icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221603
DHANANJAY PANDEYDHANANJAY PANDEYFollow12 Jul 2025, 03:47 pm

लड़की से ब्लैकमेल व अश्लील हरकत मामले में पुलिस ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Madhuban, Uttar Pradesh:थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी युवक पर अपनी पुत्री को ब्लैकमेल कर अश्लील हरकत करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्रक दिया था। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उस युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता का आरोप है कि उसका पड़ोसी राजगुप्ता उसकी पुत्री को तंग व परेशान करता है। उसका घर से बाहर निकलना दूर्भर हो गया है।फोन करके बेटी को धमकी देता है कि अ
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बून्दी नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा शुरू की

Noida, Uttar Pradesh:नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में बढ़ी हलचल, दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा बून्दी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर परिषद चुनाव के संभावित पार्षद प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में दावेदारों ने भाग लेकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। बैठक में चुनाव समन्वयक वाजिद अली चीता ने दावेदारों से चुनावी स्थिति, जनसमर्थन और जीत की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में विधायक हरिमोहन शर्मा, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दावेदारों से वन-टू-वन बातचीत कर फीडबैक लिया गया। इस दौरान बंद कमरे में चर्चा हुई, जबकि बाहर टिकट के इच्छुक दावेदारों और समर्थकों की भीड़ नजर आई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि टिकट वितरण में जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ने नगर परिषद में दोबारा बोर्ड बनाने का दावा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
0
0
Report

90 साल के दंपति ने साथ आखिरी विदाई, एक ही चिता पर अग्नि संस्कार

Noida, Uttar Pradesh:अनोखी अंतिम यात्रा : गठजोड़ा बनकर बैकुंठधाम गए पति-पत्नी। 90 वर्षीय पति-पत्नी की एक घण्टे के अंतराल में सामान्य मृत्यु होने पर एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार जालोर. साथ जीने मरने की कसमें और जीवन भर साथ निभाने की बातों के कई किस्से सुने जाते है, इसका सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, लेकिन जालोर जिले के बुजुर्ग दम्पति इस कहावत को चरितार्थ कर गए। विवाह के बाद लंबा गृहस्थ जीवन और 90 वर्ष तक की उम्र का साथ निभाते हुए पति-पत्नी अंतिम सांस भी साथ लेकर बैकुंठ धाम गए। शुक्रवार को भवरानी निवासी दरगाराम प्रजापत उम्र 89 वर्ष और उनकी पत्नी पुनीदेवी 90 वर्ष की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली और एक ही चिता पर अग्नि संस्कार भी किया गया। पति -पत्नी दोनों स्वस्थ स्थिति में घर रहते थे, शुक्रवार सुबह हल्का चक्कर आने के बाद अचानक पुनीदेवी का देहांत हो गया। इसकी खबर पोती पिंकी से पाकर पति दरगाराम भी चिंतित हुए और उनका स्वास्थ्य भी खराब होने लग गया। सभी को शांत रहकर परिवार जनों के आने तक रोने का मना किया और करीब एक घण्टे बाद घर पर खुद ही शांत हो गए। शनिवार प्रातः दोनों का सैकड़ो ग्रामीणों और परिवार जनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। जिस प्रकार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर शादी के बाद घर पर गठजोड़ा बांधकर घर प्रवेश करता है, उसी प्रकार दोनों की अर्थी भी गठजोड़ा बांधकर निकालते हुए अंतिम विदाई दी गई। प्रत्येक ग्रामीण का कहना यही था कि पूर्व जन्म के सत्कर्म और तपस्या के कारण ही इन्हें ऐसा सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गृहस्थ जीवन जीते हुए 90 वर्ष की उम्र पूरी कर भरा पूरा परिवार छोड़कर चलते फिरते देह का त्याग करना इच्छा मृत्यु जैसा उदाहरण है, जो बड़ी मुश्किल से किसी को प्राप्त होता है।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारी दौर में प्याज-चीनी सस्ती: दिल्ली सरकार का बड़ा राहत कदम

