icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow9 Jun 2025, 09:46 am

JHARKHAND - पलामू में डायन बिसाही के आरोप में हत्या का सनसनीखेज खुलासा!

Medininagar, Jharkhand:पलामू के छत्तरपुर के बाघमाड़ा टोला में 16 मई को 55 वर्षीय विमला देवी के हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन के दिया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि डायन बिसाही के आरोप में रिश्तेदार गौतम कुमार ने 80 हजार रुपए देकर विमला देवी की हत्या कराई थी। गौतम भुइयां ने विनोद भुइयां के माध्यम से सकेंद्र उरांव को 80 हजार में गोली मारने का जिम्मा दिया था। जिसके बाद सकेंद्र उरांव ने सोनू अली और एक अन्य के साथ मिलकर विमला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने गौतम कुमार और विनोद भुइयां को गिरफ्तारवकर लिया है, वहीं शूटर सकेंद्र उरांव और सोनू अली पहले से आगजनी के एक मामले में 2 जून को जेल जा चुके हैं
0
0
Report
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow8 Jun 2025, 12:08 pm

JAHARKHAND - में शिक्षक परीक्षा पर विवाद: बीजेपी सांसद ने उठाया बड़ा सवाल!

Medininagar, Jharkhand:झारखंड सरकार ने हाल में ही शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्थानीय भाषाओं की सूची जारी की है। जिसमें पलामू , गढ़वा और लातेहार के लिए कुड़ुख और नागपुरी भाषा को अधिसूचित किया गया है। पूरे मामले को लेकर विरोध होना शुरू हो चुका है। मामले में बीजेपी सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि पलामू के लोगों के साथ इस तरह की नाइंसाफी बीजेपी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। पलामू में कोई भी व्यक्ति ना इन दोनों भाषा को पढ़ता है न ही बोलता है। ऐसे में उनके लिए ऐसे भाषा को अधिसूचित करना उनके लिए अन्याय होगा। बीजेपी सांसद ने साफ तौर पर कहा कि हेमंत सरकार इसमें संशोधन करें नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
822110
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow7 Jun 2025, 07:47 am

Jharkhand News- रघुवर दास का पलामू दौरा: अनिल चौरसिया की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम

Medininagar, Jharkhand:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 16 जून को पलामू के चैनपुर आयेंगे, जहाँ वे डालटनगंज से बीजेपी विधायक आलोक चौरसिया के पिता, जननेता स्व. अनिल चौरसिया की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। चैनपुर के किन्नी स्थित स्व. अनिल चौरसिया की अदमकद प्रतिमा के पास यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस विषय में जानकारी देते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने बताया कि 13वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें उन्हें चाहने वाले हजारों लोग शामिल होंगे और अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

0
0
Report
Advertisement
Back to top