272124
Telangana CM Approves State Song 'Jaya Jaya he Telangana'
Mahso Khas, Uttar Pradesh:Telangana Chief Minister A Revanth Reddy announced that the state government has given approval to 'Jaya Jaya he Telangana', written by noted poet Ande Sri, as the official state song. Despite opposition from the Bharat Rashtra Samithi and All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen regarding the alleged plan to remove Charminar and the arch of Kakatiya dynasty from the state emblem the government clarified that no final decision has been made yet.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर में नवविवाहित की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में; पोस्टमार्टम से ही सच
Ramanagara, Karnataka:रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप; पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार उत्तराखंड के रामनगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, महज चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 18 वर्षीय कोहिनूर की मौत से परिवार में मातम पसरा है, महिला को ससुराल पक्ष के लोग रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार महिला की गर्दन पर निशान पाए गए हैं। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल में प्रताड़ना के कारण मौत बताने की मांग की है, पुलिस ने मृतका के पति उवेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. मृतका कोहिनूर रामनगर के ऊंटपड़ाव स्थित गैस गोदाम रोड खताड़ी क्षेत्र की रहने वाली थी, उसका मायका जसपुर में है, करीब चार महीने पहले ही उसकी शादी उवेश के साथ हुई थी, शुक्रवार शाम ससुराल पक्ष के लोग उसे रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई, इस दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल में प्रताड़ना के कारण मौत बताने की मांग की है; परिजनों का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई. प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुँचे; चिकित्सकीय कार्रवाई की गई; पुलिस ने पति उवेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है; मामले की जांच जारी है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.0
0
Report
हिसार में रंगदारी केस: पुलिस ने गहन जांच शुरू की, व्यापार मंडल ने बंद का संकेत दिया
Hisar, Haryana:हिसार में हाल ही में एक पेट्रोल पंप संचालक से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है, जिससे पीड़ित परिवार चिंता में है। इस स्थिति को देखते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। बजरंग दास गर्ग ने जी मीडिया को बताया कि उन्होंने हिसार के एसपी सिद्धांत जैन से इस बारे में बातचीत की है और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले में उचित व सख्त कदम उठाने की अपील की है। इसके साथ ही व्यापार मंडल ने यह भी कहा है कि अगर समय रहते मामले का समाधान नहीं हुआ और आरोपी नहीं पकड़े गए, तो मजबूरी में व्यापार मंडल को हिसार बंद का फैसला लेना पड़ सकता है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर वह गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है。0
0
Report
बिजयपुर की 24 घंटे महा पूजा ने शीर्षक जीता; इस वर्ष पूजा 77वें वर्ष में प्रवेश
Barrackpore, West Bengal:৩) বিজয়পুর সার্বজনীন জী ২৪ ঘন্টা মহা পুজোর শিরোপা পেল। এবছর তাদের পুজো ৭৭ তম বর্ষে পদার্পণ করেছে। তাদের ভাবনায় ভারতো ভাগ্যবিধাতা। সন্ন্যাসী বিদ্রোহ থেকে, সিপাহী বিদ্রোহ সমস্ত কিছুই এখানে তুলে ধরা হয়েছে। বঙ্কিমচন্দ্র চট্টোপাধ্যায়ের আনন্দমঠ ও বন্দেমাতারাম এর দেড়শ বছর পূর্তি উপলক্ষে তাদের এই ভাবনা।0
0
Report
Advertisement
राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ विश्वविद्यालय लखनऊ में पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ का 5वां दीक्षांत समारोह0
0
Report
हुसैनगंज में प्राथमिक स्कूल के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
Fatehpur, Uttar Pradesh:प्राइमरी स्कूल के पास मिला अज्ञात शव शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर जुटे ग्रामीण सूचना पर पहुंची हुसैनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शुरू की जांच मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस हुसैनगंज थाना क्षेत्र छेउका के पास की घटना0
0
Report
आजमगढ़ एक्सप्रेसवे हादसे में बाप-बेटे की मौत, तीन घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में बाप-बेटे की मौत व तीन लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती, मऊ निवासी परिवार दिल्ली से कार द्वारा आ रहे थे घर। विस्तृत विवरण: मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सादाब दिल्ली में सिविल इंजीनियर रहे। वह दिल्ली के जामिया नगर के हाजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। रिश्तेदार के शादी में शामिल होने के लिए सादाब परिवार के साथ कार द्वारा दिल्ली से अपने गांव सुल्तानपुर आ रहे थे। कार में सादाब के अलावा उनके पिता 83 वर्षीय खुर्शीद अहमद, पत्नी 45 वर्षीया आसमां बानो, पुत्री 15 वर्षीया मायरा तथा 9 वर्षीय बेटे अदनान अहमद के साथ दिल्ली से घर के लिए निकले थे। कार को शादाब चला रहे थे, जहां आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 216.2 पर पुलिस के प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सीसी फुटेज की तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस तरीके से कार दाहिने डिवाइडर से टकराकर उसी लेन में बाएं तरफ जाकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की बचाव टीम ने सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सादाब और उनके पिता खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं आसमां बानो, मायरा तथा अदनान अहमद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक बच्चे अदनान अहमद की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
