277303
सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक की दर्दनाक मौत
Chak Khan, Uttar Pradesh:सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक की दर्दनाक मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षा जगत स्तब्ध है। इलाके में शोक की लहर है। राजेश कुमार यादव (45) पुत्र ब्रह्मदेव यादव निवासी भिटकुना, थाना नगरा, बलिया शिक्षा क्षेत्र पंदह अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर–3 में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।0
0
Report
277303
आर.एस.एस. गुरुकुल एकेडमी में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन
Sikandarpur, Chak Khan, Uttar Pradesh:नवानगर विकासखंड अंतर्गत कठघरा बंसी बाजार में स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल एकेडमी में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. गुप्ता ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं।0
0
Report
277303
श्रावण की पहली सोमवारी पर गूंजे हर हर महादेव, शिवालयों में उमड़ी भीड़
Sikandarpur, Chak Khan, Uttar Pradesh:सिकंदरपुर, बलिया। सावन मास की पहली सोमवारी को नवानगर विकासखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार की भोर 3:00 बजे से ही श्रद्धालु कुतुबगंज घाट, डूंहा बिहरा घाट तथा खरीद दरौली घाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के उपरांत कांवरियों ने कलशों में गंगाजल भरकर "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालु महिला-पुरुषों की टोलियाँ पूरे उत्साह व भक्ति भाव के साथ मंदिरों में पहुंचीं और शिव का जलाभिषेक किया।0
0
Report
Advertisement
277303
डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, प्राइवेट क्लीनिक पर जमकर हंगामा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sikandarpur, Chak Khan, Uttar Pradesh:सिकन्दरपुर, बलिया। स्थानीय बस स्टेशन चौराहे के समीप मंगलवार की सुबह एक प्राईवेट क्लीनिक में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। यहां परिजनों ने मृतका 26 वर्षीय महिला माधुरी का शव दुबरी चौधरी के कटरा के बाहर रख दिया और कार्रवाई करने लगे। मृतका के पिता करमौता निवासी रामाशीष कनौजिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पुत्री की मौत चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई है। मृतका के भाई के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता रामाशीष ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी ताड़ीबड़ागांव निवासी राजेश कन्नौजिया से हुई थी। कुछ दिन पूर्व ही उसकी पुत्री मायके आई थी। पिता के अनुसार, 26 जून को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सिकन्दरपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।0
0
Report
277303
साइबर ठगी का शिकार हुआ भांटी गांव निवासी किसान, बैंक खाते से उड़ाए 2 लाख 80 हजार रुपये
Sikandarpur, Uttar Pradesh:सिकन्दरपुर, बलिया, 30 जून 2025: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव निवासी किसान सुधाकर राय साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से 2 लाख 80 हजार रुपये की राशि 19 बार में निकाल ली गई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सुधाकर राय, पुत्र स्वर्गीय भुवनेश्वर राय, ने बताया कि 23 जून 2025 को उनके मोबाइल नंबर (9452288547) पर 9304111894 नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उनके जियो नंबर (6306912766) को 4G से 5G में अपग्रेड करने की बात कही। सुधाकर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, लेकिन बार-बार कॉल आने पर उन्होंने फोन काट दिया। उसी दिन शाम को उनका जियो नंबर बंद हो गया।0
0
Report
