Back
मुंगेर पोलो मैदान में बाहरी खिलाड़ी को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा
PKPrashant Kumar
Feb 07, 2026 13:45:25
Munger, Bihar
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर विवाद। मुंगेर मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बाहरी खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा विवाद हो गया। पोलो ग्राउंड में बच्चे फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे थे और कुछ खिलाड़ी अभ्यास एवं खेल गतिविधियों में जुटे थे, तभी अचानक हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मैदान में जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। आयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि यह चैंपियनशिप विशेष रूप से मुंगेर जिले के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 12 वर्ष से लेकर ओपन कैटेगरी (महिला एवं पुरुष) तक के प्रतिभागी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के संचालक रामेश्वर झा द्वारा लखीसराय जिले के एक खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल कराने का प्रयास किया गया। नियमों के तहत बाहरी खिलाड़ी का पंजीकरण मान्य नहीं होने पर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर शुल्क वापस कर दिया गया। आयोजक के अनुसार, पंजीकरण रद्द होने के बाद संबंधित खिलाड़ी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखीं। इसी सिलसिले में बात करने जाने पर रामेश्वर झा और उनके साथियों द्वारा उनसे धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने भी आयोजक के साथ हुई धक्का-मुक्की की पुष्टि की है। अरविंद कुमार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराने और सोशल मीडिया के स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर, कोच रामेश्वर झा ने आयोजक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, वे पिछले चार वर्षों से मुंगेर फिजिकल ट्रेनिंग सेंтер में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं और अब तक 450 से अधिक बच्चों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयन हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अरविंद कुमार लगातार उनके बैच को बदनाम करने और जलील करने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि, यह चौथी बार है जब आयोजक द्वारा इस तरह की रंगबाजी और धक्का-मुक्की की गई है। रामेश्वर झा ने यह भी आरोप लगाया कि, उनके बैच के खिलाड़ी अमरजीत, जो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आया था, उसके साथ आयोजक ने गलत टिप्पणी की और मैदान में आकर कॉलर पकड़कर मारपीट की। विरोध करने पर उनसे भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि, जब ट्रेनिंग सेंटर की लड़कियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया। कोच रामेश्वर झा ने बताया कि, उन्होंने तीन महीने पूर्व ही आयोजक के खिलाफ व्यवहार न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी और अब इस पूरे मामले में औपचारिक शिकायत भी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 15:18:350
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 07, 2026 15:18:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 15:16:420
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 15:15:560
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 07, 2026 15:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report