Back
सीतापुर के थाना रेउसा क्षेत्र के अकसोहा गांव में चोरों ने एक व्यक्ति के घर को निशाना बनाया। गुरुवार की रात बारिश के दौरान चोर घर की पिछली दीवार से अंद
Bamhnawa, Uttar Pradesh
सीतापुर के थाना रेउसा क्षेत्र के अकसोहा गांव में चोरों ने एक व्यक्ति के घर को निशाना बनाया। गुरुवार की रात बारिश के दौरान चोर घर की पिछली दीवार से अंदर घुसे। घर में अकेले रह रहे हीरालाल के कमरे से बक्सा और अलमारी उठा ले गए।
पीड़ित के बेटे मोहित मिश्रा ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य सीतापुर में थे। घर पर केवल उनके पिता हीरालाल मौजूद थे। चोरों ने घर से 33 हजार रुपए नगद, बर्तन और जेवरात चुरा लिए। कुल मिलाकर लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रेउसा हनुमंत तिवारी ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। उन्होंने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com