Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
RK Puram में एनकाउंटर: बदमाशों पर पुलिस ने गोली चलाई, एक गिरफ्तार
ABAmit Bhardwaj1
Feb 06, 2026 03:47:20
Noida, Uttar Pradesh
RK Puram police station had received information that two wanted criminals would come to the RK Puram police station area. After this, the police laid a trap. As soon as the two criminals were seen coming, the police challenged them to stop them, but the criminals opened fire on the police party. In retaliation, the police shot one of the criminals in the leg and overpowered him and also caught his accomplice. Both the criminals are wanted in many cases including robbery. More than a hundred cases are registered against him. The encounter began at 3:30 a.m. when police received information about the men roaming the RK Puram area. Several weapons were recovered from the arrested criminals, identified as Sanjay alias Darinda, a resident of Sarojini Nagar, and his accomplice, Sonu, a resident of Sultanpuri, Uttar Pradesh. Sanjay alias Darinda is the man who set houses on fire after committing burglaries.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAnand Priyadarshi
Feb 06, 2026 05:30:32
Chaibasa, Jharkhand:नगर परिषद चुनाव से पहले जिले में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बंदगांव और मंझगाव छ्पमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ किया नष्ट, अवैध शराब कारोबारी फरार चाईबासा उत्पाद विभाग की टीम ने पश्चिम सिंहभूम के दो ठिकानों में मझगांव और बंदगांव क्षेत्र में अवैध देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की. इस छापेमारी में बंदगांव से 80 लीटर अवैध शराब और 2 हजार किलो जावा महुआ बरामद किया गया. जबकि मंझगांव में 1000 क महुआ और 40 लीटर शराब को किया नष्ट, उत्पाद पुलिस की टीम पहुंचते ही संचालक मौके से फरार हुआ विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव और मंझगांव के खड़पोश और ब्रह्मापानी गांव में अवैध देसी शराब बनाने और बेचने का कार्य हो रहा है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के निरीक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी और दोनों गांवों में छापेमारी की गयी.छापेमारी के दौरान खड़पोश गांव से रमेश गोप को गिरफ्तार किया गया. वहीं, ब्रह्मापानी गांव में छापेमारी से पूर्व ही आरोपी असरल तिरिया फरार होने में सफल रहा. टीम ने शराब बनाने में प्रयुक्त सभी सामान बरामद कर लिया है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अवैध शराब बचाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 05:24:20
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी विश्वास के नाम पर जनता को बेचा जा रहा जहरीला दूध जनपद जालौन से बड़े पैमाने पर नकली व मिलावटी दूध टैंकरों के माध्यम से बाहर भेजे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र स्थित मधुसदन डेरी में दूध मिलावट खोरी का खेल खुलकर सामने आया है। लोगों का आरोप है कि डेरी से जुड़े टैंकर चालकों द्वारा रास्ते में ही दूध में मिलावट की जाती है और यह सब डेरी संचालकों की कथित मिलीभगत से हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर डेरी संचालक इन चालकों पर सख्ती क्यों नहीं बरत रहे? किसके संरक्षण में शुद्ध दूध को जहरीला बनाया जा रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं, बल्कि पूरे जनपद की साख पर भी सवाल खड़ा करता है। यदि समय रहते प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई नहीं की
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 05:23:28
Moradabad, Uttar Pradesh:दबंगों की गुंडई, युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुलाबबाड़ी चुंगी के पास स्थित करन ढाबा के पास कुछ दबंगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक को लात-घूंसों के साथ-साथ बेल्टों से जमकर मारा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी स्थित करन ढाबा के पास का है। फिलहाल घटना के बाद से पीड़ित युवक की हालत को लेकर चिंता जताई जा रही है। वही वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कटघर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है, जांच के दौरान पता चला है कि होटल में हुई मारपीट की घटना तकरीबन एक सप्ताह पूर्व की है, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस के द्वारा वीडियो के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है...
