महेश मुसहर के लापता होने के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिसई और चिउरही पंचायतों के प्रभावितों को खाने-पीने, दवाइयों और ऊँचे सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन के लिए सरकारी सहायता मिलनी है, जबकि धनहा के मुसहर टोली निवासी महेश मुसहर के लिए नदी में तलाश जारी है। अब देखना होगा कि राहत अभियान कितने प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाता है और महेश की तलाश कब पूरी होती है।
0
0
Report

ग्वालियर में फर्जी रॉयल्टी से रेत वसूली गिरोह का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के केथौदा में RSI माइनिंग कंपनी का रेत खनन ठेका है। रेत कंपनी के मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने पिछोर थाना पुलिस से शिकायत की, जिसमें बताया कि उनकी रेत कंपनी के नाम से कोई फर्जी रॉयल्टी बनाकर रेत से भरे वाहनों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो कैथोदा गांव के रहने वाले विक्रम जाट और 2 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी मिलकर फर्जी रॉयल्टी काटकर रेत के वाहनों को निकाल रहे थे। जिससे रेत ठेका कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। वह असली जैसी दिखने वाली फर्जी रॉयल्टी पर्ची तैयार करते थे और ट्रक चालकों से पैसे वसूल कर वाहनों को आगे जाने देते थे। इस पूरे खेल में कंपनी को प्रति वाहन रॉयल्टी का नुकसान हो रहा था, जबकि आरोपी अवैध वसूली कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक कितनी फर्जी रॉयल्टी काटी जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से जब्त दस्तावेजों और मोबाइल की जांच की गई ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
0
0
Report

जगद्गुरु शंकराचार्य का जयपुर दौरा: गोविंददेवजी और मोतीडूंगरी मंदिर में आशीर्वाद

Jaipur, Rajasthan:जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती सोमवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने उनकी अगवानी की। गुरु-शिष्य परंपरा के तहत चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े चोरी के मामले और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर अपनी बात रखी। राम मंदिर से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि इस पर विशेष बहस की आवश्यकता नहीं है। यह कुछ कर्मचारियों की गलती थी और उन पर नियंत्रण किया जा चुका है। संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है और कुछ जेल में भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का मंदिर से अब कोई संबंध नहीं है। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम पर शंकराचार्य ने कहा कि गाय केवल किसी एक राष्ट्र की नहीं, बल्कि सृष्टि मात्र की मां और विश्व माता है। यदि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे इसके लिए न दबाव डालेंगे और न ही पक्ष-विरोध की बहस में पड़ेंगे। उन्होंने कहा गाय की सेवा करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है। केवल बातचीत और हल्ला करने के बजाय लोगों को गौ सेवा करनी चाहिए। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में गौ हत्या रोकने के लिए कानून हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में नियंत्रण गाय पर नहीं, हत्या करने वालों पर होना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि जयपुर भगवान गोविंददेवजी की नगरी है। वृंदावन से गोविंददेवजी के साथ मदन मोहनजी, युगल किशोरजी और मथुरेशजी सहित कई विग्रह अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे थे। मदन मोहनजी करौली, युगल किशोरजी पन्ना और मथुरेशजी कोटा में विराजमान हुए, जबकि जयपुर में गोविंददेवजी प्रमुख रूप से विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि गोविंददेवजी के साथ मोतीडूंगरी गणेशजी भी जयपुर की आस्था के बड़े केंद्र हैं। ये दोनों देवस्थान जयपुर की गरिमा की रक्षा करते हैं। उन्होंने दोनों आराध्य से जयपुर, राजस्थान, देश और विश्व के कल्याण की कामना की। मोतीडूंगरी मंदिर में शंकराचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना की। महंत कैलाश शर्मा ने चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और गणेशजी के जयकारे गूंजते रहे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top