icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
275101

17 साल के बच्चे का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mau, Uttar Pradesh:मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में 17 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी विपुल यादव (पुत्र भूपेंद्र यादव) के रूप में हुई है। विपुल कक्षा 12 का छात्र था और उसके पिता विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोग खेतों की ओर गए थे, तभी उनकी नजर खेल में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की एक 17 साल के बच्चे का कल रात्रि में सिर के पीछे किसी चीज से मारकर हत्या कर दी गई है। इस बच्चे का शव पिंटू यादव के खेत मे मिला है। मौके पर सभी सम्बंधित अधिकारी पहुंच गए है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
275101
JKJitendra Kumar VermaFollow11 Apr 2026, 09:00 am

फार्मर रजिस्ट्री कैंप की हकीकत जानने कटघरा शंकर पहुंचे जिलाधिकारी,दिए सख्त निर्देश

Mau, Uttar Pradesh:मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विकासखंड फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत कटघरा शंकर के पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री हेतु लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 6 अप्रैल से संचालित कैंप में अब तक कितने किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई, इस संबंध में पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, लेखपाल, प्रधान एवं उपस्थित किसानों से भी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल एवं कोटेदारों के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव में फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करते हुए समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने ऐसे किसानों को जो मौके पर नहीं है, अथवा बाहर कार्य करते हैं,उनसे ये अपील किया कि वे जहां पर हैं, वहां पर किसी भी जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल नंबर के साथ स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री हेतु जारी पोर्टल upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/ पर स्वयं अपने मोबाइल से भी फार्मर आईडी जेनरेट कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित कोटेदारों को भी निर्देश दिए कि उन्हें उपलब्ध कराई गई सूची से मिलान करते हुए जो लोग भी बाहर रहते हैं, उन्हें सूचित अवश्य कर दे। साथ ही उन्हें स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करें। इसके अलावा जो लोग गांव में निवास करते हैं तथा जिन्होंने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, लेखपाल एवं सचिव दोनों लोग मिलकर ऐसे लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए उनका फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित कराएं।उन्होंने संबंधित लेखपाल को अगले दो दिनों में मिसमैचिंग के प्रकरण, अंश निर्धारण तथा न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संबंधित किसानों से संपर्क करने के साथ ही उनकी सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे सोमवार से उनका फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सचिव एवं लेखपाल को इस काम में तेजी लाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों की सूची तैयार कर समन्वय स्थापित करते हुए समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री न होने पर अनाज क्रय केंद्रों पर नहीं बेचे जा सकेंगे। इसके अलावा खाद, बीज, कीटनाशी वितरण के दौरान भी सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी किसानों को नहीं मिल पाएगी। अतः सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु समस्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधान को भी फार्मर आईडी न बनने पर होने वाले नुकसान के संबंध में किसानों से मिलकर अवगत कराने तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रेरित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सचिव एवं लेखपाल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने वाले अपात्र लोगों को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए।
0
0
Report
Pinewz
275101
JKJitendra Kumar VermaFollow10 Apr 2026, 11:58 am

शिक्षा की अलख जगाने ईंट-भट्टों तक पहुंचे डॉ. रामविलास भारती

Mau, Uttar Pradesh:घोसी-मऊ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विख्यात, गोल्ड मेडलिस्ट एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली के प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने एक बार फिर अपने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए समाज के वंचित, दबे-कुचले एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया। डॉ. रामविलास भारती स्वयं ईंट-भट्टों पर पहुंचकर वहां कार्यरत श्रमिकों के बच्चों से मिले, उन्हें कॉपी, किताबें एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की तथा विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दिलाने के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ.रामविलास भारती ने स्पष्ट रूप से बताया कि बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है और बच्चों का भविष्य केवल शिक्षा के माध्यम से ही उज्ज्वल हो सकता है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि "शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को गरीबी और अभावों से ऊपर उठाकर उसे सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मार्ग दिखाती है।" डॉ. भारती का यह प्रयास केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने की एक सतत पहल है। वे समय-समय पर ऐसे वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनके उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। उनकी यह प्रेरणादायी पहल समाज के अन्य सक्षम एवं जागरूक नागरिकों के लिए भी एक उदाहरण है। यदि प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति इसी प्रकार आगे आकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाए, तो निश्चित रूप से समाज और देश की वर्तमान स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
275101
JKJitendra Kumar VermaFollow10 Apr 2026, 10:27 am

कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Mau, Uttar Pradesh:मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में बुनकर कालोनी स्थित जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट मोड़ पर पहुंचे और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है और विपक्षी नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सम्मानजनक राजनीति में विश्वास करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
0
0
Report
Pinewz
275101
JKJitendra Kumar VermaFollow10 Apr 2026, 04:30 am

दोस्त की पत्नी को देखने अस्पताल गए थे, लौटते वक्त हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Mau, Uttar Pradesh:घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के पास गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने एक दोस्त की पत्नी को देखने अस्पताल गए थे और वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (35) पुत्र रामसूरत यादव, आज़ाद यादव (36) पुत्र शिवनाथ यादव और प्रमोद यादव (30) पुत्र अमेरिका यादव के रूप में हुई है। बेचन यादव शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। वहीं आज़ाद यादव जो पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के भाई थे बाहर रहकर कमाते थे और 9 अप्रैल को ही घर आए थे। प्रमोद यादव की शादी बीते नवंबर में ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top