Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261201

बिसवां में अतिरिक्त न्यायालय का मार्ग प्रशस्त

Jul 13, 2025 16:39:56
Biswan, Uttar Pradesh
बिसवां सीतापुर बिसवां में दीवानी न्यायालय परिसर में अपर जिला एवम सत्र न्यायालय का मार्ग प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है। बिसवां लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेंद्र बाजपेई सचिव सत्य प्रकाश सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष आर एन सिंह पूर्व सचिव दिनेश श्रीवास्तव के सहनेतृत्व व अन्य जागरूक अधिवक्ताओं की उपस्थिति में, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण के मंडल द्वारा अधिवक्ता चैंबर्स तथा न्यायिक आवास स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा न्यायालय की शीघ्र स्थापना हेतु जो संकेत दिए गए हैं, वह अधिवक्ताओं के दशकों के सतत संघर्ष, सामूहिक एकजुटता और अधिवक्ता हित में किये गए प्रयासों का प्रतिफल है। अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। अतिरिक्त न्यायालय की स्थापना से वादकारियों को भी लाभ मिलेगा उनको मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
14
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top