Sheikhpura
शेखपुरा में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Gawa, Bihar:सावन के पहले सोमवार को शेखपुरा के शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी। गिरिहिंडा पहाड़ स्थित बाबा कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। बरबीघा के कुसेढ़ी स्थित पंचवदन स्थान में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। जिला प्रशासन ने सावन माह के लिए सुरक्षा व्यवस्था की। "हर हर महादेव" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जिले के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली स्पेशल सेल ने शाहज़ाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल पकड़े, छह गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRAMOD SINGH KUSHWAH (ADDL. CP, SPECIAL CELL) ON THE SPECIAL CELL/ NDR BUSTED TWO MODULES OF THE SHAHZAD BHATTI NETWORK: TERROR MODULE AND ARMS TRAFFICKING MODULE, SIX ACCUSED ARRESTED FROM DELHI AND PUNJAB दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, "पहले मॉड्यूल में तीन लोगों—सलमान और दानिश उर्फ चांद मियां—को पकड़ा गया। उन्हें पेट्रोल बम फेंकने का काम सौंपा गया था और वे खास तौर पर इसी काम को अंजाम देने आए थे। उनके पास से तीन पेट्रोल बम और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई; उन्हें शहजाद भट्टी का साथी हुनैन राणा ऑपरेट कर रहा था। दूसरे मॉड्यूल में चार लोग शामिल हैं: शाहीन बाग का रहने वाला तैयब; उसका जीजा अली फज़ल, जिसका पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है; तीसरा ज़ुबैर; और चौथा व्यक्ति अमृतसर का मलकीत है। वे सीमा पार से लाए गए आधुनिक हथियारों की तस्करी में शामिल थे और उन्हें गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए यहां लाते थे। इस दूसरे मॉड्यूल से तीन हथियार और एन्क्रिप्टेड चैट रिकॉर्ड बरामद हुए। उनके निशाने पर पुलिस प्रतिष्ठान और भीड़-भाड़ वाले इलाके शामिल थे।0
0
Report
जैसलमेर में तेज आंधी-धुंध से जनजीवन बाधित, येलो अलर्ट जारी
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर जैसलमेर में दोपहर बाद तेज अंधड़ ने दी दस्तक, पीले गुब्बार में समाई समुची स्वर्णनगरी जैसलमेर, विजिबिलिटी कम होने से नजदीक का भी नजर आना हुआ धुंधला, अचानक आई पीली आंधी से जनजीवन हुआ प्रभावित, वही रोड़ पर सरपट दौड़ने वाले वाहन धीरे चलाते आए नज़र, चालक दिन के उजाले में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को हुए मजबूर, जिले के फतेहगढ़ और चांधन इलाकों में भी तेज अंधड़ का दौर जारी, साथ ही जिले की परमाणु नगरी पोकरण में भी बारिश का दौर हुआ शुरू, हालांकि मौसम विभाग ने 8 व 9 जुलाई के लिए जारी किया है येलो अलर्ट。0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में आरती, राजनीतिक संदेश गूँज उठा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के लेटे हनुमान जी मंदिर में आरती की0
0
Report
उमरपाड़ा में भारी बारिश, सड़कें पानी से डूबीं, लोग फंसे
Surat, Gujarat:સુરત : બ્રેકિંગ સુરત જિલ્લા ના ઉમરપાડા માં ધોધમાર વરસાદ કડવાલી - ચોખવાડા જતા રોડ પણ પાણી ફળી વળ્યાં રોડ પર પાણી ફળી વળતા લોકો અટવાયા ઉમરપાડા ના જંગલ માં પડેલ વરસાદ ના કારણે পানি ફળી વળ્યાં જંગલ માંથી વહી ને કોટર માં આવતા પાણી રોડ પર ફળી વળ્યાં સુરત જિલ્લા નું ચેરાપુજી તરીકે ઓળખાય છે ઉમરપાડા.0
0
Report
बहेड़ी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कस्बा क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वन विभाग तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय राठौर पुत्र संजय राठौर, निवासी दुर्गानगर रोड, जोगी नवादा, थाना बारादरी, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार के बल पर लोगों में भय पैदा कर आपराधिक गतिविधियों से धन अर्जित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। बरामद अवैध हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को बहेड़ी थाना पुलिस टीम ने अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
जकार्ता में मोदी होटल पहुँचे, प्रवासी भारतीयों ने भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:JAKARTA (INDONESIA): PRIME MINISTER NARENDRA MODI ARRIVES AT HOTEL. इंडोनेशिया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता में अपने ठहरने के होटल पहुँचे, जहाँ प्रवासी भारतीयों ने भारत माता की जय और मोदी, मोदी के नारे लगाए।0
0
Report
डिंडोरी में बारिश से नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात बाधित
