Back
Manihari में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
RKRANJAN KUMAR
Feb 07, 2026 13:46:19
Katihar, Bihar
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी 25 वर्षीय विनायक पंडित की मौत ने प्रेम, भय और शक के कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत, वार्ड 13 की है जहां शुक्रवार देर रात विनायक पंडित अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन सुबह होते-होते वह फांसी के फंदे से लटका हुआ मृत पाया गया। यह तीन साल का प्रेम का रिश्ता, एक रात में खत्म हो गया। पुलिस को दिए बयान में प्रेमिका आरती ने बताया कि पिछले दो वर्ष से मोबाइल पर बातचीत के जरिए दोनों के बीच प्रेम संबंध था। विनायक आरती के प्यार में इस कदर डूब चुका था कि वह कई बार बरारी से कुमारीपुर उससे मिलने आता था। शुक्रवार की रात आरती ने बताया कि उसके पति रोमित पंडित घर पर मौजूद नहीं थे; इसी दौरान विनायक का फोन आया और वह आरती के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों एक ही कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान आरती की देवरानी फुलो कुमारी ने दोनों को एक साथ देख लिया। डर और बदनामी के भय से घबराई आराती ने खुद को बचाने के लिए कमरे से बाहर निकलकर विनायक को अंदर बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। शनिवार सुबह जब दरवाजा खोला गया, तो विनायक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मृतक की मां आशा देवी और पिता मिथलेश पंडित को सूचना दी। परिजनों ने आरती पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है और मामले को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDPO विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद और पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।_SDPO ने प्रेस को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। पुलिस ने आरती और फुलो कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है; अगर जांच में हत्या या उकसावे के सबूत मिलते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 15:18:350
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 07, 2026 15:18:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 15:16:420
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 15:15:560
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 07, 2026 15:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report