30
comment0
Report
Feb 06, 2026 05:22:47
Gadh Champa, Uttar Pradesh:प्रयागराज मऊ आइमा में थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ तिलाई बाजार से गुजरी नहर में एक अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया ।जानकारी के अनुसार मऊ आइमा में थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ तिलाई बाजार से गुजरी शारदा सहायक खंड 39 नहर में एक अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह भोर में जब लोग लघु शंका के लिए गए तो नहर में एक अज्ञात किशोरी की डेड बॉडी अस्त व्यस्त कपड़ों में पड़ी है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को नहर से बाहर निकाल कर पहचान की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। सूत्रों की माने तो किशोरी की हत्या कहीं और करके लाश को ठिकाने लगाने के लिए यहां पर लाकर नहर में फेंक दिया गया नहर में पानी चल रहा है किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे ऐसा लग रहा है कि उसके साथ कुछ गलत काम भी किया गया है। पुलिस अब नहर के किनारे पर सीसीटीवी फुटेज को खंगागले में जुटी हुई है जिससे कातिल और लड़की की पहचान की जा सके।प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी से बात करने पर बताया गया कि शुक्रवार सुबह अज्ञात लड़की की लाश नहर में मिलने की सूचना थी पुलिस तत्काल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लड़की की पहचान कराई जाने की कोशिश की जा रही है आसपास लगे सीसी कैमरा में भी तलाश की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 05:18:31
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में पहली बार सूर्य महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह सात दिवसीय महोत्सव 11 फरवरी से शुरू होगा। खास बात यह है कि 11 फरवरी 1995 को ही महोबा जिले का गठन हुआ था, और उसी उपलक्ष्य में इस आयोजन को और भी विशेष बनाया गया है। महोत्सव के दौरान सात दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों को नए मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन महोबा के रहलिया स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर में किया जाएगा, जहां संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रशासन के अनुसार, सूर्य महोत्सव से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को पहचान मिलेगी, बल्कि महोबा की सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Feb 06, 2026 05:17:15
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *बजट सत्र के पहले डिप्टी सीएम सहित दो मंत्रियों के इस्तीफे की कांग्रेस ने की मांग,नहीं तो सदन में कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध* कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की मांग मंत्री विजय शाह जिसने भारत की बेटी कर्नल सोफिया के खिलाफ गलत टिप्पणी की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई,डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पर कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की वही सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पानी पीने से 32 लोगों की मौत हो गई,फिर भी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई,ऐसे दोषी मंत्रियों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए अगर सत्र के पहले कोई कार्रवाई नहीं होती है तो सदन में यह लोग आयेंगे तो कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। बाइट जीतू पटवारी,प्रदेश अध्यक्ष वही बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी का कहना है कि रोज सुबह सुर्खियां बटोरने के लिए कैमरे की राजनीति पर बोलना बहुत आसान है, यह वही जीतू पटवारी है इनके प्रभारी हरीश चौधरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इनके खिलाफ दिल्ली में शिकायत करते है,वह इतनी ऊर्जा अपनी पार्टी में लगाए तो पार्टी का भला होगा,बीजेपी न्याय व्यवस्था पर भरोसा करती है जो भी निर्देश मिलेंगे उस तरह कार्रवाई होगी। बाइट आशीष अग्रवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी बीजेपी
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 05:17:11
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत कुदेशिया फाटक के पास स्थित एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब जिला रामपुर के मिलक निवासी एक युवती वहां पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि जो युवक शादी करने बरेली आया है, वह पहले से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका है और अब धोखाधड़ी कर किसी और से शादी कर रहा है।युवती का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था और लंबे समय तक साथ रहा, लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए दूसरी शादी करने की तैयारी कर ली। जैसे ही उसे इसकी भनक लगी, वह मिलक से सीधे बरेली बारात घर पहुंच गई और शादी समारोह के दौरान विरोध जताया। मामले को लेकर बारात घर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी पक्ष से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 05:17:10
Jasori, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग/चंदौली... चंदौली में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा... हाईवे पर पहले से खड़ी अज्ञात वाहन में टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर... टेंपों सवार एक की घटनास्थल पर मौत, तीन घायल... घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल... जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एनएचएआई हेल्पलाइन की टीम... पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस... नौबतपुर की तरफ से वाराणसी के मिर्जामुराद जा रहे थे ऑटो सवार... पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी... सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुंभापुर एनएच - 19 की घटना... बाइट: डा संजय कुमार,आकस्मिक चिकित्सक,जिला अस्पताल...
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 06, 2026 05:16:35
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 4 दुकानों को तोड़ती हुई मकान में जा घुसी हादसे में 1 युवक की मौत 4 घायल हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इटावा में थाना भरथना इलाके में दान सहाय मंदिर के पास में बर्थड़े पार्टी से लौट रहे एक तेज रफ्तार कार औरैया के विधूना से इटावा शहर की तरफ जा रही थी तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 4 दुकानों को तोड़ती हुई एक घर में जा घुसी है इस घटना में कार सवार एक युवक सूर्यांश की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए है जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Feb 06, 2026 05:16:23
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Feb 06, 2026 05:16:13
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top