भगवाड़ी कलां में पानी भरे रास्ते, बच्चों की मुश्किलें बढ़ीं
Jaipur, Rajasthan:खबर – TV व हाईपर जिला – कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन – बहरोड़ इंट्रो: भगवाड़ी (कोटपूतली-बहरोड़) ... बहरोड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवाड़ी कलां के लोग आम रास्ते पर पानी भरा होने से परेशान हैं। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार आंखें बंद बैठे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के समय होती है, जब सड़क पर पानी अत्यधिक भरा होने से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जब सड़क किनारे दुकानों और मकानों के बाहर बने रैंप से निकलते हैं तो फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चोट पहुंचने के साथ कपड़े खराब हो जाते हैं। कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर पानी की निकासी को रोक दिया है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।0
0
Report
अरावली के पहाड़ों में सरूंड माता मंदिर: 282 सीढ़ियों से नवरात्रि की आस्था
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली...अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित श्री सरूंड माता मंदिर आस्था, लोकपरंपरा और धार्मिक विश्वास का ऐसा केंद्र है, जहां पहुंचने का मार्ग ही श्रद्धालुओं की भक्ति और समर्पण का प्रतीक बन जाता है। सरूंड गांव में स्थित यह मंदिर चिलाय माता धाम के नाम से भी प्रसिद्ध है। पहाड़ी पर विराजमान माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 282 सीढ़ियों का मार्ग तय करना पड़ता है। रास्ते में बने सात द्वार मंदिर की विशेष पहचान हैं। नवरात्र के दौरान यहां विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिलता है और भक्त माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। पांडवों से जुड़ी है मंदिर की लोकमान्यता..... सरूंड माता मंदिर का इतिहास स्थानीय लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। प्रचलित लोकमान्यता के अनुसार, पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान यहां माता की प्रतिमा स्थापित की थी। इसी मान्यता के चलते मंदिर का संबंध महाभारत काल से भी बताया जाता है। हालांकि, मंदिर की स्थापना के समय की पुष्टि करने वाले प्रमाणिक ऐतिहासिक साक्ष्य स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में पांडवों से जुड़ी इस कथा को स्थानीय धार्मिक परंपरा और लोकविश्वास के रूप में देखा जाता है। कुलदेवी के रूप में होती है पूजा..... सरूंड माता को अनेक श्रद्धालु अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। क्षेत्र में माता के प्रति गहरी आस्था पीढ़ियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं में दिखाई देती है। भक्त माता के दरबार में दर्शन करने के साथ अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। परिवारों के धार्मिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर भी माता के दर्शन का महत्व माना जाता है। मंदिर से जुड़ी मान्यताएं स्थानीय समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा हैं। 282 सीढ़ियों का मार्ग, सात द्वार हैं खास पहचान.... पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 282 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यह यात्रा भक्तों के लिए केवल मंदिर तक पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण से जुड़ा अनुभव भी है। मार्ग में बने सात द्वार इस धाम की विशिष्ट पहचान को और खास बनाते हैं। पहाड़ी का प्राकृतिक परिवेश और मंदिर का धार्मिक महत्व श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। माता के दर्शन की अभिलाषा में भक्त सीढ़ियां चढ़कर दरबार तक पहुंचते हैं। नवरात्र में रहता है विशेष धार्मिक उत्साह..... नवरात्र के दौरान सरूंड माता मंदिर में विशेष आस्था और भक्ति का माहौल रहता है। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं। देवी आराधना के इस पर्व पर मंदिर की धार्मिक महत्ता और अधिक प्रमुखता से सामने आती है। हालांकि, नवरात्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के प्रमाणित आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यह अवसर मंदिर से जुड़ी आस्था और लोकपरंपराओं को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आस्था के साथ विरासत का भी प्रतीक...... सरूंड माता मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांস্কृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। पांडवों से जुड़ी लोकमान्यता, कुलदेवी के रूप में माता की पूजा, 282 सीढ़ियों का मार्ग और सात द्वार इस धाम को विशिष्ट पहचान देते हैं। अरावली की पहाड़ियों में स्थित यह मंदिर पीढ़ियों से चली आ रही आस्था और लोकपरंपराओं की उस विरासत को दर्शाता है, जो आज भी श्रद्धालुओं को माता के दरबार से जोड़े हुए है।0
0
Report
कोटपूतली में गरबा महोत्सव से नवरात्र का उत्साह चरम पर
