Back
रामगंगा में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव, गांव में मचा कोहराम
Barakhera, Uttarakhand
मीरगंज।थाना क्षेत्र के मनकरा गांव में रामगंगा नदी में डूबे किशोर का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद हो गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जाता है कि नवरात्रि की नवमी पर मनकरा गांव में मंदिर पर दुर्गा जागरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ था। शनिवार को हवन की राख व अन्य अवशेषों के विसर्जन के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से कैलाश गिरि घाट, रामगंगा नदी पर गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ किशोर भी उनके साथ नदी पर पहुंच गए।राख विसर्जन के दौरान कुछ किशोर पुल के नीचे से नदी में उतर गए। तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोर डूबने लगे। यह देख ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और अनमोल पुत्र पूसेराम व अनिल कश्यप के पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा किशोर लापता हो गया।कुछ देर बाद नदी किनारे अर्जुन पुत्र ओमवार निवासी ढकिया मधुकर (शाहबाद) के कपड़े मिले, जिससे उसके डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर सिरौली पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।रविवार को करीब 24 घंटे बाद अर्जुन का शव नदी से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि अर्जुन अपनी बहन के घर मनकरा आया था और जागरण व भंडारे में शामिल होने के बाद अन्य बच्चों के साथ ट्रॉली में बैठकर नदी चला गया था।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AGAbhishek Gour
FollowMar 29, 2026 16:33:210
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 29, 2026 16:30:150
Report
740
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 29, 2026 16:17:25847
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 29, 2026 16:17:10804
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 29, 2026 16:16:32815
Report
821
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 16:15:12864
Report
1016
Report
926
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 29, 2026 16:04:35914
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 29, 2026 16:04:161065
Report
IAImran Ajij
FollowMar 29, 2026 16:03:451054
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 29, 2026 16:03:271047
Report
1034
Report