Back
कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद का हुआ भव्य स्वागत
Mau, Uttar Pradesh
मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सैय्यद नासिर हुसैन का रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी मऊ में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट हो कर पार्टी की नितियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और आगामी पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, प्रमोद सिंह, मनोज गिहार, हफिजुरहमान, महेंद्र सोनकर, नजीर अहमद, शिवाजी कन्नौजिया, शोहेल अहमद, सच्चितानंद, सुरेश राजभर, मोती राम, त्रिभुवन भारती, महक पांडेय, सरोज पांडेय, संजय चौहान, अरशद नोमानी, अभिषेक भारती, अमरेश यादव, अनिल, रेयाज, अमृत मल सहित सैकड़ों कांग्रेस उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowMar 29, 2026 16:30:150
Report
0
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 29, 2026 16:17:250
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 29, 2026 16:17:100
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 29, 2026 16:16:320
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 16:15:120
Report
1009
Report
858
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 16:04:35841
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 16:04:16998
Report
IAImran Ajij
FollowMar 29, 2026 16:03:45975
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 29, 2026 16:03:27999
Report
942
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 29, 2026 16:02:17903
Report