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में लगातार हुई बारिश से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। यह तस्वीर शहपुरा नगर परिषद के दावों की पोल खोल रही है तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे में बना में जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। बारिश की वजह से मुख्य मार्ग में स्थिति बरसाती नाले का पानी अब सड़क पर आ गया है और जल भराव हो चुका है। लोग नाले के ऊपर से जोखिम उठाते हुए पार कर रहे हैं। जल भराव की वजह से जाम की स्थिति भी बनी हुई है0
0
Report
राम मंदिर दान घोटाले में ट्रस्ट पदाधिकारी इस्तीफे पर विचार, प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, UP: राम मंदिर दान घोटाले के मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं, "...लाखों लोगों का भरोसा टूटा है। यह मामला सिर्फ़ एक या दो लोगों तक सीमित नहीं है। आज श्रद्धेय नृत्य गोपाल दास जी महाराज का एक बयान और पत्र जारी किया गया; एक-दो दिन पहले श्रद्धेय स्वामी गोविंद देव गिरि जी का भी पत्र आया था। इन पत्रों को पढ़कर ऐसा लगता है कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी और वे बहुत आहत हैं। नतीजतन, अब पूरे ट्रस्ट की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लग गया है। श्रद्धेय गोविंद गिरि जी का कहना है कि उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं है, और आज श्रद्धेय नृत्य गोपाल दास जी का पत्र पढ़ने के बाद, ट्रस्ट के भीतर पैदा हुए गहरे अविश्वास को महसूस किया जा सकता है। इन हालात को देखते हुए, जांच पूरी होने तक ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को अपने पदों से हट जाना चाहिए। हम अंतिम फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि ट्रस्ट मामले में प्रमोद कृष्णम बोले, पद छोड़ने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UTTAR PRADESH): PRAMOD KRISHNAM (PEETHADHISHWAR, SHRI KALKI DHAM MANDIR) ON ALLEGATIONS AND SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST CASE/ PROBE INTO TEMPLE TRUSTS/ TRUST MEETING TODAY गाज़ियाबाद, UP: राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं, "...लाखों लोगों का भरोसा टूटा है। यह मामला सिर्फ एक या दो लोगों तक सीमित नहीं है। आज श्रद्धेय नृत्य गोपाल दास जी महाराज का एक बयान और पत्र जारी किया; एक-दो दिन पहले श्रद्धेय स्वामी गोविंद देव गिरि जी का भी पत्र आया था। इन पत्रों को पढ़कर ऐसा लगता है कि उन्हें इस बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी और वे बहुत आहत हैं। नतीजतन, अब पूरे ट्रस्ट की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लग गया है। श्रद्धेय गोविंद गिरि जी का कहना है कि उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं है, और आज श्रद्धेय नृत्य गोपाल दास जी का पत्र पढ़ने के बाद, ट्रस्ट के भीतर पैदा हुए गहरे अविश्वास को महसूस किया जा सकता है। इन हालात को देखते हुए, जांच पूरी होने तक ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को अपने पदों से हट जाना चाहिए। हम अंतिम फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं।0
0
Report
IMD forecast sparks farmer worry in Bihar as drought hits Lakhisarai
Lakhisarai, Bihar:बिहार में जुलाई महीने के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में इस बार सामान्य से कम वर्षा और सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। इसका सीधे असर खरीफ फसलों की बुवाई और खेती-किसानी पर पड़ सकता है। लखीसराय समेत कई जिलों के किसान बारिश नहीं होने से परेशान हैं और उनका कहना है कि खेत सूखे पड़े हैं। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल उत्पादन प्रभावित होगा और आर्थिक संकट गहरा सकता है। ऐसे हालात में किसान सरकार से राहत और सहायता पैकेज की मांग कर रहे हैं। इस बीच लखीसराय दौरे पर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मंत्री की चुप्पी के बाद किसानों में निराशा देखी जा रही है और अब उनकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।0
0
Report
जालौन में जलभराव पर SDM का कड़ा एक्शन, तीन अधिकारियों नोटिस