New Delhi, Delhi:त्योहारी सीजन से पहले प्याज-चीनी की कीमतों पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम त्योहारी सीजन से पहले प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर बाजार में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता की समीक्षा की。 बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली के लोगों को सस्ती दरों पर प्याज और चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए दिल्ली सरकार नेफेड (NAFED) से प्याज खरीदकर उसे आम लोगों तक सस्ती दरों पर पहुंचाएगी। सरकार का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ती मांग के बीच लोगों को राहत देना और बाजार में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है。 सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्याज और चीनी की कीमतों में कृत्रिम बढ़ोतरी, जमाखोरी और कालाबाजारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और जहां भी कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत अथवा जानकारी मिलेगी, वहां छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी。 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अधिकारियों को बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का प्रयास है कि त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कोई व्यापारी मनमाने तरीके से कीमतें न बढ़ा सके और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े。 दिल्ली सरकार के इस फैसले से त्योहारी सीजन से पहले प्याज और चीनी की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वह बाजार में उपलब्धता, कीमतों और कालाबाजारी पर लगातार नजर रखेगी。
0
0
Report
Advertisement

गोला से लौट रहे कांवरिया का दो ट्रालियों के बीच दबकर कटा पैर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर गोल

RKRamendr KumarFollow2m ago
Kharoha, Uttar Pradesh:गोला से लौट रहे कांवरिया का दो ट्रालियों के बीच दबकर कटा पैर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर गोला से कांवड़ यात्रा कर घर लौट रहे एक किशोर का दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच दबने से पैर कट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेउसा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, थानगांव थाना क्षेत्र के केशनपुरवा रंडा कोंडर निवासी सुभाष (17) पुत्र गंगाराम गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से त्यागी महाराज के साथ कांवड़ यात्रा में गोला गया था। सोमवार देर शाम करीब सात बजे वापस लौटते समय रेउसा में ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ते वक्त दोनों ट्रॉलियां आपस में चिपक गईं। इस दौरान दोनों ट्रॉलियों के बीच बैठे सुभाष का पैर दब गया और गंभीर रूप से कट गया। घटना के बाद घायल को तत्काल रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना पर रेउसा थाना प्रभारी हनुमान तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर चालक अर्जुन ने बताया कि ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां जुड़ी थीं और सुभाष दोनों ट्रॉलियों के बीच बैठा था। मोड़ते समय ट्रॉलियां एक-दूसरे से चिपक गईं, जिससे हादसा हो गया।
0
0
Report

सुखबीर बादल ने तख्त श्री दमदमा साहिब पर नतमस्तक होकर पंजाब एकता लिए धन्यवाद

Bathinda, Punjab:ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਐਮਪੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਖਰਾਬ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦੇਵਾਂਗੇ ਮੇਰੇ ਉੱਪਰ ਦੋ ਵਾਰ ਹਮਲੇ ਹੋਏ ਪਰਮਾਤਮਾ ਨੇ ਹੱਥ ਦੇ ਕੇ ਬਚਾਇਆ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਨਦੇੜ ਸਾਹਿਬ ਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਉੱਪਰ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਐਮਪੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰੀਆ ਅਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਵਰਕਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਸ਼ੁਕਰੀਆ ਅਦਾ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਵੀ ਕੀਤੀ。 ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੇਰੇ ਉੱਪਰ ਦੋ ਵਾਰ ਹਮਲਾ ਹੋ ਗਿਆ ਮੈਨੂੰ ਪਰਮਾਤਮਾ ਨੇ ਹੀ ਹੱਥ ਦੇ ਕੇ ਬਚਾਇਆ ਜਿਸ ਦੇ ਸ਼ੁਕਰਾਨੇ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਮੈਂ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਨਤ ਮਸਤਕ ਹੋਇਆ ਹਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਗੈਰ ਪੰਥਕ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਦੁਖੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਖਰਾਬ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਸੀਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਨਹੀਂ ਦੇਵਾਂਗੇ ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਵੀ kurbaani ਦੇਣੀ ਪਵੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤਿਆਰ ਹੈ। ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਵੀ ਜਿੱਥੇ ਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰੀਆ ਕੀਤਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹ ਬਿਲਕੁਲ ਵੀ ਸਹਿਣ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਖੜਾ ਹੈ。
0
0
Report

