Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mau275101

आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर हुआ मॉक ड्रिल, किया जागरूक

DHANANJAY PANDEY
Jun 26, 2025 11:36:42
Madhuban, Uttar Pradesh
मधुबन तहसील क्षेत्र में मानसून से पहले बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। सूरजपुर के सरयू नदी पर गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य आमजन को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक करना था। मॉक ड्रिल में लोगों को बाढ़ के दौरान जान-माल की सुरक्षा के तरीके सिखाए गए। इसमें जलमग्न क्षेत्रों से सुरक्षित निकलने की विधियां बताई गईं। साथ ही प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी गई। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने का प्रयास है। इस मौके पर एसडीएम राजेश अग्रवाल समेत संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement