Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

माँ कर्मा समर्पण समिति द्वारा लहर वाली माता को पोशाक अर्पण तथा कलश यात्रा भव्य स्वागत हुआ

Eshan Khan
Jul 07, 2025 12:27:43
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी सीपरी बाजार में लहर की देवी माता की पोशाक ओर कलश यात्रा का जगह जगह व्यापारियों ने फूल माला की वर्षा ओर शरबत वितरण कर स्वागत किया। जिसमें मुख्य अरूप से राहुल, राजू ब्रेड वाले ओर संतोष साहू किराना स्टोर ने मुख्य रूप से सहयोग किया। सोमवार को जय मां कर्मा समर्पण समिति के तत्वावधान में नंदन पुरा से लहर की देवी की पोशाक अर्पण करने ओर 151 कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर आगे आगे चल रही थी। आयोजक मां की पोशाक को अपने सर पर रखकर चल रहे थे। वहीं शोभायात्रा में डीजे पर मां के जयकारों के गानों पर भक्तगण नाचते झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह फूल माला की वर्षा से स्वागत किया गया।
9
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top