icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
244925
RAVI SHANKARRAVI SHANKARFollow9m ago

रामपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर मुरादाबाद रेफर

Tanda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब में एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। दरअसल, पूरा मामला रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब का है। यहां रहने वाले नईम के 24 वर्षीय बेटे फूल शाह ने रात करीब आठ बजे घर के कमरे में कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने तमंचा मुंह पर रखकर गोली चलाई थी। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top