Back
धनबाद में छेड़खानी-मारपीट: पड़ोसियों पर आरोप, परिवार में तनाव
NMNitesh Mishra
Feb 07, 2026 13:48:04
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत भिष्टीपाड़ा,शीतला मंदिर के समीप रहने वाली मंगеш्वर यादव की पुत्री ने पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव के पुत्रों पर छेड़खानी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने धनबाद थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि वह अपने घर के खटाल में सफाई का काम कर रही थी, तभी पड़ोस का युवक उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी युवक के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर उसके भाई अभिषेक कुमार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान अभिषेक कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पीड़िता और परिजनों ने घायल भाई को लेकर धनबाद थाना पहुंचकर पूरे मामले की सूचना दी और लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस ने घायल अभिषेक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि यह आपसी मारपीट का मामला है। एक पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 15:18:350
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 07, 2026 15:18:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 15:16:420
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 15:15:560
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 07, 2026 15:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report