Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243005

बरेली में शादी समारोह के दौरान हंगामा, युवती ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

Feb 06, 2026 05:17:11
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत कुदेशिया फाटक के पास स्थित एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब जिला रामपुर के मिलक निवासी एक युवती वहां पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि जो युवक शादी करने बरेली आया है, वह पहले से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका है और अब धोखाधड़ी कर किसी और से शादी कर रहा है।युवती का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था और लंबे समय तक साथ रहा, लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए दूसरी शादी करने की तैयारी कर ली। जैसे ही उसे इसकी भनक लगी, वह मिलक से सीधे बरेली बारात घर पहुंच गई और शादी समारोह के दौरान विरोध जताया। मामले को लेकर बारात घर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी पक्ष से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMALI MUKTA
Feb 11, 2026 13:30:50
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:जनपद न्यायालय ने 10 अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 35-35 हजार रुपये जुर्माना कौशांबी जिले की जनपद एवं सत्र न्यायालय की अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में सुनवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को दोषी कर देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को 35-35 हजार रुपए का अर्थदंड से भी दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना सरायकीला थाना क्षेत्र के सुरसेनी गांव की है। जहां शिवसेना गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने गांव में विकास कार्यों में हुई अनियमित की शिकायत की थी। इस संबंध में 16 फरवरी 2019 को विकास कार्यों की जांच करने के लिए अधिकारियों की एक टीम उनके गांव पहुंची। जिस पर गांव के ही तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह ने उन्हें फोन कर प्राथमिक विद्यालय में आने की बात कही। प्रार्थी ने अपने भाई मनोज कुमार द्विवेदी को विद्यालय भेजो जैसे ही प्रार्थी का भाई मनोज कुमार द्विवेदी विद्यालय पहुंचा तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पिंटू, भोले, विनोद, संजीव कुमार, रोहित, काशी, ज्ञानेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, बजरंगी आदि लोगों ने मनोज कुमार को पकड़ कर पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान मनोज कुमार को गोली भी मारी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर जब ग्रामीण इकट्ठा हो गए तो आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल मनोज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रार्थी की तहरीर पर सराय अकिल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामला अपर सत्र न्यायाधीश शिरीन जैदी की अदालत में पेश हुआ। जहां अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने कुल 11 गवाहों का बयान न्यायालय के समक्ष करवाया। गवाहों को सुनने और पत्रावली के अवलोकन करने के बाद बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश शिरीन जैदी की अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी कर देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी आरोपियों को 35-35 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। BYTE-- अनिल कुमार अपर शासकीय अधिवक्ता जनपद न्यायालय कौशांबी
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 11, 2026 13:30:13
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के किठौर विधानसभा के बड़ा गांव अमीनाबाद में लगभग 200 वोट काटने के लिए आवेदन किया गया है। लेकिन लोगो की जागरूकता की वजह से फाइनल वोटर लिस्ट बनने से पहले ही इसका खुलासा हो गया। लापरवाही सामने आने के बाद मंगलवार को लोगो ने हंगामा कर दिया。 आरोप है कि गांव के तकरीबन 200 वोटरों का वोटर लिस्ट से नाम काटने के निर्वाचन आयोग का फॉर्म नंबर 7 भरा गया। फॉर्म में बताया गया कि ये लोग निम्नलिखित पते पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन हकीकत ये है कि जिन लोगों के नाम पर फॉर्म 7 का आवेदन किया गया वो सभी गाओ में ही रहते है। आरोप है कि गांव में रहने वाले बीजेपी नेता मनवीर ने खुद हो फॉर्म 7 भर कर बीएलओ के पास जमा करा दिया। मनवीर से हमने बात करने की कोशिश की। लेकिन मनवीर न ही अपने घर पर था और न ही उसने फोन उठाया। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी मेरठ ने बीएलओ पर करवाई करते हुवे जांच के आदेश दिए है。 जिन लोगों के नाम को वोटर लिस्ट से काटने के लिए आवेदन किया गया है उनकी बाइट है。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 11, 2026 13:25:52
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा लाडपुरा कोटा ऑपेरशन क्रिमिनल डस्टिंग के अंतर्गत केथून थाना पुलिस की बड़ी कारवाई, शराब व डीजल चोरी करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अभियुक्त अनीष बागड़ी निवासी बंबूलिया कला को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त कार भी की जप्त, पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के नेतृत्व में हुई कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस थाना कैथून ने ऑपरेशन किमिनल डस्टिंग के तहत प्रकरण में तत्परता एवं तकनीकी आधार पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अनीष पुत्र जानकीलाल जाति बागडी मोग्या उम्र 27 साल निवासी बंबूलियाकलां थाना अंता जिला बारां राजस्थान को गांव गलाना थाना कैथून से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है व घटना में प्रयुक्त एक शिफ्ट कार RJ20 CC 2377 को गांव बंबूलियाकलां थाना अंता जिला बारां राजस्थान से जप्त किया गया।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 11, 2026 13:25:36
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण पुलिस ऑपरेशन रूट क्लियरियेंस के माध्यम से एक्शन मोड में, ग्रामीण SP सुजीत शंकर के नेतृत्व में नशा तस्करों एवं अवैध व्यापार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कोटा ग्रामीण पुलिस का एक्शन, कोटा ग्रामीण क्षेत्र के राजमार्गों पर पुलिस की पैनी नजर, अंतरराज्यीय नशा तस्करों से रूट मैप एवं बड़े हैंडलर्स तक पहुंचने के प्रयास जारी, नशा माफियों के खिलाफ CBN के सहयोग से होगी बड़ी कार्रवाई, वर्ष 2026 के शुरुआती मात्र 40 दिनों में कोटा ग्रामीण थाना क्षेत्रों में 22 बड़ी कार्रवाई, 2.51 करोड़ कीमत के 885.32 किलो डोडा चुरा, 220.599 किलो गांजा, 1.700 किलो अफीम एवं 12 ग्राम अवैध स्मैक की जप्त, 1.40 करोड़ की 49.43 किलो चांदी जप्त, अवैध आधुनिक पिस्टल सहित 2 कारतूस किए जप्त, तस्करी में लिप्त 37 अपराधी गिरफ्तार, प्रयुक्त 20 वाहन किए जप्त, चोरी डम्पर भी किया जप्त
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Feb 11, 2026 13:24:25
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के सुनियोजित विकास की दिशा में बड़ा कदम: शहर के चारों ओर विकसित होंगी लैंड पूलिंग योजनाएं जयपुर। राजधानी जयपुर को आधुनिक नगर नियोजन का उत्कृष्ट मॉडल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा और दूरगामी फैसला लिया है। सोमवार को आयोजित लैंड पूलिंग योजनाओं की समीक्षा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं नगरीय विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व एवं निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर के सुनियोजित विस्तार के लिए चारों तरफ लैंड पूलिंग योजनाएं विकसित करने का निर्णय लिया। बैठक में जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जयपुर के चारों तरफ सुनियोजित ढंग से लैंड पूलिंग योजनाएं लागू की जाएं, जिससे शहर के विस्तार के साथ बेहतर आधारभूत संरचना विकसित की जा सके। इन योजनाओं के तहत सुव्यवस्थित सड़क नेटवर्क, पार्क, हरित क्षेत्र, सामुदायिक सुविधाएं एवं आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से जोन-8, 10, 11, 12, 14 सहित महल रोड, अजमेर रोड, सीकर रोड और आगरा-दिल्ली रोड से सटे क्षेत्रों में लैंड पूलिंग योजनाएं लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में संभावनाओं, उपलब्ध भूमि एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के प्रारूप पर विचार-विमर्श किया। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संभावित लैंड पूलिंग योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र आगामी बैठक में प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज की जा सके। सरकार का मानना है कि लैंड पूलिंग मॉडल से न केवल अवैध कॉलोनियों पर रोक लगेगी, बल्कि व्यवस्थित शहरी विस्तार, बेहतर यातायात व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं में भी गुणात्मक सुधार होगा। इससे जयपुर को स्मार्ट, ग्रीन और सस्टेनेबल सिटी के रूप में विकसित करने में अहम मदद मिलेगी।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 11, 2026 13:24:13
Sri Ganganagar, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने आज जिले के तलवाड़ा में महापंचायत की। महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहे और तलवाड़ा में 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात रहा। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं कल रात ही बंद कर दी थी और इलाके में धारा 163 भी लागू है। महापंचायत के दौरान आंदोलनकारियों की जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई जो असफल रही। वार्ता में आंदोलनकारियों ने फैक्ट्री MoU रद्द करने और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग रखी जिस पर अधिकारियों ने कहा कि इन मांगों को लेकर पूर्व में ही राज्य सरकार को लिखा जा चुका है और मुकदमों की जांच सीआईडी सीबी को सौंपी जा चुकी है। इस दौरान महापंचायत में आंदोलनकारियों ने आगामी 23 मार्च को टिब्बी में अंतिम महापंचायत की घोषणा की और कहा कि 23 मार्च को भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 23 मार्च के बाद आंदोलनकारकरी जयपुर कूच करेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। बाइट - महंगा सिद्धू, आंदोलनकारी बाइट - मंगेज चौधरी,आंदोलनकारी
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 11, 2026 13:23:51
Nalhar, Haryana:Story :- नूंह में समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि। नूंह जिला भाजपा कार्यालय झिर कमल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें हरियाणा भाजपा के प्रदेश डॉ. सतीश पूनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे और जिला स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाया,भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने दीप प्रज्वलित किया। हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि आज छोटा लेकिन एक संदेश के नाते बड़ा दिन हम सब के लिए भारतीय जनता पार्टी को आज लोकसत्ता और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आंकते है। लेकिन पृष्ठभूमि में जब शुरुआत हुई देश की राजनीति में एक समय था जब कांग्रेस पार्टी और नेहरु की तूती बोलती थी और यह भी कभी सपने में नहीं सोचा जा सकता था इस मिथक को तोड़ा जा सकता है। महज़ तीन लोकसभा की सीट और तीन प्रतिशत वोट से भारतीय जन संघ की शुरुआत हुई। प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों से अलग है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा एक ऐसा प्रांत है जिसमें सभी 24 फसलों पर एमएसपी लागू है। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि यह भविष्य के गर्भ में है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जब चुनाव होता है तो उसका कार्यकाल 3 साल का होता है, यहां पर चुनाव नहीं हुआ था, अब जो भी व्यक्ति बनेगा वह 3 साल के लिए ही बनेगा। राजस्थान के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार का बजट लोक लुभावना बजट नहीं है वह संतुलित बजट है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 11, 2026 13:23:26
Alwar, Rajasthan:अलवर में दर्दनाक हादसा: बुद्ध विहार में पहली मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय श्रमिक की मौत, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जेल चौराहे के पास स्थित बुद्ध विहार में एक मकान में मजदूरी कर रहा करीब 50 वर्षीय श्रमिक पहली मंजिल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे तत्काल अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। बाद में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 11, 2026 13:23:06
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ ओडेला खनन हादसा: पाँचवें दिन 150 फीट गहरी खाई से निकली पोकलेन मशीन, चालक अब भी लापता अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में हुए भीषण हादसे के पाँचवें दिन मंगलवार को रेस्क्यू टीम को आंशिक सफलता मिली। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने लगातार कड़ी मशक्कत के बाद पानी से भरी करीब 150 फीट गहरी खाई से पोकलेन मशीन को बाहर निकाल लिया। हालांकि मशीन चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यह हादसा खनन कार्य के दौरान उस समय हुआ था, जब अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया और पोक लेन मशीन चालक सहित गहरी खाई में समा गई। घटना के बाद से ही प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान में पंजाब से विशेष रूप से बुलाए गए अनुभवी गोताखोर आशु मलिक और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। घंटों तक चले कठिन अभियान के दौरान मशीन को बाहर निकालते समय आशु मलिक के पैर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत रामगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मशीन को बाहर निकालने के बाद प्रशासन और तकनीकी विशेषज्ञों ने केबिन और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की, लेकिन चालक का कोई पता नहीं चला। इससे आशंका जताई जा रही है कि चालक रामानंद तिवारी खाई के किसी अन्य हिस्से में फंसा हो सकता है। डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि चालक की तलाश के लिए स्कॉट डॉग की सहायता ली गई है। खोजी कुत्ते मशीन तक पहुंचे, लेकिन पानी के किनारे जाकर रुक गए, जिससे संकेत मिलता है कि चालक का सुराग पानी के भीतर आगे की ओर हो सकता है। खाई में भरे पानी को निकालने के लिए उच्च क्षमता की मोटर और पाइप मंगवाए गए हैं, ताकि तलाशी अभियान को और तेज किया जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि चालक का पता चलने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। पूरे अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। मौके पर एसडीएम बाबूलाल वर्मा, तहसीलदार अंकित गुप्ता, डीएसपी पिंटू कुमार सहित माइन्स विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन मौके पर भीड़ को दूर रखा है, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए। प्रशासन ने खनन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और नियमों की जांच के संकेत भी दिए हैं। बाइट – पिंटू कुमार, डीएसपी रामगढ़ बाइट – अंकित गुप्ता, तहसीलदार रामगढ़
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 13:22:51
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। विकास खंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा बरई पार के पश्चिम अनुसूचित जाति टोले में कराए जा रहे निर्माण कार्य को लगभग 10 माह पूर्व अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरा कार्य होने के कारण आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही है, विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और दयनीय हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, टोले में आने-जाने के लिए मात्र एक ही रास्ता है, जिसकी मरम्मत व निर्माण को लेकर कई वर्षों से ब्लॉक और जिला स्तर पर ज्ञापन दिया जा चुका है। शासन स्तर से आदेश होने के बावजूद अब तक कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। इस संबंध में ग्राम सचिव, प्रधान एवं खंड विकास अधिकारी परतावल से कई बार मिलकर शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने 4 जून 2025 को जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से तथा 21 जून 2025 को तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया, किंतु अब तक मौके पर कोई कर्मचारी सत्यापन हेतु नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की मांग है कि नाली पर ढक्कन लगवाया जाए तथा रामकेवल के घर से मुख्य मार्ग तक खड़ंजा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। ग्रामीण गोरख प्रसाद, अंगद व आर.एन. भारती सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर तीसरी बार आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 11, 2026 13:22:43
Kishanganj, Bihar:एक बार फिर किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिली है। ई-मेल के जरिए 5 बम धमाके होने की धमकी दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक sunniya _dasan@outlook. com ई-मेल के माध्यम से किशनगंज जिला जज के सरकारी मेल पर आज सुबह 6 बजकर 29 सेकेंड में मेल आया था...मेल में लिखा था कि आज ठीक दोपहर 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे। साथ ही पाकिस्तान-कनिमोझी के पक्ष में नारे का भी मेल में जिक्र किया है। धमकी भरा मेल आते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया साथ ही न्यायायिक कार्रवाई को भी बंद कर दिया गया। इसके साथ ही किसी को भी अंदर जाने का परमिशन नहीं दिया जा रहा था। पूरे कोर्ट परिसर में पुलिस के द्वारा फिलहाल तलाशी की जा रही है। डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। ऐसी ही धमकी भरा मेल आठ जनवरी को भी मिली थी। किशनगंज एसपी के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कोर्ट परिसर में कर दी गई थी। एसपी ने धमकी भरा मेल की पुष्टि कर कहा कहा मेल मिलने के बाद एहतियातन के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर की डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाकर जांच करवाया गया। लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नही मिली। वही स्थानीय लोग और अधिवक्ता का कहना है कि अब तक दो बार धमकी मिलने से कोर्ट की कार्रवाई को बंद करने से दूर दराज से आये लोगो को परेशानी Yo का सामना करना पड़ रहा है। लोगो का मांग है कि धमकी देने वाले को चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तार करें।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 11, 2026 13:22:17
New Delhi, Delhi:दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है. इसे लेकर शनिवार को दिल्ली बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक हुई है. दिल्ली में भाजपा सरकार को बने हुए 1 साल पूरे होने पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. दिल्ली के लोगो से बात की गई: अलग-अलग इलाकों से कहा गया कि पीने के पानी की व्यवस्था कुछ हद तक ठीक हुई है, पर कुछ इलाकों में अभी भी गंदे पानी की समस्या है. इलाकों में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं, खासकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके, सीलमपुर मेट्रो स्टेशन, सीलमपुर गुरुद्वारे रोड. अपराध पर नियंत्रण की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top