Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001

UP NEWS : बसपा जिलाध्यक्ष ने महेंद्र पाल को बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष,मो0 रज़ा को कोषाध्यक्ष बनाया

Jul 12, 2025 09:48:52
Pilibhit, Uttar Pradesh
पीलीभीत में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कस्बा बरखेड़ा में बसपा कार्यकर्ताओं संग बैठक कर बूथ कमेटी का गठन करने के लिए जोर दिया। वहीं बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते उनकी जगह महेंद्र पाल गंगवार को बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। जिला कमेटी में बदलाव करते हुए कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद रजा अंसारी को जिम्मेदारी देकर पार्टी के प्रति मेहनत लगन से काम करने का भरोसा जताया है इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष देव स्वरूप आर्य सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
12
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top