Back
हेमंत सोरेन असम के चाय बागान मजदूरों के अधिकार और आदिवासी मुद्दों पर जनसभा
KCKumar Chandan
Mar 29, 2026 15:45:43
Ranchi, Jharkhand
असम चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष, ने डिब्रूगढ़ जिले के तिंगखोंग एवं सोनारी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी महावीर बासके और बलदेव तेली के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। असम का चाय बागान समुदाय जो लगभग 200 वर्षों से असम की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है, आज भी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है। असम में चाय बागान श्रमिकों को मात्र 250 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलती है, जबकि कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में यह लगभग 600 रुपये प्रतिदिन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाय बागान श्रमिकों के भूमि अधिकार, सम्मानजनक आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बुनियादी सुविधाएं अभी भी नहीं हैं। वर्षों से कई राजनीतिक दलों ने इस समुदाय को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है, पर उनके जीवनस्तर में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समुदाय के साथ हो रहे शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों का इस्तेमाल कर उन्हें छोड़ देती है। अब समय परिवर्तन का है और आदिवासी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। आदिवासी कमजोर नहीं हैं, वे सत्ता बनाते हैं और जरूरत पड़ने पर सत्ता बदलते हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष की अपील की और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की बात की। असम के सोनारी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी बलदेव तेली के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ युवाओं को अवसर, मेहनतकशों को सम्मान और आदिवासी-स्थानीय समाज को उनका अधिकार मिलना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
बसपा नेता लल्लन यादव ने पिता की पहली पुण्यतिथि पर किया सेवा का संकल्प, सैकड़ों लोगों को बांटे वस्त्र
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 29, 2026 17:47:080
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 29, 2026 17:46:410
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 29, 2026 17:46:220
Report
0
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 29, 2026 17:46:100
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 29, 2026 17:45:580
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 29, 2026 17:45:440
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 29, 2026 17:45:370
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 29, 2026 17:45:170
Report