Back
कवर्धा में धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तिथि बढ़ाने की मांग
STSATISH TAMBOLI
Jan 29, 2026 10:45:37
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा में धान खरीदी के मुद्दे पर किसानों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बनती नजर आ रही है। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था और हजारों किसानों का धान नहीं खरीदे जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रदेशभर में अब तक करीब 3 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा गया है, जबकि अकेले कबीरधाम जिले में 5 हजार से ज्यादा किसान अब भी अपनी उपज बेचने से वंचित हैं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और किसानों का पूरा धान खरीदे जाने की मांग रखी।
वहीं जिला परिषद अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों का धान नहीं खरीद रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 1 लाख 20 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं, लेकिन हजारों किसान अब भी उपार्जन केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। नवीन जायसवाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर गुरुवार को पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इधर अपर कलेक्टर विनय पोयाम ने कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए शासन तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowJan 29, 2026 12:01:490
Report
JPJai Prakash
FollowJan 29, 2026 12:01:080
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 29, 2026 12:00:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 29, 2026 12:00:09Noida, Uttar Pradesh:नोट ये फाइल बाइट है सात बजे के लिए
सभी शिक्षकों को...
हम कैशलेस उपचार की व्यवस्था का लाभ दें
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowJan 29, 2026 11:45:130
Report
1
Report
0
Report
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में यूजीसी के नए नियम को लेकर आज विद्यार्थियों के साथ खास चर्चा यूजीसी पर विद्यार्थियों की क्या विचार हैं किस तरह से वह यूजीसी के नए नियमों को अपने नजरिया स क्या सोचते हैं
51
Report
0
Report