208005
कानपुर में Autograph Luxury Residency का खास गेट-टुगेदर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लग्जरी होम्स
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में Autograph Luxury Residency को लेकर एक विशेष गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकसित हो रहे इस प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट की लोकेशन, प्लानिंग और लग्जरी सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम में साझा की गई। करीब 4.27 एकड़ में विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में Ultra Luxury 3 और 4 BHK Homes, चार लग्जरी टावर और लगभग 35 हजार वर्गफुट का लग्जरी क्लब हाउस प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विजय कपूर, वीरेंद्र दुबे और रुद्रांश होम्स के अनुरोध सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रोजेक्ट की आधुनिक प्लानिंग, पर्यावरण और AQI को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे कॉन्सेप्ट की भी चर्चा हुई।0
0
Report
208001
दुकान विवाद में परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में मकान के सामने दुकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। काजीखेड़ा स्थित 59सी, लाल बंगला निवासी सगीर अंजुम रजा ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के सामने शातिर अहमन अंसारी की एक दुकान है, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राजेंद्र सिंह के मुकदमे को माननीय न्यायालय द्वारा 16 मार्च 2026 को खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद आरोप है कि राजेंद्र सिंह और उनके कुछ साथी लगातार दबाव बना रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने मकान के मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन और उपद्रव किया। आरोप है कि इस दौरान परिवार को परेशान किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी के हृदय का इलाज चलने की बात कहते हुए घटना से उन्हें मानसिक परेशानी होने का भी उल्लेख किया है। आरोप यह भी है कि विवाद के चलते मकान के मुख्य गेट का रास्ता खुलवाया गया, जिससे आवागमन शुरू हो सका। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में 5 और 9 सितंबर को कमिश्नर को शिकायत दी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में थाना चकेरी में उनके और शातिर अहमन अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उनका आरोप है कि पुलिस लगातार दबाव बना रही है, जिससे वह और उनका परिवार परेशान हैं। अब शिकायतकर्ता ने पत्रकारों से मदद की गुहार लगाते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।0
0
Report
208014
#कानपुर से उठी स्वाद की नई लहर, ‘चाहत नमकीन’ का राष्ट्रीय बाजार पर फोकस
Kanpur, Uttar Pradesh:भारतीय स्नैक बाजार में अपनी पहचान बनाने की दिशा में श्री बालेश्वरजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने नए ब्रांड ‘चाहत नमकीन’ की शुरुआत की है। ब्रांड का फोकस पारंपरिक स्वाद को आधुनिक स्नैकिंग पसंद के साथ जोड़ते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने पर है। चाहत नमकीन का नेतृत्व कंपनी निदेशक दिनेश अग्रवाल और मनोज सांगल कर रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य गुणवत्ता, स्वाद और निरंतरता के आधार पर एक मजबूत FMCG ब्रांड तैयार करना और उत्तर प्रदेश से आगे देशभर के बाजार में अपनी पहुंच बनाना है। कंपनी निदेशक दिनेश अग्रवाल और मनोज सांगल का कहना है कि ‘चाहत नमकीन’ उपभोक्ताओं को स्वाद, गुणवत्ता और निरंतरता का बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं कंपनी के युवा प्रतिनिधि उमंग सांगल, अखिल सेकसरिया और देवांश अग्रवाल आधुनिक सोच और मजबूत वितरण नेटवर्क के जरिए ब्रांड को उत्तर प्रदेश से देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। यानी, पारंपरिक स्वाद और आधुनिक सोच के साथ ‘चाहत नमकीन’ ने यूपी से अपने सफर की शुरुआत की है और अब नजर राष्ट्रीय स्नैक बाजार पर है।0
0
Report
Advertisement
208001
हुनर को सलाम! कानपुर में एक्शन टेसा ने सजाया कारपेंटर्स मेगा मीट, कारीगरों को मिला सम्मान”
Kanpur, Uttar Pradesh:कारीगरों के सम्मान में आयोजित इस खास कार्यक्रम में, कारपेंटर भाइयों के योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम का आयोजन एक्शन टेसा ने कानपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कारपेंटर और कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी आमंत्रित कारीगरों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। इस दौरान एक्शन टेसा की टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।, जिनमें जनरल मैनेजर मनोज कुमार उपाध्याय, डीजीएम अमिताभ घोषाल,ब्रांच मैनेजर शांतनु प्रताप सिंह, ईस्ट यूपी मार्केटिंग टीम, और डिस्ट्रीब्यूटर विनोद खिलवानी प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए, डीजीएम अमिताभ घोषाल ने कहा कि, यह आयोजन उन कारीगरों को समर्पित है, जो अपनी मेहनत और हुनर से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खूबसूरत और उपयोगी बनाते हैं। मेगा मीट के दौरान कारपेंटर्स को आधुनिक तकनीक, नए डिजाइन और इनोवेटिव वर्किंग के तरीकों की जानकारी दी गई। एक्शन टेसा पिछले एक दशक से, ऐसे आयोजनों के जरिए कारपेंटर्स को तकनीकी प्रशिक्षण और जरूरी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। इस खास अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कारीगरों को संबोधित किया।0
0
Report
209305
जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर जमीयत उलमा की अपील, शांति और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील
Bhautikhera, Uttar Pradesh:जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर जमीयत उलमा कानपुर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। प्रेस नोट के मुताबिक जुलूस-ए-मोहम्मदी 26 अगस्त 2026 को दोपहर के समय परेड ग्राउंड से निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जमीयत उलमा की ओर से बताया गया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी का कानपुर में पुराना इतिहास रहा है। संस्था ने कहा कि जुलूस का उद्देश्य आपसी भाईचारे, शांति और मोहब्बत का संदेश देना है। जमीयत ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वे साफ-सुथरे और पारंपरिक परिधान में शामिल हों तथा पूरे रास्ते अनुशासन और शिष्टता बनाए रखें। जुलूस के दौरान राजनीतिक नारे, बैनर, झंडे और बैज का इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की गई है।0
0
Report
