icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया नगर विधानसभा 2027: जातीय समीकरण और विकास के दावे तेज

Noida, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया नगर विधानसभा (361) में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने सपा के उम्मीदवार नारद राय को शिकस्त देकर जीत दर्ज की थी। दयाशंकर सिंह यूपी सरकार में परिवहन मंत्री हैं। बलिया नगर विधानसभा में ब्राह्मण और वैश्य जाति निर्णायक भूमिका अदा करती है। विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण चुनाव की दशा और दिशा को तय करता है। हालांकि बलिया नगर विधानसभा बलिया की सात विधानसभाओं में से एक है। जिला मुख्यालय होने के नाते आबादी का एक बड़ा हिस्सा बलिया नगर विधानसभा में रहता है। विकास की बात करें तो आजादी के बाद से बलिया शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क,रोजगार और बिजली जैसी समस्याओं से आज भी जूझ रहा है। बलिया नगर विधानसभा के मतदाताओं का कहना है कि बलिया में अन्य जनपदों की अपेक्षा विकास की रफ्तार बेहद धीमी है। वर्तमान विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने प्रयासों से मेडिकल कॉलेज ,जेल ,रोडवेज, कटहर नाला सुंदरीकरण जैसे बड़े प्रोजेक्ट तो आये है पर धरातल पर कुछ भी पूरा नहीं हुआ। कुछ लोगों का कहना है इस समय सीमा के अंदर विकास कार्यों को पूरा करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होती है| वही बलिया नगर विधानसभा को लेकर पॉलिटिकल एक्सपोर्ट अखिलेश सिंह का कहना है कि बलिया नगर विधानसभा में जातीय समीकरण एक बड़ा फैक्टर होता है लेकिन इस बार चुनाव जाति से ज्यादा पैसे पर आधारित होगा। जो कैंडिडेट सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगा उसके जीत की गुंजाइश ज्यादा होगी। अखिलेश सिंह का कहना है कि भाजपा और सपा के बीच बलिया नगर विधानसभा में सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। हालांकि बलिया में विकास हमेशा एक मुद्दा रहा है लेकिन विकास की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोग विकास के नाम पर वोट देने के बजाय जाति और उम्मीदवार के चुनावी प्रबंधन पर ज्यादा जोर देते हैं। वही बलिया नगर विधानसभा के वर्तमान विधायक और यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि आजादी के बाद से बलिया नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास उनके द्वारा कराया गया है। मेडिकल कॉलेज बनने की तैयारी है तो वही नए जेल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। बलिया जिला चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर का भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है साथ ही अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण प्रगति पर है। दयाशंकर सिंह का कहना है कि बलिया नगर विधानसभा में कदम चौराहे से लेकर दुबहड तक, महावीर घाट से लेकर कदम चौराहे तक , शंकरपुर से लेकर ब्रह्माइन तक का सड़क चौड़ीकरण किया जा जा चुका है इसके अलावा मेडिकल बाईपास भी बनने जा रहा है। इसके साथ ही सीवरेज के लिए एसटीपी तैयार है और जल्दी ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। वही मंत्री दया शंकर सिंह का कहना है कि अगर 2027 में उन्हें टिकट मिलता है और जीत दर्ज करते हैं तो उनका सपना है कि बलिया में इंजीनियरिंग कॉलेज की भी स्थापना की जाए। वही सपा के संभावित उम्मीदवार रामजी गुप्ता का कहना है कि सपा काल में बलिया नगर विधानसभा का सबसे ज्यादा विकास हुआ लेकिन वर्तमान विधायक दयाशंकर सिंह ने बलिया के विकास की जगह विनाश किया है। विकास के नाम पर प्रोजेक्ट तो आए लेकिन 5 साल में कोई भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। न मेडिकल कॉलेज बन पाया, ना हीं कटहर नाले का पूरी तरीके से सुंदरीकरण हो पाया और ना ही जनता को आधुनिक रोडवेज मिल पाया। शहर में जाम से लेकर विद्युत कटौती और सड़कों की बदहाली जनता के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। वही आगामी विधानसभा को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों और पीडीए समाज के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
0
0
Report

