icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
132001
KSKAMARJEET SINGH1 Oct 2025, 09:48 am

करनाल के तरावड़ी के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान; एक भी मौत नहीं

Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल के तरावड़ी में ज्योति इंटरप्राइजेज के गोदाम में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप का काम होता था और देखते ही देखते आग की लपटें पूरे इलाके में फैल गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पिछले तीन घंटे से लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग की लपटों से गोदाम का टीन शेड पूरी तरह जल गया और अंदर रखा सारा माल भी खाक हो गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप का काम होता था, जिससे आग और तेज हो गई। मौके पर पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और आसपास के लोगों को वहां से दूर किया। थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन फैक्ट्री का सारा माल जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि कितना नुकसान हुआ है, यह फैक्ट्री मालिक ही बता पाएगा। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। अचानक लगी आग ने गोदाम में रखे सामान को पलभर में अपनी चपेट में ले लिया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top