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:-- कोटपूतली....शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर कोटपूतली शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शहर के पूतली रोड आकाशवाणी के सामने शरण पाराडाइज़ में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरणों में हैं, और क्षेत्रवासियों में इसे लेकर भारी उत्साह है। जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर और विधि-विधान से आरती के साथ किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गरबा की धुनों पर थिरकते कदमों के साथ उत्सव का औपचारिक आगाज़ होगा। महोत्सव में आकर्षण का मुख्य केंद्र विभिन्न समूहों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के दौरान करीब 10 अलग-अलग ग्रुप्स द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार गरबा डांस प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों का मन मोह लेंगे। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले समूहों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को तीन श्रेणियों में पारितोषिक दिए जाएंगे, जिन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। गरबा महोत्सव को लेकर दस दिन पहले से ही प्रतिभागियों को निःशुल्क गरबा डांस सिखाया जा रहा है, ताकि मंच पर सभी बेहतरीन प्रस्तुतियां दे सकें साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई है। नवरात्र के इन पावन दिनों में भक्ति और संस्कृति के इस अनूठे संगम का आनंद लेने के लिए 18 और 19 अक्टूबर को कोटपूतली के शरणम गार्डन में भव्य आयोजन होने जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव के लिए संवेदनशील बूथों पर 100% निरीक्षण के निर्देश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संवेदनशील, अति संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की स्थिति, पूर्व में हुई घटनाओं तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद करने, वारंटों की तामील, लाइसेंसी हथियार जमा कराने तथा अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं, पर्याप्त रोशनी और जनरेटर सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त, रूट मार्च और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
पंचायत चुनाव से पहले धमोत्तर के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा बढ़ी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर धमोत्तर ब्लॉक के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल, उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राजावत, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, तहसीलदार नवीन जैन और धमोत्तर थानाधिकारी घीसूलाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढिकानिया के बूथ संख्या 1 व 2 का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरियाखेड़ी के बूथ संख्या 1 व 2 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है。0
0
Report
प्रतापगढ़ में नवरात्रि महोत्सव: गरबा-डांडिया की धूम, मां दुर्गा की आराधना
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के आयोजित नवरात्रि महोत्सव में गरबा-डांडिया की धूम मची हुई है। नवरात्रि के पर्व पर आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने ढोलक व अन्य वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर गरबा और डांडिया रास कर मां दुर्गा की आराधना की। रंग-बिरंगी पोशाकों में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गरबा-डांडिया के बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मां दुर्गा की महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में गरबा चंदा विवाद: समिति सदस्य बनाम शोरूम, मारपीट के बाद पुलिस मौके पर
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में गरबा आयोजन के लिए चंदा राशि एकत्रित करने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जीरो माइल चौराहे के पास स्थित एक बाइक शोरूम पर चंदा लेने पहुंचे कमेटी के सदस्यों और शोरूम पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग की नजर घटनाक्रम पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शोरूम मालिक संदीप शर्मा ने मारपीट को लेकर नामजद लिखित रिपोर्ट दी। वहीं, देर शाम तक दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ दोनों पक्षों के बीच समझाइश का प्रयास कर रही थी।0
0
Report
कियान पूनियां के साथ राजस्थान ने 34 वर्षों बाद राष्ट्रीय जूनियर फुटबॉल में रजत जीता
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं - डीवीएम छात्र कियान पूनियां ने राष्ट्रीय सब-जूनियर फुटबॉल में दिखाया दम - राजस्थान टीम ने लगभग 34 वर्षों बाद राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता - ऐतिहासिक उपलब्धि में कियान पूनियां भी राजस्थान टीम के सदस्य रहे - विद्यालय में प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने कियान का सम्मान किया - शिक्षकों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण को बताया सफलता की कुंजी - कियान की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी, विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा0
0
Report
झुंझुनूं में डॉ. वेदिका पोदार बनी मानसिक स्वास्थ्य राजदूत
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—नवलगढ़, जिला—झुंझुनूं झुंझुनूं में डॉ. वेदिका पोदार बनीं मानसिक स्वास्थ्य राजदूत जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नियुक्ति आदेश किए जारी सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर की सिफारिश पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियां दूर कर जनजागरूकता बढ़ाएंगी डॉ. पोदार तनाव और चिंता से जूझ रहे लोगों को सहायता लेने हेतु करेंगी प्रेरित जिला प्रशासन की पहल से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा0
0
Report
Advertisement
