Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

विद्युत लोको शेड, झांसी में कवच सुरक्षा प्रणाली कार्य का शुभारंभ :डीआरएम

Eshan Khan
Jun 28, 2025 12:45:43
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh
विद्युत लोको शेड, झांसी में भारतीय रेलवे द्वारा विकसित स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच का शुभारंभ कर दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में लोको नं 41978 में शेड के पहले कवच सिस्टम का कार्य संपन्न किया गया। इसके साथ ही विद्युत लोको शेड में 600 मीटर के टेस्ट ट्रैक और टेस्टिंग रूम “कवच परिसर” का अनावरण भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया। प्रथम फेस में विद्युत लोको शेड,झाँसी के 160 लोको में कवच सिस्टम को लगाया जा रहा है।कवच प्रणाली (Kavach System) भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकना हैl
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement