Back
मसौढ़ी पंचायत सचिव पर 1.56 करोड़ सरकारी धन गबन का मामला दर्ज; जाँच जारी
PSPrabhanjan Singh
Feb 07, 2026 12:17:08
Masaurhi, Bihar
जिलाधिकारी के आदेश पर पंचायत सचिव पर 1 करोड़ 56 लाख सरकारी राशि गबन का मामला दर्ज। मसौढ़ी थाना में दर्ज हुई एफआईआर।
मसौढ़ी मसौढ़ी प्रखंड के पंचायत सचिव के खिलाफ 1 करोड़ 56 लाख रुपये की सरकारी राशि गबन करने के आरोप में मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच के बाद उनके आदेश पर की गई है। मसौढ़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया है।
पंचायत सचिव रमाकांत गिरी, पिता स्वर्गीय भागवत गिरी, पर यह आरोप वर्ष 2020-21 से जुड़ा है। उस समय वे मोकामा प्रखंड में पदस्थापित थे और उनके पास 15 पंचायतों का प्रभार था। जांच में सामने आया कि 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के अंतर्गत नल जल योजना, नली गली योजना, पंचायत भवन निर्माण, स्वच्छता सहित कई विकास योजनाओं के कार्यों का न तो ऑडिट कराया गया और न ही किसी प्रकार का लेखा-जोखा विभाग को उपलब्ध कराया गया गया।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि योजनाओं के लिए निर्गत सरकारी राशि किस मद में खर्च की गई, कहां कितना कार्य हुआ, इसकी कोई भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन की पुष्टि हुई।
जिलाधिकारी द्वारा कराई गई विस्तृत जांच में अनुशासनहीनता और लगभग 1 करोड़ 56 लाख रुपये की सरकारी राशि गबन का मामला सामने आने के बाद मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया। आदेश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आरोपी पंचायत सचिव के विरुद्ध सरकारी राशि गबन का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 15:18:350
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 07, 2026 15:18:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 15:16:420
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 15:15:560
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 07, 2026 15:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report