283203
पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली शिकोहाबाद लूट में शामिल 19 लाख बरामद नगद
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक व स्कॉर्पियो कार बरामद की है। 12 जून को शिकोहाबाद में तीन बदमाशों ने मिलकर एक सुनार को घर जाते समय लूट की घटना को अंजाम दिया था एसएसपी के निर्देश पर लूट की घटना के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि 12 जून को शिकोहाबाद कस्बा क्षेत्र में हुई लूट से जुड़े बदमाश छीछामई नहर मार्ग से नसीरपुर होते हुए लखनऊ भागने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर थाना शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छीछामई के पास चेकिंग अभियान चलाया। वहां एक काली स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की लेकिन स्कॉर्पियो में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और वहां से भागने कोशिश की पुलिस ने जवाबी फायर किया अपने बचाव में जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दो लोगों को पुलिस ने भागकर गिरफ्तार किया0
0
Report
283135
फिरोजाबाद बैंक लॉकर से करोड़ों का गोल्ड गायब, तीन बैंककर्मियों पर एफआईआर
Dakhnara, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के सिरसागंज क्षेत्र अरांव थाना क्षेत्र स्थित गांव भरौल की बैंक ऑफ इंडिया शाखा से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक की तिजोरी से 96 पैकेट गोल्ड गायब मिलने के बाद बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बैंक के तीन कर्मचारियों एवं असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बैंक के उच्च अधिकारियों को सूचना मिली कि शाखा का एक कर्मचारी, जिसके पास गोल्ड रखने वाली तिजोरी की चाबी रहती थी, पिछले कुछ दिनों से लापता है। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी खोली गई। रिकॉर्ड का मिलान करने पर पता चला कि तिजोरी में रखे 96 गोल्ड पैकेट गायब हैं। यह सोना गोल्ड लोन एवं ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बैंक में रखा गया था। हालांकि बैंक की ओर से अभी तक गायब सोने का कुल वजन और सटीक कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर बैंक कर्मचारी दिलीप कुमार, नरेश कुमार तथा तत्कालीन शाखा प्रबंधक संदीप यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है0
0
Report
283203
सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों को प्रामाणिक आंकड़ों रेखांकित
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद सूचना विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों को प्रामाणिक आंकड़ों के साथ रेखांकित किया गया है इस प्रदर्शनी में वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक के केंद्र और राज्य सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल के प्रमुख कार्यों एवं उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से बेहद आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इन वर्षों में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां रहीं। इस समय देश में रिकॉर्ड समय में तैयार हो रहे एक्सप्रेस-वे, हाईवे और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर। प्रदर्शनी में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थानू और वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख को दर्शाया गया है। जो आम जनमानस के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को हर महीने प्रदान किए जा रहे निशुल्क राशन की जीवंत झलक।0
0
Report
Advertisement
283203
मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लगी इस मालगाड़ी में 6 नए 4 पहिया वाहन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई। इस मालगाड़ी में 6 नए 4 पहिया वाहन लदे थे। रूपसपुर के पास हुई इस घटना के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। यह मालगाड़ी शाम करीब 4 बजे गुजरात से असम की की ओर जा रही थी, तभी रूपसपुर के पास इसके एक डिब्बे में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ-साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें और घना धुआं राहत कार्य में बाधा डाल रहे थे, लेकिन संयुक्त प्रयासों से स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सत्येंद्र पांडे ने बताया कि मालगाड़ी में 4 पहिया वाहन लदे हुए थे। आग लगने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर डीएफसी का एक रूट अस्थायी रूप से बाधित किया गया। हालांकि, दूसरे रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।0
0
Report
283203
फिरोजाबाद स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव का खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में एक की तलाश
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव की घटना का फिरोजाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल तीन नाबालिगों की पहचान की है। इनमें से दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद-टूंडला रेलखंड पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पथराव किया गया था, जिससे कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। हालांकि पथराव की इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े पत्थरों को उठाकर ट्रेन पर फेंका था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि तीसरे नाबालिग की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
