Back
CM Bhajanlal Sharma urges new officers to be sensitive and accountable
DTDinesh Tiwari
Mar 29, 2026 14:33:35
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बिड़ला सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा और अधीनस्थ सेवाओं के नवनियुक्त अधिकारियों से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ वन-टू-वन बातचीत कर उनकी तैयारी, अनुभव और भविष्य की कार्यशैली पर चर्चा की। इस दौरान प्रशासनिक कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और सुशासन को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रखे। उन्होंने कहा कि शासन का मूल उद्देश्य आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए ईमानदारी व समर्पण जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नवनियुक्त अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सपने देखना आसान है, लेकिन उन्हें साकार करने के लिए कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी लक्ष्य ऐसा नहीं है जिसे मेहनत और लगन से हासिल न किया जा सके। इस सफलता के लिए उन्होंने अधिकारियों को अपने माता-पिता और ईश्वर का आभार व्यक्त करने की सलाह दी। भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत तब दिखाई देती है जब गरीब, मजदूर, दिव्यांग और वंचित वर्ग के लोग भी आगे बढ़ते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को समझें और उन्हें समाधान तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में जब लोग उनसे उम्मीद लेकर आएं, तो वे उन्हें निराश न करें, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनें。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 29, 2026 15:45:430
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 29, 2026 15:45:300
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 15:45:080
Report
735
Report
702
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 29, 2026 15:33:49745
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 29, 2026 15:32:51797
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 29, 2026 15:30:44793
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 29, 2026 15:30:21638
Report
1057
Report
972
Report
905
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 15:17:41979
Report