मोतिहारी में भैंस घायल के विवाद पर थाने पहुँचे मालिक, न्याय की मांग

Motihari, Bihar:मोतिहारी में एक थाना पर भैंस लेकर उनके मालिक पहुंचा तो थानाध्यक्ष उलझन में पड़ गए कि भैंस अगर घायल है तो इंज्यूरी के लिए ओडि स्लिप कैसे काटे? उलझन यह भी थी कि मोतिहारी में अभी तक किसी भी पशु की इंज्यूरी नहीं बनी है तो अब भैंस की कैसे इंज्यूरी बने? दरअसल कोटवा थाना क्षेत्र के बझिया के रहने वाले रामधार सहनी का उनके ही बेटे और बहु से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आज बहु सास में फिर से विवाद हो गई। दोनों के विवाद में गुस्सा बेजुबान भैंस पर निकाला गया। रामधार सहनी अपने पत्नी के साथ भैंस लेकर सीधा कोटवा थाना पर पहुंच गए। रामाधार सहनी का आरोप है कि उसके भैंस की पिटाई कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया है। थानाध्यक्ष साहब अब न्याय कीजिए।
0
0
Report

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, PM पर सवालों से राजनीति गरमा गई

Jaipur, Rajasthan:बिग फुल जयपुर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला। कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री को हमारा प्रधानमंत्री बोलते हैं। राठौड़ बोले- हमारा प्रधानमंत्री है, फिर आपका प्रधानमंत्री कौन है? राठौड़ का कांग्रेस पर तंज, कहा- कोई इटली को मानेगा क्या? राठौड़ बोले- कांग्रेस लोकतंत्र का अपमान करती है। राठौड़ बोले- गहलोत, डोटासरा का प्रधानमंत्री कौन है? सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री कौन है? इनका कोई अलग से प्रधानमंत्री है क्या? कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। हम विपक्ष में रहे, तब हमने लोकतंत्र का सम्मान किया। हमारे नेताओं ने इंदिरा गांधी को अपना प्रधानमंत्री बताया। इन लोगों के मुंह से क्यों नहीं निकलता कि हमारा प्रधानमंत्री है? ये लोग सदन में बोलते हैं- आपका प्रधानमंत्री। खड़गे और कांग्रेस नेता सदन में बोलते हैं- आप का प्रधानमंत्री।
0
0
Report
Advertisement

सिकंद्राराऊ में सपा नेता राकेश बघेल ने सैकड़ों नागर समाज के लोगों को किया सम्मानित

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में नागर समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को शॉल, पटका, फूलमालाएं एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं कर्ण नागर समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश नागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल तथा प्रोफेसर गिरीश बाबू नागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर गिरीश बाबू नागर ने की, जबकि संचालन पंकज पंडा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए सपा नेता राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में नागर समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। नागर समाज ने मन बना लिया है कि पीडीए के साथ मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर नागर समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने समाज का वोट तो लिया, लेकिन उनके हितों और समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। इससे समाज के लोगों में नाराजगी और उपेक्षा का भाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के माध्यम से सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में बड़ी संख्या में नागर समाज के लोगों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर सुशील यादव, सुनील यादव, भोला बघेल, ठाकुरदास, पूरन सिंह नागर, कुमरपाल सिंह नागर, मोहन सिंह नागर, बहुरन सिंह नागर, धर्मपाल सिंह नागर, गिरीश कुमार नागर, देवेंद्र सिंह नागर, मुरारी लाल नागर, प्रेम किशोर नागर, मलखान सिंह नागर, सुरेश चंद्र नागर, अरविंद कुमार नागर, धनपाल सिंह नागर, खेम सिंह नागर, भोले शंकर नागर, महेश चंद्र नागर, दिनेश कुमार नागर, कालीचरण नागर, अर्जुन सिंह नागर एवं साहब सिंह नागर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

रामनगर के रामरेखा घाट पर छठव्रतियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

Bagaha, Bihar:पश्चिम चम्पारण के रामनगर में पटना के गंगा छठघाट की तरह रामरेखा छठघाट पर भी छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ती है लिहाजा इसी के मद्देनज़र प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं । आज नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। यहीं वज़ह है की नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नागेंद्र साह एक ओर साज सज़्ज़ा औऱ क्लाकृति समेत रंग रोगन में कलाकारों के साथ जुटे हैं वहीं बगहा एसपी राजेश कुमार ने रामनगर के आधा दर्जन से अधिक छठघाटों का निरीक्षण किया है । निरीक्षण के दौरान एसपी नें घाटों पर साफ़ सफ़ाई के साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं । एसपी ने कहा है कि छठघाट पर छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी प्रमुख घाटों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मीयों की तैनात होंगी । एसपी औऱ SDPO सत्येंद्र राम के द्वारा निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल समेत छठघाट पूजा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे । बता दें की रामरेखा नदी तट पर भव्य पूजा पंडाल लगाकर डेकोरेशन समेत पेंटिंग औऱ कला आकृति रग रोगन में ख़ुद चेयरमैन कलाकारों की टीम के साथ मुस्तैदी में जुटे हैं। बाइट- नागेंद्र साह, चेयरमैन, रामनगर नगर पालिका परिषद बाइट- राजेश कुमार, एसपी बगहा
0
0
Report

चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू, महिलाएं निर्जला व्रत के साथ अर्घ्य देंगी

Buxar, Bihar:चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो रही है। पहले दिन छठव्रती महिलाएं नहाय-खाय की परंपरा निभाते हुए कद्दू-भात का प्रसाद तैयार करेंगी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही छठ महापर्व के कठिन अनुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, कल खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठव्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। 15 नवंबर को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके बाद अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
0
0
Report
Advertisement

रांची जेल में कैदी के साथ गैंगरेप: जांच तेज

Ranchi, Jharkhand:जिस जेल की चारदीवारी के अंदर कैदियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होती है, उसी जेल के अंदर अगर कैदी के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक यौनाचार जैसी दरिंदगी होने का आरोप लगे तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से जुड़ा एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा गार होटवार से एक ऐसी शिकायत सामने आई है जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 20 वर्षीय युवक ने जेल से बाहर आने के बाद आरोप लगाया है कि जेल के अंदर उसके साथ तीन अलग-अलग मौकों पर सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। शिकायत में दर्ज आरोप और भी चौंकाने वाले हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन कभी पार्वती तो कभी सीता का रूप धारण कराया। साड़ी पहनाकर, घसीटकर और जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ हैवानियत और नृशंसता की गई। शिकायत के मुताबिक, इन घटनाओं के दौरान उसके शरीर से खून तक निकलने लगा था लेकिन कोई भी चिकित्सा लाभ नहीं मिल पाया ...विजुअल्स बिरसा मुंडा कारागार... मामले की जानकारी देते हुए डीएलएसए सचिव राकेश रोशन ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से उनके पास मदद की गुहार लगाई गई थी कि इस घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश के बाद 12 नवंबर की शाम खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़ित को कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ता ममता श्रीवास्तव नियुक्त किया गया है। वहीं इलाज और देखभाल के लिए पीएलवी भारती शाहदेव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल पीड़ित का इलाज सीआईपी कांके में चल रहा है। बाइट....डालसा सचिव राकेश रौशन इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप जेल प्रशासन की भूमिका को लेकर है। शिकायतकर्ता ने जेल के अंदर बंद कैदियों के अलावा वार्ड इंचार्ज, पुलिसकर्मी, जेल अधीक्षक और जेल के मेडिकल ऑफिसर को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए जेल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मेडिकल ऑफिसर ने समुचित इलाज नहीं किया और उसे वापस भेज दिया।
0
0
Report

दिल्ली सरकार के छठ घाटों की तैयारी अधूरी, विधायक ने लगाया भेदभाव का आरोप

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के श्याम घाट पर छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारी अधूरी विधायक संजीव झा ने किया जगतपुर श्याम घाट का निरीक्षण। विधायक का आरोप दिल्ली सरकार छठ व्रत धारी के साथ कर रही भेदभाव। दिल्ली में 1400 घाट बनाने का दिल्ली सरकार का दावा फेल। विधायक संजीव झा का कहना दिल्ली सरकार ने कुछ ही ऐसे घाट बनाए जिसे पर दिल्ली सरकार के मंत्री और नेता पहुंचकर रेल्स बना रहे हैं और दिल्ली में रिल्स बाजी का खेल भाजपा करती दिखाई दे रहा है। धरातल पर छठ घाट पर कोई तैयारी नहीं है कल रात छठ घाट पर सरकारी टेंडर हुआ लेकिन अभी तक शनि घाट पर टेंट का कोई इंतजाम नहीं। विधायक संजीव झा कहना अधिकारियों ने कहा छठ पूजा समितियां से निजी टेंट हाउस से लगवाने बात की सवाल है कि छठ पूजा का टेंट क्या कम समय मे छठ पूजा के लिए टेंट लग पायेगा।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के आनंद विहार पर छठ भक्तों की भारी भीड़: टिकट हथियाने की आखिरी उम्मीद

