Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
निरज पांडे ने घूसखोर पंडित पर बयान जारी किया, प्रमोशनल मटेरियल हटाने का निर्णय
SKSantosh Kumar
Feb 06, 2026 05:30:15
Noida, Uttar Pradesh
Director Niraj Pande ne apni film 'Ghouskhore Pandit' par official bayan jari kiya hai, unhone kaha, "Hamari film ek fictional cop drama hai, aur 'Pandit' shabd ka istemal sirf ek fictional character ke liye bolchal ke naam ke taur par kiya gaya hai... Hum samajhte hain ki film ke title se kuch darshako ko thes pahunchi hai, aur hum sach mein un bhavnaon ko samajhte hain. In chintao ko dekhte hue, humne filhaal saare promotional material hatane ka faisla kiya hai kyunki hamara manana hai ki film ko puri tarah se dekha jana chahiye aur us kahani ke context mein samjha jana chahiye jo hum batana chahte the, na ki kuch hisson ko dekh kar judge kiya jaye."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 06, 2026 07:08:55
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) शहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। कंबोडिया की तर्ज पर बरेली में 11 मीटर ऊँचा अत्याधुनिक मीडिया टावर बनाया जाएगा। बीडीए का दावा है कि यह उत्तर प्रदेश का अपनी तरह का पहला मीडिया टावर होगा।यह मीडिया टावर न सिर्फ सूचनाओं के प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा, बल्कि शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन को भी नई पहचान देगा। टावर के माध्यम से सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, समाचारों और विज्ञापनों का हाई-डिफिनिशन स्क्रीन पर प्रसारण किया जाएगा। बीडीए अधिकारियों के अनुसार, इस टावर का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना है। साथ ही यह विज्ञापनदाताओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगा, जिससे बीडीए को भारी राजस्व मिलने की भी उम्मीद है। 2.5 करोड़ की लागत, सिंगापुर जैसा डिजाइन।यह प्रोजेक्ट रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-7 में लगाया जाएगा, जिस पर करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टावर की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक डिजाइन होगा, जो सिंगापुर के प्रसिद्ध ‘गार्डन बाय द बे’ पार्क से प्रेरित है। इसमें ढलान वाली फ्लाईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 06, 2026 07:06:07
Alwar, Rajasthan:पूर्व सांसद स्वर्गीय युवरानी महिंद्रा कुमारी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय युवरानी महिंद्रा कुमारी की जयंती के अवसर पर सागर जलाशय स्थित उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय युवरानी महिंद्रा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर नमन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि स्वर्गीय युवरानी महcind्रा कुमारी ने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान जनसेवा, सामाजिक न्याय और अलवर के समग्र विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। वे एक सरल, संवेदनशील और दूरदर्शी जननेत्री थीं, जिनकी कार्यशैली आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, जनकल्याणकारी कार्यों और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाने का संकल्प लिया। बाइट: प्रकाश गंगावत, जिलाध्यक्ष, अलवर जिला कांग्रेस कमेटी
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Feb 06, 2026 07:05:28
Dehradun, Uttarakhand:एंकर अप्रैल तीसरे सप्ताह से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी । ऐसे में पर्यटन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया है कि पर्यटन विभाग द्वारा चार धाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी विभागों के साथ कोऑर्डिनेशन बैठक भी की गई है अगले कुछ दिनों में एक विस्तृत बैठक और की जानी है जिसमें चार धाम यात्रा की तैयारी और यात्रा की संचालन पर चर्चा की जाएगी। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम यात्रा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्यटन विभाग इस बार भी टोकन व्यवस्था जारी रखेगा। श्रद्धालुओं को तय समय में मंदिर में दर्शन हो जाएं इसलिए टोकन व्यवस्था को प्रभावी किया जाएगा।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 06, 2026 07:05:02
Datia, Madhya Pradesh:सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में कचरे का अंबार, तीन माह से वेतन न मिलने का आरोप दतिया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते आज पूरे शहर में कचरे का अंबार लग गया। नियमित सफाई व्यवस्था ठप होने से विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका द्वारा पिछले तीन माह से वेतन भुगतान न किए जाने के विरोध में सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं दतिया कलेक्टर को आवेदन देकर वेतन भुगतान की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है。
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 06, 2026 07:03:47
Satna, Madhya Pradesh:सतना में दो फर्जी खाताधारक ठग पुलिस के हत्थे चढ़े, जो लोगों को लालच देकर खाता खुलवाते थे और उसके आधार पर लोगों को कुछ पैसे का लालच देते थे। जिसमें कई भोले भाले लोग इन फर्जी खाताधारक ठगों के बहकावे में आ गए। पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आगे और भी लोग सामने आ सकते हैं। साथ ही लोगों के खाते में लेने देन की रकम की जांच की जा रही है। अगर आप किसी लालच में आकर खाता खुलवा रहे हैं तो सावधान। क्योंकि आपके खाते का गलत उपयोग हो सकता है और आपको जेल जा सकता है। ऐसा ही एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें दो फर्जी खाताधारक ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये ठग लोगों को बरगला कर उन्हें पैसे का लालच देकर उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर खाता खोलवाते हैं। फिर उस खाते में बाहर से रकम मंगवाते हैं। जब मामला खुला, फरियादी शिवमूरत पाण्डेय उर्फ भोला पिता बालगोविन्द पाण्डेय उम्र 27 वर्ष ने शहर के कोलगवा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति उसे सेमरिया चौराहे स्थित बस स्टैण्ड के पास मिला और कहा कि मैं आपका खाता महाराष्ट्रा बैंक गोपाल कॉम्प्लेक्स सतना में खोलवा दूंगा और शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाऊंगा, पर आपको खाता खोलवाने के 2000 रुपये देने होंगे। उसने 2000 रुपये देकर विश्वास किया। विपिन सेन के दोस्त विशाल विश्वकर्मा के कियोस्क की शाखा के बगल में महाराष्ट्रा बैंक में जाकर खाता खुलवाया। इसके बाद विपिन ने खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर लिंक कर लिया और एटीएम-पासबुक भी ले लिया। खाते के बारे में पूछे जाने पर वे नहीं देते। कई लोगों के साथ भी यह किया गया। Kolgava थाना में शिकायत दर्ज होने पर धारा 318(4) 3(5) BN(S) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया। जांच के बाद मिले दस्तावेज से यह पता चला कि विपिन सेन पिता कमलेश सेन उम्र 19 वर्ष और उसका साथी कियोस्क संचालक विशाल विश्वकर्मा पिता महेश प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष ने लोगों के खातों में धन लेन-देन की जानकारी दी। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Feb 06, 2026 07:03:25
Guwahati, Assam:मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स स्थित थांग्सको खदान में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। NDRF पहुंच कर अपनी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट ने क्षेत्र में अवैध खनन की भयावह वास्तविकता को उजागर कर दिया है। विस्फोट में कई खनिकों के मारे जाने की आशंका है। थांग्सको-सुतंगा सड़क पर स्थित इस अवैध कोयला खदान में हुई इस घटना में कई मजदूर मरे गए हैं और आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने के कारण मरने वालों की संख्या काफी बढ़ सकती है。 घटना और हताहत रिपोर्टों के अनुसार, यह विस्फोट तब हुआ जब मजदूर कथित तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध खनन के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल कर रहे थे। विस्फोट की तीव्रता के कारण पहाड़ी का एक हिस्सा धंस गया, जिससे कई मजदूर दब गए。 मेघालय प्रशासन ने अब तक चार शव बरामद होने की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय सूत्रों के अनुसार 30 से अधिक लोगों के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। NDRF पूरी तरह से रेस्क्यू करने के लिए जुटी हुई है एनडीआरएफ की टीम ने हमें वीडियो भी भेजी है अपने rescue ऑपरेशन का पीड़ितों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है, लेकिन खबरों के अनुसार अधिकांश प्रवासी मजदूर हैं, जो संभवतः असम से आए हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top