230001
कम्पनी गार्डन में योग महोत्सव:एमएलसी समेत जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के कंपनी गार्डन में गुरुवार सुबह 6 बजे योग सप्ताह के दौरान MLC अविनाश सिंह, उमेश द्विवेदी और महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने योग किया। MLC अविनाश सिंह ने कहा कि सरकार योग को मानसिक तनाव मुक्ति और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है। जनप्रतिनिधियों की यह सक्रिय भागीदारी प्रतापगढ़ में योग के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश दे रही है।0
0
Report
230001
बाइट----ज्योति नारायण (एडीजी ज़ोन प्रयागराज)
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रतापगढ़ में परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद एडीजी जोन प्रयागराज मैदान में उतरे। उन्होंने शहर के जीआईसी समेत कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।0
0
Report
230001
टेऊँगा स्थित भाजपा कार्यलय धूमधाम से मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:टेऊँगा स्थित भाजपा कार्यालय सहित जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर अपनी खुशी साझा की। ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और सदर विधायक राजेंद्र मौर्य समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
230001
प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में डीएम और एसपी ने किया वृक्षारोपण
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए। इस अवसर पर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को पौधों की उचित देखभाल करने और जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।0
0
Report
230001
जोगापुर कस्बे में नशे में धुत्त सिपाही का वीडियो वायरल, पुलिस की छवि धूमिल
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़: कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगापुर में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक सिपाही का शराब के नशे में जमीन पर गिरे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खुलेआम नशे में धुत सिपाही को देखकर राहगीर तमाशबीन बने रहे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना ने विभाग की साख को बट्टा लगा दिया है, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की चर्चा तेज है।0
0
Report