New Delhi, Delhi:देशभर में छठ मनाने के लिए पूर्वांचल के लोग अपने गृह राज्य लौटते हैं और दिल्ली में भी एक बड़ी संख्या में रहते हैं। आज नहाए-खाए के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपने घर छठ पूजा मानने को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी है। 15 नवंबर को छठ पूजा महापर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। 13 नवंबर होने के कारण जो टिकट नहीं मिल पाते हैं, वे बस और फ्लाइट से नहीं जा सकते, आखिरी उम्मीद में वे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। स्टेशन की यात्री सुविधा केंद्र में टिकट पाने के लिए भीड़ लगी हुई है; लोग अनारक्षित टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़े हैं ताकि लास्ट मिनट पर ही सही वे छठ मनाने के लिए परिवार के साथ जा सकें।
0
0
Report

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे बयान: गठबंधन, योगी सरकार और गायों पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: हरिद्वार स्लग: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे बयान, गठबंधन की राजनीति से लेकर योगी सरकार तक पर साधा निशाना धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देश की राजनीति, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और धार्मिक मुद्दों को लेकर कई बड़े बयान दिए। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की राजनीति अब अमेरिका की तर्ज पर दो पार्टियों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति में अलग-अलग विचारधाराओं के दल एक साथ आ रहे हैं, लेकिन इससे हिंदू धर्म को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे गठबंधन आदर योग्य नहीं हो सकते。 वहीं उत्तर प्रदेश में गायों की स्थिति को लेकर शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 से 2024 के बीच 71 लाख गायें कम हुई हैं। उनका कहना है कि गायों की ऐसी स्थिति से हिंदुओं का योगी सरकार के प्रति विश्वास कमजोर हुआ है और इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि गौ माता के प्रति हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए。 इसके अलावा सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर भी शंकराचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें सोनिया गांधी की आत्मकथा में ऐसी कोई बात नजर नहीं आती, जिससे लोक कल्याण की प्रेरणा मिले। वे रामचरितमानस और महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों से जीवन की प्रेरणा लेते हैं। वहीं उत्तराखंड में एयरपोर्ट का नाम आदि शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांग को लेकर उन्होंने निराशा जताई और कहा कि सनातन धर्म के पुनरुद्धार तथा भारत की एकता में आदि शंकराचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसके बावजूद उनके नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण करने में देरी हो रही है。 शंकराचार्य ने शीतकालीन चारधाम यात्रा को भी बढ़ावा देने की बात कही। उनका कहना है कि भगवान की पूजा-अर्चना शीतकाल में भी जारी रहती है, इसलिए शीतकालीन यात्रा को भी चारधाम यात्रा का हिस्सा माना जाना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को शीतकालीन धामों में दर्शन करने का आह्वान किया। वहीं कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम से लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। फिलहाल शंकराचार्य बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे。 बाइट: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा की तैयारियों के बीच सहरसा में महंगाई का असर, खरीददारी तेज

Saharsa, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है और नहाय खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हो चुकी है, महापर्व को लेकर सहरसा के शंकर चौक, सब्जी मंडी मुख्य बाजार में खरीददारी करने वाले लोगों की भीड़ देखी जा रही है. छठ महापर्व में चढ़ाए जाने वाले केला, नारियल, डाभ, सेब, संतरा सहित अन्य जरूरत के सामानों की लोग खरीददारी करने में जुटे हुए हैं, हालांकि इस महापर्व पर लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है तो वहीं कुछ लोग इस महंगाई को सामान्य बता रहे हैं. छठ महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ शुरू होता है जिसमे कद्दू भात खाने की परंपरा है वहीं मार्केट में कद्दू रेट आसमान छू रहा है जो कद्दू सामान्य रूप से 20 से 30 रुपये में बिकते थे वो कद्दू आज 80 से 125 में बिक रहा है, बात करें केला और नारियल की तो उसके कीमतों में भी इजाफा हो गया है, दुकानदारों का कहना है कि कर्णाटक में तूफान की वजह से नारियल का दाम बढ़ गया है जबकि दूसरे प्रदेशों से केला मंगाए जाने पर ट्रांसपोर्ट चार्ज लगता है जिससे कीमतों में इजाफा हुआ है, हालांकि आस्था के बीच महंगाई बौनी साबित हो रही है और लोग जमकर सामानों की खरीददारी कर रहे हैं. मौके से जायजा लिया zee मीडिया संवाददाता विशाल ने.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top