कटिहार की मछली हैचरी आयरन समस्या से निष्क्रिय; पुनर्निर्माण से फिर चलेगा संचालन

Katihar, Bihar:पश्चिम बंगाल पर टिका है कटिहार का मत्स्य पालन, बंद हैचरी हाथी का दांत साबित ब्रीडिंग के दौरान फर्टिलाइजेशन और हैचिंग प्रक्रिया में आयरन के कारण भारी समस्या पानी में अत्यधिक आयरन के कारण बंद हैचरी हाथी का दांत साबित, प्लांट लगे तो शुरू हो सकता है संचालन 18 से 20 वर्ष बीत जाने के बाद देखरेख के अभाव में हैचरी का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त एवं जीर्ण-शीर्ण आयरन रिमूवल प्लांट स्थापित किया जाए और संरचना का पुनर्निर्माण हो, तो इस हैचरी को फिर से सफलतापूर्वक संचालित किया जा सकता कटिहार जिला राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत डंडखोरा अंचल के सौरिया में लगभग दो दशक पूर्व स्थापित की गई मछली हैचरी पानी में आयरन की अधिक मात्रा के चलते निष्क्रिय और जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने बताया कि इस हैचरी का निर्माण वर्ष 2006-2007 के आसपास राष्ट्रीय सम विकास योजना के अंतर्गत किया गया था। इसके निर्माण के बाद पानी की जांच में पाया गया कि उसमें आयरन की मात्रा बहुत अधिक है। ब्रीडिंग के दौरान फर्टिलाइजेशन और हैचिंग प्रक्रिया में आयरन के कारण भारी समस्या आ रही थी, जिसके चलते हैचरी का सुचारू संचालन नहीं हो सका। वर्तमान समय में लगभग 18 से 20 वर्ष बीत जाने के बाद देखरेख के अभाव में हैचरी का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त एवं जीर्ण-शीर्ण हो चुका है । उन्होंने आगे कहा कि यदि वहां आयरन रिमूवल प्लांट स्थापित किया जाए और संरचना का पुनर्निर्माण हो, तो इस हैचरी को फिर से सफलतापूर्वक संचालित किया जा सकता।
0
0
Report
Advertisement

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा अवैध निकासी: 29 पेड़, 31 किलोग्राम जब्त

Nurpur, Himachal Pradesh:टीका नगरोटा के जंगल में नियमों के विपरीत विरोजा निकालने का मामला सामने आया है। वन मंडल नूरपुर के अंतर्गत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से कथित तौर पर विरोजा निकालने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में अंडरसाइज चीड़ के पेड़ों पर भी विरोजा निकालने के लिए टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने से पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। स्थानीय निवासी विक्की ने बताया कि वह इस मामले को लेकर एक जून से लगातार शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला और शिमला में संबंधित अधिकारियों के अलावा ऑनलाइन 1100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, शिकायत के साथ कथित अनियमितताओं से संबंधित दस्तावेज और तथ्यों की प्रतियां भी अधिकारियों को भेजी गईं, लेकिन लंबे समय तक मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। विक्की के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्होंने नूरपुर के एसडीएम को भी लिखित शिकायत दी थी। एसडीएम कार्यालय की ओर से शिकायत को वन मंडल नूरपुर भेजकर जांच करवाने की बात कही गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ठेकेदार द्वारा जंगल में विरोजा निकालने का काम जारी रहा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर यह पता लगाने की मांग की है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है और शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। स्थानीय निवासी हरनाम सिंह ने भी टीका नगरोटा के जंगल में विरोजा निकालने के लिए लगाए गए टकों को नियमों के अनुरूप नहीं बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते पेड़ों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो चीड़ के पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में पेड़ों के कमजोर होने से मिट्टी के कटाव और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले वर्ष भी भूस्खलन की घटना हो चुकी है। वन मंडल नूरपुर के अधिकारी जगजीत चावला ने बताया कि टीका नगरोटा के प्लाट नंबर 39, जो विरोजा का प्लाट है, वहाँ कुछ पेड़ों से कथित तौर पर अवैध तरीके से विरोजा निकालने की शिकायत विभाग को मिली थी। शिकायत मिलते ही विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर जांच के दौरान 29 पेड़ों पर नियमों के विपरीत काम किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि मौके से नियमों के विपरीत निकाला गया करीब 31 किलोग्राम विरोजा जब्त किया गया है। विभाग की ओर से मामले में डैमेज रिपोर्ट भी काटी गई है। विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट वन मंडल के संबंधित कॉरपोरेशन विभाग को भेजी जा रही है, जिसके बाद ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करता रहेगा।
0
0
Report

बाबा राम रहीम को बार-बार पैरोल: जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा दोहरे मापदंड बंद करो

