243123
ऑक्सीजन हटते ही बिगड़ी दो दिन के नवजात की हालत, हुई मौत
Bareilly, Uttar Pradesh:परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील किया फरीदपुर, बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजहरी मैरिज हॉल के पास स्थित मर्सी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद भी न पहुंचने पर अस्पताल के सील होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज अपने तीमार दारो के साथ अन्य अस्पतालों मैं जाने के लिए मजबूर हो गए । नगर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी सचिन गुप्ता की पत्नी मुस्कान गुप्ता को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजन उन्हें लेकर बरेली लखनऊ जाने वाले हाईवे बाईपास पर स्थित अजहरी मैरिज हॉल के समीप स्थित मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के संचालक अली अब्बास जैदी द्वारा ऑक्सीजन लगाई गई थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि बाद में ऑक्सीजन हटा दी गई। इसके बाद नवजात की हालत अचानक गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक नवजात शिशु के परिजनो ने अस्पताल में जमकर हंगामा कांटा सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अस्पताल संचालक अली अब्बास जैदी को अपनी हिरासत में ले लिया और मृतक नवजात शिशु के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वहीं मृतक नवजात शिशु के परिजनो ने अस्पताल संचालक के खिलाफ इलाज में लापरवाही के कारण हुई शिशु की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी है। तीन घंटे बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, अस्पताल सील नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डा0 रवीश के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। और अस्पताल को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के मौके पर करीब तीन घंटे देरी से पहुंचने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं । संचालक हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
243503
तीन साल का कार्यकाल पूरा कर पहली बार फरीदपुर पहुंचे जिला अध्यक्ष, भव्य स्वागत
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पहली बार फरीदपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। अध्यक्ष आवास पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपने नेता का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में ओमवीर गुर्जर,राजू उपाध्याय और संजय चौहान का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के तीन वर्ष के कार्यकाल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मौके पर मनोज शर्मा गुड्डू यादव,ब्रह्मा शंकर गुप्ता,अंकित गुप्ता,निशांत, इकबाल,आशीष अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, लवी, शैलेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह के दौरान अध्यक्ष आवास पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।0
0
Report
243123
जेएसआई टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर का किया निरीक्षण
Bareilly, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। राज्य स्तरीय जेएसआई टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं, अभिलेखों और टीकाकरण डेटा की गहन समीक्षा की। टीम ने टैली शीट और यू-विन पोर्टल पर दर्ज टीकाकरण संबंधी आंकड़ों का मिलान करते हुए डेटा की गुणवत्ता, समयबद्ध अपडेट और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने टीकाकरण से जुड़े रिकॉर्ड, पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं तथा संबंधित अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी देखा कि टीकाकरण से संबंधित डेटा को निर्धारित समय के अनुसार पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है या नहीं। समीक्षा के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी की कार्यप्रणाली की सराहना की। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं,अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और डेटा प्रबंधन को बेहतर बताते हुए समग्र कार्यप्रणाली को अच्छा एवं संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कुछ छोटी-मोटी कमियों और सुधार की संभावनाओं को भी टीम ने चिन्हित किया। संबंधित कर्मचारियों को इन कमियों को शीघ्र दूर करने और भविष्य में डेटा की गुणवत्ता तथा अद्यतन स्थिति को लगातार बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। राज्य टीम ने विशेष रूप से टीकाकरण संबंधी आंकड़ों में शुद्धता और समयबद्ध अपडेट पर जोर दिया। टीम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सही एवं अद्यतन डेटा बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए अभिलेखों और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में सीएचसी फरीदपुर की टीम ने निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम को आवश्यक अभिलेख और जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने टीम के निरीक्षण में पूरा सहयोग किया। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा व्यवस्थाओं और डेटा प्रबंधन की सराहना किए जाने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में भी उत्साह नजर आया।0
0
Report
Advertisement
243503
पेट्रोल भरवाकर फायरिंग करने वाला शातिर गिरफ्तार, तमंचा बरामद
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना भुगतान किए फायरिंग करते हुए फरार होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, फरीदपुर कस्बा निवासी श्याम मोहन सक्सेना ने 26 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद बिना रुपये दिए फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।वारदात के दौरान आरोपी निखिल कुमार का रेडमी मोबाइल फोन घटनास्थल पर गिर गया था। पीड़ित ने मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर और कैफ के जरिए जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद निखिल कुमार पुत्र संजय कुमार, निवासी हाल बुढ़नी बलिहय्या, जिला बहराइच और मूल निवासी हल्दीरामपुर, जिला बलिया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से तमंचा और खोखा बरामद किया गया। जांच में अर्जुन कुमार, विशाल और शंकर के भी घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार निखिल पर बहराइच और गोंडा में चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
243503
बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं ही पेड़ों की छंटाई
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:फरीदपुर बरेली। तहसील क्षेत्र के गांव अहीर गोटिया से ग्राम नवादिया कल्यानपुर जाने वाली विद्युत लाइन पर पेड़ों की टहनियों के कारण आए दिन होने वाले बिजली के फाल्ट के कारण कई कई दिन गांव की बिजली प्रभावित होने से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं ही अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली की लाइन के नीचे आने वाली टहनियों की छंटाई करने को मजबूर होना पड़ा। जबकि बिजली विभाग ने समय रहते इस समस्या को नजरअंदाज कर दिया बिजली बाधित होने की शिकायत करने पर भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान। तहसील क्षेत्र के ग्राम अहीर गोटिया के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है की समय रहते बिजली विभाग के अधिकारियों ने नदिया कल्यानपुर को जाने वाली बिजली की लाइन पर पेड़ों की टहनियों के छूने से आए दिन बिजली लाइन ट्रिप हो जाती है और कई कई दिन शिकायत करने के बावजूद भी बिजली सप्लाई ठीक नहीं की जाती है जिसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान थे। बिजली विभाग द्वारा शिकायत करने के बाद भी इस समस्या की तरफ ध्यान न दिए जाने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही अपने संसाधनों से अहीर गोटिया से नदिया कल्यानपुर तक जाने वाली बिजली लाइन के ऊपर छूने वाली पेड़ों की टहनियों की छटाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है इस तरह के कार्यों के लिए सरकार की तरफ से कोई धनराशि नहीं दी जाती है बिजली विभाग स्वयं ही अपने निजी संसाधनों से कराता है।0
0
Report
