icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
212507
Shyam Babu GuptaShyam Babu GuptaFollow18 Feb 2026, 12:06 pm

मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय जोधा राय में शिव कुमारी पत्नी रामलखन के घर में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

Mau Aima, Uttar Pradesh:मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय जोधा राय में शिव कुमारी पत्नी रामलखन गुप्ता के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए गए। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर एक खेत से चोरी हुए 11 पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। घटना उस समय हुई जब शिव कुमारी 16 फरवरी 2026 को अपने भाई के घर गई हुई थीं, क्योंकि उनके भाई को हार्ट अटैक आया था। बीती रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शिव कुमारी और उनकी तीन बहुओं के विभिन्न सोने के आभूषण, जिनमें हार, पायल, पायजेब, कर्धन, टीका, अंगूठी, झुमके, चेन और मंगलसूत्र शामिल थे, चुरा लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सुबह जब शिव कुमारी घर लौटीं तो उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव वालों और प्रार्थिनी की मौजूदगी में घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान, पुलिस को सरसों के खेत में कपड़े में लपेटे हुए 11 पीतल के बर्तन मिले, जिनकी पहचान शिव कुमारी ने अपने बर्तनों के रूप में की। हालांकि, चोरी हुए लाखों के गहने और नकदी अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
0
0
Report
Pinewz
212507
Shyam Babu GuptaShyam Babu GuptaFollow14 Feb 2026, 02:04 pm

मैजिक और मोटरसाइकिल टक्कर में अधिवक्ता की मौत

Uttar Pradesh:सोरांव के होलागढ़ मोड़ के पास शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में पुरखीपुर निवासी अधिवक्ता श्याम प्रकाश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल को एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए शांतिपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने अधिवक्ता की मोटरसाइकिल में टक्कर मारी थी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी छोड़ फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था। घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाते हुए। टक्कर के बाद गाड़ी छोड़ भागा मैजिक चालक। बार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष वामिक एजाज फारूकी ने बताया कि अधिवक्ता श्याम प्रकाश पटेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। जिससे पूरा अधिवक्ता परिवार शोकाकुल है। मृतक श्याम के दो बेटे सुरेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार तथा एक बेटी सपना है। वीरेंद्र कुमार तथा उनकी बेटी शहर प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते हैं। श्याम प्रकाश पिछले कई सालों से विधि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। दो भाइयों में दूसरे नंबर के भाई हैं। विधि व्यवसाय से ही अपना व अपने परिजनों का जीवन यापन कर रहे हैं। शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से तहसील नहीं गए थे। छुट्टी होने के कारण शहर में रह रही बेटी व बेटे को राशन पहुंचाने चले गए। लगभग 4 बजे कर वापस आ ही रहे थे कि रास्ते में सोरांव " पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है- थाना प्रभारी केशव वर्मा
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
212507
Shyam Babu GuptaShyam Babu GuptaFollow10 Feb 2026, 01:25 pm

मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरिसेनगंज में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

Katra Dayaram, Uttar Pradesh:मऊआइमा थाना क्षेत्र के हरिसेनगंज में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) मऊआइमा भेजा। बताया जा रहा है कि कार प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। कार चालक के पिता का हाल ही में अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद वह घर लौट रहा था। हरिसेनगंज पहुंचते ही उसकी कार की बाइक से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार मानसिंह और उसका एक साथी भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। मानसिंह बनकट इस्माईलगंज का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर UP 70 CK 0149 (अर्टिगा) और मोटरसाइकिल का नंबर UP 70 CY 3817 है। मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Pinewz
212507
Shyam Babu GuptaShyam Babu GuptaFollow9 Feb 2026, 11:51 am

प्रयागराज के बहरिया स्थित करनाईपुर में शारदा सहायक खंड 39 नहर से एक पांच वर्षीय मासूम का शव बरामद

Sultanpur Khas, Uttar Pradesh:प्रयागराज के बहरिया स्थित करनाईपुर में शारदा सहायक खंड 39 नहर से एक पांच वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर बाजार से गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 39 नहर में सुबह एक पांच वर्षीय लड़के का शव बहता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बहरिया थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मासूम की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह एक महीने के भीतर शारदा सहायक खंड 39 नहर में मिला तीसरा शव है। कुछ दिन पहले इसी नहर के पास एक तीन वर्षीय मासूम का शव मिला था, जिसकी पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, एक सप्ताह पूर्व बहरिया की एक लड़की का शव भवानीगढ़ नहर में मिला था। उस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था और सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की थी। इस संबंध में एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि नहर में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Back to top