Barnala, Bathinda, Punjab:जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने डेरा सच्चा सौदा/सिरसा प्रमुख राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल और सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों की अनदेखी पर गहरी चिंता व्यक्त की है. सरकारों और प्रशासन द्वारा इस मामले में सरेआम दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया गया. अगर सिरसा वाले बाबा को बार-बार पैरोल मिल सकती है तो बंदी सिंहों को पैरोल क्यों नहीं दी जा सकती? माता जी की बीमारी का हवाला देकर भाई हवाला के लिए पैरोल की मांग. वक्तव्य - मीडिया से बातचीत करते हुए गड़गज्ज ने कहा कि एक तरफ संगीन अपराधों के मामलों में जेल काट रहे व्यक्ति को बार-बार पैरोल देकर बाहर भेजा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ 35-35 सालों से जेलों में बंद और अपनी कानूनी सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों को पैरोल नहीं दी जा रही. उन्होंने भाई जगतार सिंह हवाला का खास उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी माता जी बहुत बीमार हैं. समूचा सिख पंथ, इंसानियत और मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन मांग कर रहे हैं कि हवाला को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए तुरंत पैरोल दी जाए. उन्होंने कहा कि एक मां का अपने बेटे से मिलना बुनियादी मानवाधिकार है और इससे वंचित रखना सरासर अन्याय है. जत्थेदार गड़गज्ज ने अन्य बंदी सिंहों जैसे कि भाई बलवंत सिंह राजोआणा, भाई जगतार सिंह तारा, भाई परमजीत सिंह भ्योरा और प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई अटकी होने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भाई राजोआणा की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का मामला लंबे समय से ज्यों का त्यों लटका हुआ है. प्रो. भुल्लर के बारे में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा जरूरी फाइलों पर हस्ताक्षर न किए जाने के कारण उनकी रिहाई में देरी हुई है. उन्होंने सरकारों से अपील की कि दोहरे मापदंड छोड़कर मानवता के आधार पर भाई जगतार सिंह हवाला को तुरंत पैरोल दी जाए और सजाएं पूरी कर चुके सभी बंदी सिंहों की पक्की रिहाई सुनिश्चित की जाए.
0
0
Report

बरनाला में मीरी-पीरी खालसा मार्च का भव्य स्वागत

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में मीरी-पीरी खालसा मार्च का भव्य स्वागत, संगत में दिखा भारी उत्साह. बरनाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा तप स्थान बीबी प्रधान कौर साहिब से धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाला हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च आज बरनाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा तप स्थान बीबी प्रधान कौर साहिब से धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ. बरनाला पहुंचने पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ-साथ समूचे भाईचारे और संगत की ओर से मार्च का भव्य स्वागत किया गया. मीरी-पीरी खालसा मार्च में विशेष रूप से कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज्ज, एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह धनौला मौजूद रहे. मार्च के रवाना होने के अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु साहिबान के दर्शन किए. बरनाला के अलावा आसपास के गांवों और दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु इस धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए पहुंचे. यह मार्च बरनाला से रवाना होकर विभिन्न पड़ावों और गांवों से होता हुआ शाम को रायकोट स्थित गुरुद्वारा ताहलियाणा साहिब पहुंचेगा, जहां मार्च का पड़ाव रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

तमकुहीराज में तेज रफ्तार कार का कहर दो छात्राओं की मौके पर हुई मौत

Padrauna, Uttar Pradesh:तमकुहीराज में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन छात्राओं समेत चार को रौंदा, दो छात्राओं की मौके पर हुई मौत कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। माधोपुर कट के पास एक तेज रफ्तार लग्जरी मारुति कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक हादसे के बाद भागने लगा और आगे जाकर एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर को भी टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, राहगीरों ने पीछा कर कार चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर कट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटहेरवा थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय से छुट्टी के बाद तीन छात्राएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही छात्राएं माधोपुर कट के पास पहुंचीं, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक लग्जरी मारुति कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा सड़क पर गंभीर हालत में तड़पती रही। मृतक छात्राओं की पहचान 22 वर्षीय निशा गिरी पुत्री ओम प्रकाश, निवासी एराजीपुर, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज तथा 18 वर्षीय अनामिका पुत्री हरेंद्र ठाकुर, निवासी सुखदेव पट्टी, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा। लेकिन कुछ दूरी आगे बढ़ते ही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार कमलेश यादव पुत्र जगदीश यादव, निवासी सीकर, राजस्थान को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल कार के पहियों में फंस गई, जिससे कार का पहिया भी फट गया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार का पीछा किया और चालक को कार समेत पकड़ लिया। बाद में उसे तमकुहीराज पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, घायल छात्रा और मोटरसाइकिल सवार को प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दो छात्राओं की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तमकुहीराज पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।तमकुहीराज के माधोपुर कट पर हुए इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top