icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
MTManish Thakur13 Oct 2025, 08:32 am

असमय बर्फबारी से लाहौल-स्पीति के सेब बर्बाद, किसान मदद की मांग कर रहे

Kullu, Himachal Pradesh:प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में अक्टूबर महीने में असामयिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और भारी नुकसान भी हुआ है। सेब फसल तबाह हो गई है। जनजातीय जिला लाहुल में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी से सेब की फसलों को नुकसान पहुंचा है। असमय भारी बर्फ पड़ने से लोगों के सेब के पेड़ टूट गए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों का ज्यादा नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि कुछ महीने पहले हुई बारिश से सब्जियों को भी नुकसान हुआ था और इसका आकलन किया गया लेकिन किसानों को धरातल पर कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। अभी असमय हुई बर्फबारी से किसानों की सेब की फसल भी तबाह हो गयी है और पेड़ भी बीच में टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी खुद की जमीन और मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन वहां पर अभी तक आकलन करने के लिए कोई अधिकारी कर्मी नहीं पहुँचा है। केंद्र से आपदा के नाम पर करोड़ों रुपए भेजे गए हैं लेकिन उसे खर्च नहीं किया जा रहा है। किसानों बागवानों के साथ अनदेखी का आरोप भी उनकी ओर से लगाया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top