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जलभराव की शिकायत पर एसडीएम का एक्शन, सदर एसडीएम ज्योति सिंह ने मौके का किया स्थलीय निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर तीन अधिकारियों को दिया नोटिस, एडीओ पंचायत, बीडीओ और लेखपाल को नोटिस किए जारी, डीपीआरओ उरई, बीडीओ डकोर और डीसी मनरेगा को दिए कड़े निर्देश, गांव में एक सप्ताह तक लगातार सफाई और निर्माण कार्य कराकर गांव को स्वच्छ बनाने के निर्देश, जालौन के उरई तहसील क्षेत्र के ऐर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट के दान हेराफेरी पर VHP ने कहा, फैसले का सम्मान करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | दान में कथित हेराफेरी को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की चल रही बैठक पर VHP के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा, "हमें ट्रस्ट के सदस्यों की समझदारी पर पूरा भरोसा है। ट्रस्ट जो भी फ़ैसला लेगा, हम उसका सम्मान करेंगे। ट्रस्ट और मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था अटूट है।"0
0
Report
कोरबा में बारिश से बिलों में निकला विषैला नाग, अस्पताल कैंटीन पर हड़कंप
Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश है जो सड़कों और भूखंडों में जमा हो रहा है साथ ही ज़मीन के अंदर खोदे गए बिलों में भी भर रहा है. बिलों के अंदर पानी भरने से उसमें रहने वाले जीव जंतु बिलों से निकल कर बाहर आ रहे हैं जिसमे विषैले और विषहीन सांप दोनों शामिल हैं जो बारिश के मौसम में सुरक्षित और सूखी जगहों में शरण लेने आवासीय क्षेत्र में पहुंच रहे हैं. इन्हीं सांपों में से एक विषैला नाग विचरण करते जिला अस्पताल की कैंटीन के पास पहुंच गया जिसे देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने समझदारी दिखाइए और तुरंत इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यूअर टीम को दिया. सूचना मिलने के थोड़ी देर में ही स्नेक रेस्क्यूअर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और जहरीले नाग का रेस्क्यू शुरू किया. सबसे पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो. इसके बाद पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित थैले में रखा गया फिर थोड़ी देर बाद नाग को प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया। ZEE mpcg लोगो से अपील करता है कि बारिश के मौसम में विशेष सतर्क रहें. घर की दरारों को बंद करें, झाड़ियां को साफ रखें, आसपास और घरों में चूहों को नियंत्रित करें और पैरों में गम बूट पहन कर बाहर निकले क्योंकि थोड़ी सी असावधानी जानलेवा हो सकती है..0
0
Report
फर्जी FMG सर्टिफिकेट मामला: राजस्थान में फिर डॉक्टर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:विदेश से एमबीबीएस कर भारत में डॉक्टर बनने के लिए फर्जी FMG सर्टिफिकेट के खेल लगातार खुलासा हो रहा है। एसओजी ने इस मामले में एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाकिस्तान में पढ़ाई के दौरान फर्जी FMG सर्टिफिकेट बनवाया और उसी के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया। फर्जी FMG सर्टिफिकेट रैकेट पर एसओजी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एसओजी ने एक और डॉक्टर भरतपुर के गोपालगढ़ निवासी 27 वर्षीय चरण सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि चरण सिंह ने वर्ष 2017 से 2022 तक कजाकिस्तान के अल्माटी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। भारत लौटने के बाद वह NBEs द्वारा आयोजित FMG स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं कर सका। जांच के अनुसार आरोपी ने अपने साथी नफीस खान के जरिए करीब 24 लाख रुपये देकर फर्जी FMG पास सर्टिफिकेट तैयार कराया। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में इंटर्नशिप और प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिया। बाद में स्थायी पंजीयन भी मिल गया। नफीस खान ने भी खुद का FMG परीक्षा जून 2023 का कूटरचित FMG सर्टिफिकेट बनाकर इंटर्नशिप की तथा मई 2024 में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ राजेश शर्मा से बनवाया था। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक इस पूरे गिरोह ने विदेश से MBBS करने वाले कई छात्रों को फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए। जांच में मेडिकल काउंसिल के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई है। अब तक करीब 100 संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और इस मामले में राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ राजेश शर्मा सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क और इस रैकेट से जुड़े अन्य डॉक्टरों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने तक कार्रवाई जारी रहेगी। गिरोह ने कूटरचित सर्टिफिकेट बनवाने और AMCs से पंजीयन कराने के लिए प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपये लिए हैं। फर्जी डिग्री और फर्जी FMGE सर्टिफिकेट के जरिए मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस रैकेट पर एसओजी की कार्रवाई लगातार जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
