Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Firozabad283203

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में दो युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल ट्रक की तलाश जारी

Ashwani SharmaAshwani SharmaMar 16, 2026 10:29:57
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन से बाइक पर तीन सवार युवक को टक्कर मार दी दो युवकों की मौके पर मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल बताय जा रहा है सोमवार को शिकोहाबाद क्षेत्र नोशहरा पुल के पास सिरसागंज से फिरोजाबाद की ओर आ रहे एक बाइक पर तीन युवक सवार को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस को तत्काल सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और घायल युवक को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है सड़क दुर्घटना में सिरसागंज के फरहान और अनस की मृत्यु हो गई उजेफ गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों को सूचना दी गई
0
comment0
Report
Firozabad283203

फिरोजाबाद में इको कार में अचानक आग लग गई सभी यात्री सुरक्षित मौके पर फायर विकेट टीम पहुंची

Ashwani SharmaAshwani SharmaMar 16, 2026 09:53:10
0
comment0
Report
Firozabad283203

नाश्ते की दुकान में सो रहे व्यक्ति की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस मौके पर पहुंची

Ashwani SharmaAshwani SharmaMar 16, 2026 05:39:00
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद: थाना टूंडला क्षेत्र के जरौली चौराहे स्थित सागर रत्न होटल के पास नाश्ते की दुकान में सो रहे व्यक्ति की हत्या उपरांत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, शव की पहचान करीब 45 वर्षीय तेजपाल सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव उलाऊ थाना टूंडला के रूप में हुई है, चेहरे, सर और शरीर में चोट के निशान मिले है जिससे हत्या की पुष्टि हुई है, परिजनों ने बताया तेजपाल फिरोजाबाद में ही किसी कांच फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम किया करते थे, कुछ समय से पहले काम बंद होने के चलते उन्होंने आठ दिन पहले ही जरौली चौराहे पर खोखा रख कर नाश्ते की दुकान खोली थी, दुकान पर उनका इकलौता बेटा कौशल भी उनके साथ ही बैठता था, वह प्रतिदिन दुकान बंद करके अपने गांव उलाऊ खाना खाने जाते और वापस रात्रि को दुकान पर ही आकर सोते थे, प्रतिदिन की भांति रविवार रात्रि को भी करीब 9 बजे घर से खाना खा कर दुकान पर सोने आए थे, हत्या की जानकारी तब हुई जब उनका बेटा कौशल सोमवार सुबह करीब 5 बजे दुकान खुलवाने के लिए आया और पिता का खून से सना शव देखकर उसकी चीख निकल गई, चीख सुनकर भीड़ लग गई बाद में इनकी जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को दी, मौके पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और कईं थानों का फोर्स फॉरेंसिक टीम पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और जांच में जुट गई है, तेजपाल के तीन पुत्री और एक बेटा है जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है, मृतक तेजपाल पहले फैक्ट्री में ठेकेदारी करके अपना और परिवार का जीवन यापन कर रहे थे काम सही से नहीं चल पाया तो नाश्ते की दुकान खोली और उसमें बेटा भी सहयोग करता था अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है दो बेटियों की शादी भी होनी है । जानकारी होने पर घटना स्थल पर सदर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव भी पहुंच गए पुलिस और ब्लॉक प्रमुख ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए जल्द ही हत्या का खुलासा होने की बात कही।
0
comment0
Report
Advertisement
Firozabad283203

फिरोजाबाद खेत पर जा रही युवती के साथ मारपीट चेहरे पर ब्लेड मारने का आरोप लगाया पुलिस जांच में जुटी

Ashwani SharmaAshwani SharmaMar 15, 2026 15:27:51
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र में एक युवती के साथ मारपीट कर दी बताया जा रहा है नारखी क्षेत्र बड़गांव में युवती प्रियंका कोहनी पुत्री तेज सिंह रविवार को घर से अपने खेत की तरफ जा रही थी तभी कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया प्रियंका के साथ किसी बात को लेकर कहांसुनी हो गई इसी को लेकर प्रियंका के साथ मारपीट कर दी आरोप लगाया कुछ लोगों ने मारपीट करी चेहरे पर ब्लेड मार दिया जिससे प्रियंका को काफी चोट आई शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए मौका देख आरोपी मौके से फरार हो गए इस घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने जांच कर रही है आगे की कार्रवाई की जा रही है आरोपियों की तलाशा की जा रही है
0
comment0
Report
Firozabad283203

1108 कुंडीय महायज्ञ का आज पूर्ण विधि-विधान के साथ समापन हो गया।डॉक्टर ददरहुआ सरकार के महंत पहुंचे

Ashwani SharmaAshwani SharmaMar 15, 2026 15:15:55
Firozabad, Uttar Pradesh:फ़िरोज़ाबाद के राजा का ताल स्थित बच्चू बाबा आश्रम के समीप आयोजित दस दिवसीय 1108 कुंडीय महायज्ञ का आज पूर्ण विधि-विधान के साथ भव्य समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार तथा धार्मिक आस्था की गूंज सुनाई दी। इस महायज्ञ का आयोजन यज्ञाधीश श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज के सान्निध्य में किया गया। समापन अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रों के साथ देवताओं को पूर्णाहुति का भोग अर्पित किया और यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न कराई। पूर्णाहुति के समय भक्तों ने जयकारों के साथ आस्था प्रकट की। आयोजकों के अनुसार दस दिनों तक चले इस महायज्ञ में अब तक लगभग 22 करोड़ 50 हजार आहुतियां हवन कुंडों में अर्पित की गईं। यज्ञ में दूर-दराज़ से आए संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। आज पूर्णाहुति में अनुमानित 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर यज्ञ में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने यज्ञ में आहुति दी तथा विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। स्वामी श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है और ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुद्ध होता है और समाज में धर्म एवं संस्कारों की स्थापना होती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top