Back
18 वारदातों के बाद शातिर शिल्पी गिरफ्त में: अंशिका की हत्या सहित कई केस
PKPankaj Kumar
Mar 29, 2026 14:45:19
Motihari, Bihar
बच्ची अंशिका की हत्या... 20 मार्च को लापता हुई 22 मार्च को डेडबॉडी बरामद, बाल्टी में रखकर मचान पर छुपा दिया गया। एक के बाद एक कर 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा देने वाली शातिर शिल्पी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। देखने में भोली भली दिखने वाली गाँव की शिल्पी ने ऐसे ऐसे 18 वारदात को अंजाम दिया था जिसमें हर वारदात के बाद वह बचती रही थी। गाँव के राम अयोध्या सिंह ने शिल्पी को दो थप्पड़ क्या मार दिए थे कि शिल्पी ने राम अयोध्या पर उस वक्त पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया था जब वो अपने दलान में सो रहे थे और सभी लोगों ने इसे आग लगी की सामान्य घटना मानकर यकीन कर लिया था। राम अयोध्या की हत्या 22 जुलाई 2025 को शिल्पी ने कर दी। शातिर शिल्पी ने पांच वर्ष के मासूम अंशिका की हत्या करने से पहले शिल्पी ने उससे कई ऑडियो बनवाए जिसमें उसकी बड़ी माँ के खिलाफ बोलवाया गया। शिल्पी की प्लानिंग थी कि अंशिका की हत्या का आरोप उसकी बड़ी माँ पर लग जाए। ऑडियो बनाने के बाद शिल्पी ने पांच वर्ष की अंशिका की हत्या कर ऑडियो वायरल कर दिया ताकि लोग समझें कि हत्या उसकी बड़ी माँ ने किया है। हत्या करने के बाद अंशिका के डेडबॉडी को बाल्टी में रखकर मचान पर हत्यारी शिल्पी ने छुपा दिया था। अंशिका की डेडबॉडी दो दिन बाद बरामद हुई। अंशिका हत्या के लिए शिल्पी ने फ्लिपकार्ट से चाकू मंगवाया था। पर जैसा कि हर अपराधी के साथ होता है वही शिल्पी के साथ भी हुआ। अंततः 18 वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर शिल्पी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। शातिर शिल्पी का आज से नया घर मोतिहारी के सेंट्रल जेल बन गया है। शिल्पी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि सभी की हत्या कर उसे यज्ञ करने की इच्छा थी। अगर आज शिल्पी पकड़ी नहीं जाती तो चिरैया थाना क्षेत्र में अभी कई हत्याकांड को वो अंजाम देने वाली थी जिसमें उसके खुद के माता पिता भी शामिल थे। दरअसल प्रेम में ब्रेकअप होने के बाद शिल्पी शातिर अपराधी बन गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 29, 2026 15:45:430
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 29, 2026 15:45:300
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 15:45:080
Report
735
Report
702
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 29, 2026 15:33:49745
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 29, 2026 15:32:51797
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 29, 2026 15:30:44793
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 29, 2026 15:30:21638
Report
1057
Report
972
Report
905
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 15:17:41979
Report