Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई:स्वामी विवेकानंद सभागार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

Sunil Kumar
Jun 26, 2025 12:48:15
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई।स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अस्पतालों में मरीजों के बेड पर बेड स्लिप रखी जाये। दवाइयों का जारी रजिस्टर अपडेट रखा जाये। प्रशिक्षित एएनएम का डिलीवरी के लिए सहयोग लिया जाये। ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की प्रगति बढ़ाई जाये। संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाये। आशाओं को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के सक्रिय किया जाये। आशाओं की निर्धारित संख्या में गर्भवती महिला के घर विजिट सुनिश्चित की जाये। आभा आईडी बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। सभी आयुष्मान कार्ड धारकों की आभा आईडी बनवाई जाये। आरबीएसके में कम से कम 20 प्रतिशत स्कूलों व 20 प्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग की जाये।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement